Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Bihar


कुख्यात सोनू कुमार का एनकाउंटर:

News Pratyaksh | Updated : Fri 21st Mar 2025, 11:58 am
बिहार के पटना जिले के मनेर में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ की बड़ी खबर सामने आई है. शुक्रवार सुबह 3 से 4 बजे के दौरान पूरी घटना हुई है. पुलिस ने पटना जिले के टॉप अपराधियों में शामिल सोनू कुमार का एनकाउंटर किया है. सोनू के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके हथियार को भी जब्त कर लिया है. फरार हुए 3 से 4 अपराधियों को खोजने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.बता दें कि पुलिस को पटना जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल अपराधी सोनू कुमार के मनेर थानाक्षेत्र में होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पटना पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. इस दौरान अपराधियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग करनी शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान वांछित सोनू कुमार के पैर में गोली लगी. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.पटना पश्चिम के सिटी एसपी शरत आरएस ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों की संख्या कुल 3 से 4 थी. मुठभेड़ के दौरान वे भागने में सफल रहे. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद अपराधी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया हैं. अपराधियों की तरफ से पुलिस पर तीन चार राउंड फायरिंग की गई है. पुलिस की ओर से 2 राउंड फायरिंग की गई है. पुलिस ने घटनास्थल से अपराधी का पिस्टल भी बरामद कर लिया है. अपराधी सोनू कुमार पर मनेर और दानापुर में कई गंभीर मामले दर्ज हैं. दानापुर में छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रणजीत राय उर्फ दही गोप की दिसंबर 2004 में हत्या कर दी गई थी. इस मामले में भी सोनू का नाम सामने आया था.

66 हजार पदों पर होगी बहाली, इन 7 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज :

News Pratyaksh | Updated : Fri 21st Mar 2025, 08:39 am
66 हजार पदों पर होगी बहाली, इन 7 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज :बिहार सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. राज्य में 66,108 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 38,733 नियमित और 27,375 मानदेय आधारित नियुक्तियां शामिल हैं. साथ ही, नए मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों और ट्रॉमा सेंटरों की भी घोषणा की गई है.स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विधानसभा में 20,036 करोड़ रुपए के बजट के साथ बड़ी बहाली योजना की घोषणा की. बीपीएससी के जरिए 1,827 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती होगी. बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा 3,623 स्पेशलिस्ट डॉक्टर, 667 मेडिकल अफसर और 808 डेंटिस्ट बहाल किए जाएंगे. 11925 पारा मेडिकल कर्मी और 19110 ANM-GNM-ट्यूटर की नियुक्ति होगी. 26325 आशा कार्यकर्ता और 1050 आशा फैसिलिटेटर को मानदेय पर नियुक्त किया जाएगा. (PMCH) में पहले चरण में 2,000 बेड का अस्पताल जल्द शुरू होगा. 1500 नए अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा. बेगूसराय और नवादा में कैंसर अस्पताल स्थापित किए जाएंगे. पटना (बिक्रम), कैमूर (मोहनिया) और औरंगाबाद (करहरा) में ट्रॉमा सेंटर शुरू किए जाएंगे. राज्य के सरकारी अस्पतालों में 900 करोड़ की फ्री दवा दी गई, जिससे बिहार देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है. जच्चा-बच्चा को सरकारी अस्पताल तक लाने के लिए स्पेशल एंबुलेंस सेवा शुरू होगी.

बिहार के जमुई जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना :

News Pratyaksh | Updated : Fri 21st Mar 2025, 08:22 am
बिहार के जमुई जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना :झाझा के जदयू विधायक दामोदर रावत की बहू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है. उनकी बहू का शव घर के कमरे से बरामद किया गया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.सुमित्रा देवी के भाई आयुष कुमार ने कहा कि सुमित्रा के पति नवीन रावत के चाचा पूर्व मंत्री और वर्तमान में विधायक है. गिद्धौर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि अब तक मृतका के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन दिया जाता है तो उसके आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.जमुई जिले के गिद्धौर में संदिग्ध हालत में एक महिला के शव को घर के कमरे में गिद्धौर थाने की पुलिस ने बरामद किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. मृतका की पहचान गिद्धौर निवासी नवीन रावत की 42 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार मृतका के पति नवीन कुमार घूमने के लिए वैष्णो देवी गए हुए है, लेकिन उसकी पत्नी सुमित्रा देवी का शव संदिग्ध हालत में उसके घर से बरामद किया गया.सुमित्रा देवी के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि उनकी बेटी की गला घोटकर हत्या की गई है. मृतका के भाई आयुष कुमार ने कहा कि सुमित्रा देवी के पति नवीन रावत के चाचा पूर्व मंत्री और वर्तमान में झाझा से जदयू विधायक दामोदर रावत है. इस कारण मामले को दबाया जा रहा है. पुलिस भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि गिद्धौर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि अब तक मृतका के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन दिया जाता है तो उसके आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

सीएम नीतीश कुमार बोले- सदन के अंदर मोबाइल बैन होना चाहिए :

News Pratyaksh | Updated : Fri 21st Mar 2025, 06:29 am
सीएम नीतीश कुमार बोले- सदन के अंदर मोबाइल बैन होना चाहिए :बिहार विधानमंडल की कार्यवाही शुरू होने से पहले राजद के विधायकों ने पोर्टिको में प्रदर्शन किया। उन्होंने पीडीएस दुकानदारों का मानदेय बढ़ाकर 25,000 रुपए करने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। मीडिया से बात करते हुए मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत पर शराब के कारोबार में लिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शराब के कारोबार को लेकर जांच की जानी चाहिए और किसी को भी कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा।इधर, विधानसभा में गुरुवार को जहानाबाद से राजद विधायक सुदय यादव मोबाइल देखकर सदन में सवाल पूछ रहे थे। उसी वक्त अचानक सीएम नीतीश कुमार सदन में खड़े हुए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोग मोबाइल देखकर सवाल पूछ रहे हैं। मोबाइल प्रतिबंधित था। यह कोई बात है क्या? विधानसभा अध्यक्ष से सएम नीतीश कुमार ने कहा कि सदन के अंदर मोबाइल बैन होना चाहिए। सदन के अंदर कोई मोबाइल लेकर नहीं आए। जो मोबाइल लेकर आता है उन्हें बाहर कीजिए।बिहार विधानसभा में बजट सत्र के 13वें दिन स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, आपदा प्रबंधन समेत पांच विभागों के बजट को पारित कराया जाएगा। इन विभागों के प्रभारी मंत्री आज सदन के पटल पर बजट पेश करेंगे। इसे सदन में सेकेंड हाफ में पास किया जाएगा। इस घटनाक्रम के बीच, बिहार सरकार पर इस बात को लेकर दबाव है कि वह गंगा किनारे के जिलों में बढ़े आर्सेनिक स्तर को नियंत्रित करने के लिए उचित कदम उठाए, ताकि किसानों और आम लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं न हों

बिहार में वज्रपात से तीन लोगों की मौत :

News Pratyaksh | Updated : Fri 21st Mar 2025, 06:20 am
बिहार में वज्रपात से तीन लोगों की मौत :बिहार का मौसम सुहाना बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में पटना, गया, जहानाबाद समेत कई इलाकों में बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। रात में तो लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हुआ। इतना ही नहीं पिछले 24 घंटे में वज्रपात के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बक्सर, गया और रोहतास में तीन लोगों मौत हो गई। इधर, मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पटना, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, रोहतास में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले 24 घंटे में बिहार का अधिकतम तापमान 25 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कई जिलों में पछुआ हवा की गति मध्यम से तेज हो सकती है, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंडक का एहसास होगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिहार के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटे तक बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories