Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Bihar


गैस सिलेंडर महंगा, सोना चांदी महंगा- पप्पू यादव

News Pratyaksh | Updated : Wed 09th Apr 2025, 06:27 am
गैस सिलेंडर महंगा, सोना चांदी महंगा- पप्पू यादवसांसद पप्पू यादव ने वक्फ बिल के पास होने के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा बहुमत के आधार पर बिल पास हुआ है और संविधान से कोई मतलब नहीं है। महंगाई बढ़ने और घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने पर पप्पू यादव ने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ रही है, इस पर उनका ध्यान नहीं है। सोने के दाम बढ़े हैं। चांदी के दाम इतने बढ़े हैं कि गरीब घर की महिलाएं अब पायल भी नहीं पहन सकती हैं। यह सरकार सिर्फ महंगाई बढ़ाना जानती है। फल के दाम बढ़ गए हैं। नवरात्रि की थाली पर दाम बढ़ गया है। तेजस्वी यादव के अपराध को लेकर रिकॉर्ड बताने पर पप्पू यादव ने राजद को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि 'जो ये बोल रहे हैं, कुछ दिन पहले वो भी सरकार में थे साल भर पहले। तो उस समय क्या अपराध नहीं बढ़े थे? पिछले 40 सालों से बिहार में अपराध बढ़े हैं।

RCB ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को हराया :

News Pratyaksh | Updated : Tue 08th Apr 2025, 06:05 am
RCB ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को हराया : आईपीएल 2025 के 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां पर विराट कोहली की 67 रनों की पारी और क्रुणाल पांड्या की 4 विकेटों के चलते आरसीबी ने एमआई को रोमांचक मुकाबले में 12 रनों से हरा दिया. यह आरसीबी की की 4 मैचों में तीसरी जीत है, अब वह प्वाइंट्स टेबल में नंबर 3 पर आ गई है. इसके साथ ही मुंबई की 5 मैचों में चौथी हार है, जिसके साथ वो अंक तालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गई है.इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए. मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन ही बना पाई और 12 रनों से मैच हार गई. मुंबई के लिए 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन तिलक वर्मा ने बनाए. उन्होंने 29 बॉल में 4 चौके और 4 छक्कों के साथ 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.तिलक के अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 बॉल में 42 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए. सूर्यकुमार यादव ने 28 और विल जैक्स ने 22 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट लिए. उन्होंने एक ही ओवर में यानी की पारी के अंतिम (20वें) ओवर में 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा जोश हेजलवुड और यश दयाल ने 2-2, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट लिया.इससे पहले बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने टीम के लिए 42 बॉल में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 67 रनों का योगदान दिया. रजत पाटीदार ने 32 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों के साथ 64 रनों की पारी खेली. जबकि 37 रन देवदत्त पडिक्कल ने बनाए और जितेश शर्मा ने नाबाद 40 रनों की पारी खेली. मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 और विग्नेश पुथुर ने 1 विकेट लिया. इस मैच में रजत पाटीदार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

पटना में गर्मी के दौरान 450 प्याऊ का इंतजाम

News Pratyaksh | Updated : Tue 08th Apr 2025, 06:03 am
पटना में गर्मी के दौरान 450 प्याऊ का इंतजामपटना में भीषण गर्मी पड़ रही है. इससे लोगों को बचाने के लिए पटना नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने कई कदम उठाए हैं. नगर निगम ने शहर में लगभग 450 जगहों पर प्याऊ लगाए हैं. अस्पतालों में लू और चमकी बुखार के मरीजों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति पर नजर रखने के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया है. नगर निगम ने बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड, अस्पताल और रेलवे स्टेशन के पास प्याऊ लगाए हैं. यहां लोगों को पीने के लिए साफ पानी मिलेगा. अस्पतालों में चमकी बुखार और लू से पीड़ित मरीजों का तुरंत इलाज किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि वह पूरी स्थिति पर नजर रख रहा है.

पटना जिले में गंगा में डूबने से तीन युवकों की मौत, दो घायल

News Pratyaksh | Updated : Tue 08th Apr 2025, 12:00 am
पटना जिले में गंगा में डूबने से तीन युवकों की मौत, दो घायलपटना जिले से एक दुखद खबर आई है. मोकामा प्रखंड के दरियापुर गांव में गंगा नदी में नहाने गए पांच युवकों में से तीन की डूबने से मौत हो गई. दो युवकों को बचा लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये घटना दोपहर 2 बजे हुई. मरने वालों में मो. मेराज, मो. इब्राहिम और मो. अमीर शामिल हैं. मरने वालों की पहचान मो. मेराज, मो. इब्राहिम और मो. अमीर के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया. लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई. पुलिस को भी सूचना दी गई.

बिहार दौरे पर आज राहुल गांधी, 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा में होंगे शामिल

News Pratyaksh | Updated : Mon 07th Apr 2025, 11:57 am
बिहार दौरे पर आज राहुल गांधी, 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा में होंगे शामिललोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार आएंगे और बेगूसराय में पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। पटना में दो कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी पटना पहुंचेंगे और ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पर राज्यव्यापी पदयात्रा के लिए बेगूसराय जाएंगे। सत्तारूढ़ राजग में जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शामिल हैं। बेगूसराय कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का गृह जिला है, जिन्होंने पिछले महीने पूर्वी चंपारण जिले से पदयात्रा शुरू की है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कुमार ने 2019 का लोकसभा चुनाव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के टिकट पर बेगूसराय सीट से लड़ा था। राहुल गांधी बेगूसराय से पटना लौटेंगे और ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह (राहुल) पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए सदाकत आश्रम जाएंगे।’ जनवरी के बाद से राहुल गांधी का बिहार का यह तीसरा दौरा है।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories