Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Bihar


बिहार के जमुई, बांका और लखीसराय में पहाड़ों के जंगलों में आग लगी है :

News Pratyaksh | Updated : Mon 31st Mar 2025, 12:25 pm
बिहार के जमुई, बांका और लखीसराय में पहाड़ों के जंगलों में आग लगी है :बिहार में गर्मी का कहर बढ़ा है और तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा है. प्रचंड धूप की तपिश से लोग त्राहिमाम हैं. कई जगहों पर अगलगी की घटनाएं भी हुई हैं. पहाड़ों पर भी आग लगने का सिलसिला जारी है. जमुई, बांका और लखीसराय में पहाड़ों पर भी आग का कोहराम दिख रहा है. बांका के बौंसी में पर्यटन के दृष्टिकोण के साथ-साथ धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मंदार पर्वत के जंगलों में भी भीषण आग लगी है. प्रशासनिक पदाधिकारी इन घटनाओं में सक्रिय हुए हैं और आग बुझाने का काम किया जा रहा है.बांका के मंदार पर्वत के पूर्वी उत्तरी हिस्से के जंगलों में रविवार को भीषण आग लगी है. रविवार की शाम को अचानक जब आग लगी तो वहां हड़कंप मच गया. बाराहाट से अंचलाधिकारी के द्वारा दमकल को उस जगह पर भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि अचानक आग के कारण दूर तक धुंआ उठने लगा. तेज लाइट जैसी चमक आ रही थी. जब नजदीक जाकर देखा तो वहां आग की लपटें भड़की हुई थी.लखीसराय में भी जंगल में आग लगी है. पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अभयपुर की पहाड़ी पर रविवार की देर शाम को अचानक आग की लपटें देखने को मिली, धीरे-धीरे आग की लपटों विकराल रूप धारण कर लिया. हालांकि, गर्मी के आगमन के पूर्व ही पहाड़ पर आग लगने से लोग चिंतित है. लोगों का कहना है कि पिछले साल भी इस तरह की घटना देखी गयी, जिससे पेड़ पौधों को काफी क्षति हुई थी. वहीं गर्मी के आगमन के साथ ही पहाड़ पर आग लगना लोगों में चिंता का विषय बना हुआ है.जमुई जिले के सिमुलतला क्षेत्र में भी जंगल में आग लगी है. हल्दिया झरना पहाड़ से लेकर तिलौना, बघावा और लीलावरण तक यह आग फैल गयी. रविवार को भी जंगल से धुंआ उठता देखा गया. वन्यजीवों के अस्तित्व पर गंभीर संकट भी इस अगलगी की घटना से होने लगा है.

आत्महत्या के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक :

News Pratyaksh | Updated : Fri 28th Mar 2025, 11:34 am
आत्महत्या के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक :नालंदा में आत्महत्या के इरादे से एक युवक मोबाइल के टावर पर चढ़ गया इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण और पुलिस के सहयोग से उसे नीचे उतारा गया। युवक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के पांकी गांव निवासी सुनील सिंह का पुत्र गोलू कुमार है। यह पूरी घटना नालंदा थाना क्षेत्र के माहुरी गांव का है। गोलू ने बताया कि वह आत्महत्या करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा था। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसने बताया कि उसके साथ मारपीट किया जाता है। इसलिए वह मोबाइल टावर पर फांसी लगाने के लिए चढ़ गया था। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली तो उन्हें मोबाइल टावर पर चढ़े एक युवक पर नज़र पड़ी। इसके बाद ग्रामीण युवक को नीचे उतरने के लिए आवाज लगाने लगे स्थानीय पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई। इसके बाद बहला फुसला कर युवक को किसी तरह से नीचे उतार लिया गया। गुरुवार देर रात ही युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा था। करीब 15 किलोमीटर दूर से चलकर गोलू माहुरी पहुंचा था। इस मामले में नालंदा थानेदार निशि कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया युवक को देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पूछताछ की जा रही है एवं उसके गांव वालों से भी पता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को टावर पर चढ़े युवक के बारे में पता चला।

गया में ASI ने गोली मारकर किया सुसाइड :

News Pratyaksh | Updated : Fri 28th Mar 2025, 11:32 am
गया में ASI ने गोली मारकर किया सुसाइड :गया में एक दुखद घटना हुई। एएसआई नीरज कुमार ने पुलिस लाइन में अपनी सर्विस रिवाल्वर से आत्महत्या कर ली। वे लखीसराय जिले के रहने वाले थे और मुफस्सिल थाने में तैनात थे। विभागीय और घरेलू तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। एएसआई नीरज कुमार पिछले डेढ़ साल से गया जिले के मुफस्सिल थाने में काम कर रहे थे। उन्होंने 39 दिन की छुट्टी बिताई थी। छुट्टी के बाद वे मंगलवार को वापस ड्यूटी पर आए थे। मुफस्सिल इंस्पेक्टर को उन्होंने बुधवार को फोन किया था। उन्होंने कहा था कि वे वापस आ गए हैं, इसलिए उनकी ड्यूटी बांट दी जाए। बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने बताया कि नीरज कुमार विभागीय और घरेलू तनाव से जूझ रहे थे।समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर थाने की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस और सात मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई SP (पुलिस कप्तान) के निर्देश पर की। जिले में अपराध रोकने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के सिसई पोखर के पास कुछ अपराधी हथियार के साथ जमा होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी को पति ने मार डाला, विवाद के बाद धारदार हथियार से काटकर हत्या की :

News Pratyaksh | Updated : Fri 28th Mar 2025, 11:27 am
पत्नी को पति ने मार डाला, विवाद के बाद धारदार हथियार से काटकर हत्या की :सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के धमसेनी गांव में गुरुवार को विवाहिता की उसके पति दबिया से काट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद मृतिका को घर में ही छिपा कर रखा था। गुरुवार की देर रात शव को ठिकाने लगाए जाने की कोशिश की जा रही थी कि अचानक किसी ने मामले की जानकारी सौर बाजार थाना पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सभी फरार हो गए। घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत स्थित धमसैनी गांव की है।जानकारी के अनुसार, धमसैना गांव वार्ड नंबर 6 निवासी रबेन यादव के पुत्र विकास कुमार गुरुवार की सुबह किसी बात को लेकर हुए विवाद में अपनी पत्नी को ही दबिया से काट कर हत्या की घटना को अंजाम दे दिया और शव को घर में ही छुपाए था। लोगों को इस वीभत्स घटना की जैसे ही भनक लगी। सूचना पुलिस तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची सौरबाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हत्या की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों द्वारा घटना के बारे में तरह तरह की चर्चाए की जा रही है। हालांकि यह लोगों के बीच की चर्चा है। हकीकत पुलिस के अनुसंधान में ही सामने आ पाएगा।आरोपी युवक दो वर्ष पूर्व ही मृतक महिला को दिल्ली से अपनी प्रेम जाल में फंसाकर गांव लाकर शादी किया था। वह पूर्व से भी शादीशुदा था। इस बाबत पूछे जाने पर सौर बाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि ससुरालवालों द्वारा महिला की हत्या कर दी गई है। महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई की जा रही है। ससुरालवाले फरार चल रहे हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कीं जा रही है। मृतिका के मायके वाले को मामले की जानकारी दी गई है। उनके आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

बिहार में नक्शे के हिसाब से जिन्होंने मकान नहीं बनवाया है वैसे इमारतों पर अब कार्रवाई होगी :

News Pratyaksh | Updated : Thu 27th Mar 2025, 12:20 pm
बिहार में नक्शे के हिसाब से जिन्होंने मकान नहीं बनवाया है वैसे इमारतों पर अब कार्रवाई होगी :बिहार के सभी शहरों में नियमों की अनदेखी करके मकान बनाने वालों पर अब कार्रवाई होगी. पटना समेत तमाम शहरों में अब ऐसे मकानों को चिन्हित किया जाएगा. नक्शे के अनुरुप अगर आपने इमारत नहीं बनवायी है तो अब कार्रवाई होगी. पहले इसकी जांच होगी कि इमारत फर्श क्षेत्र अनुपात मानक के हिसाब से बना है या नहीं. अगर गड़बड़ी मिली तो अब कार्रवाई तय है.सबसे पहले पटना में सगुना मोड़ से दानापुर स्टेशन तक बने भवनों की एफएआर मानक की जांच होगी. गड़बड़ी मिली तो अब सख्त कार्रवाई होगी. यह घोषणा नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद में की है. दरअसल, बुधवार को सदन की कार्रवाई के दौरान डॉ. संजीव कुमार सिंह के तारांकित प्रश्न और सौरभ कुमार के पूरक प्रश्न का जवाब मंत्री दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि जांच में देखा जाएगा कि एफएआर का उल्लंघन तो नहीं हुआ है.मंत्री ने बताया कि सीनियर अधिकारियों की टीम बनायी जाएगी. जिनसे एफएआर के स्तर पर सभी इमारतों की जांच करायी जाएगी. पूरे राज्य में यह जांच होगी. वहीं, विधान परिषद में ही MLC संजीव कुमार सिंह ने दानापुर में नारियल घाट से तकिया पर मोड़ तक सड़कों पर डीजे और अन्य गाड़ियों के खड़े रहने का भी प्रश्न उठाया. करबिगहिया में भी इसी कारण जाम की समस्या से अवगत कराया. इस पर मंत्री ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही.

प्रवर्तन निदेशालय ने भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के घर पर की छापेमारी :

News Pratyaksh | Updated : Thu 27th Mar 2025, 12:17 pm
प्रवर्तन निदेशालय ने भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के घर पर की छापेमारी :राजधानी पटना में बिहार के एक बड़े इंजीनियर सहित उनके रिश्तेदारों के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी आज सुबह से ही की जा रही है। भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची है। यह छापेमारी फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के पूर्णेन्दु नगर स्थित आवास पर किया जा रहा है। कई गाड़ियों पर सवार होकर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूर्णेंदु नगर स्थित आवास पर पहुंची है और तलाशी ले रही है। छापेमारी के दौरान भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (उतर) तारिणी दास के आवास के मुख्या द्वार बंद कर दिया है, ताकि न कोई अंदर से बाहर जा पाए और न कोई बाहर से अंदर आ सके। फिलहाल तलाशी का कार्य जारी है। उनपर आरोप है कि अपने कार्यकाल के दौरान वह गलत तरीके से संपत्ति अर्जित किया है। साथ ही साथ अवैध काली कमाई से अपने रिश्तेदारों के नाम से भी संपत्ति अर्जित की है।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories