Tue, 16th Jun 2026झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे इंडिया और एनडीए के नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज होती जा रही है.   Mon, 15th Jun 2026बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.   Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.

Bihar


तीन बच्चों के पिता ने 16 साल की लड़की से की हैवानियत :

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Jan 2025, 11:21 am
तीन बच्चों के पिता ने 16 साल की लड़की से की हैवानियत :पूर्णिया में 16 साल की लड़की से तीन बच्चों के पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग ने दुष्कर्म का यह आरोप मुंहबोले फुफेरे भाई पर लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पिस्टल का भय दिखाकर अपने स्कॉर्पियो में बिठाया और फिर लाइन बाजार स्थित एक कमरे में पूरी रात अपनी हवस मिटाता रहा। मामला जब स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा, तो पंचायत के दबाव में आरोपी भाई ने किशोरी के अस्मत की बोली लगाई और 3 लाख रुपए लेकर मामले को रफा दफा करने को कहा। तीन दिन गुजरने के बाद भी नाबालिग को पंच में इंसाफ नहीं मिला मिला। घटना शहर के कसबा थाना क्षेत्र की 20 जनवरी की है। जिसको लेकर पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर कार्तिकेय शर्मा से शिकायत की है। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने महिला थाने में प्राथमिक दर्ज करने का निर्देश दिया है।नाबालिग ने बताया कि बीते 20 जनवरी की देर शाम आरोपी व्यक्ति ने उसे फोन कर घर से थोड़ी दूर नहर पर बुलाया। जहां पहुंचने पर उसने हथियार का भय दिखा उसे स्कॉर्पियो गाड़ी पर बैठा लिया। इसके बाद वह उसे पूर्णिया लाइन के होटल के कमरे में ले गया। कमरे में उसने उसके साथ रात भर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते रहा। सुबह होने के बाद आरोपी ने उसे लाइन बाजार चौक के पास छोड़कर भाग गया। सूचना के बाद उसके माता-पिता लाइन बाजार पहुंचे और उसे घर लेकर गए। सारी बातों से अवगत होने के बाद उसके माता-पिता द्वारा आरोपी व्यक्ति से घटना के बारे में पूछताछ की तो उसने इंकार कर दिया। नाबालिक की मां ने घटना की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि को दिया। जनप्रतिनिधि के द्वारा एक पंचायत बुलाई गई पंचायत में आरोपी ने घटना स्वीकार करते हुए नाबालिक के अस्मत की बोली लगाई और 3 लाख रुपए लेकर मामले को रफा दफा करने को कहा। वही किशोरी पैसा लेने से इंकार कर दिया। तीन दिन गुजरने के बाद भी नाबालिग को स्थानीय जनप्रतिनिधि से कोई इंसाफ नहीं मिला मिला। वहीं आरोपी भाई अब अपने पिता के वार्ड सदस्य होने का रसूख दिखाकर मुंह खोलने पर पीड़िता और उसकी मां को जान से मारकर नदी में फेंक देने की धमकी दे रहा है। किसी तरह डरे सहमे नाबालिक सहित उसकी पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी कार्तिकेय शर्मा को अपनी आपबीती सुनाई। साथ ही एक लिखित आवेदन दिया। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने नाबालिक के आवेदन पर महिला थाना को प्राथमिक दर्ज करने का निर्देश दिया है।

दरभंगा में युवक की हत्या :

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Jan 2025, 11:19 am
दरभंगा में युवक की हत्या :दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बाघमोड़ स्थित धर्मकांटा के पास देर रात एक युवक की हत्या चाकू मारकर अपराधियों ने कर दी है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी राजू साह के पुत्र संजय साह के रूप में कई गई है। घटना की सूचना मिलते ही विश्विद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। इधर, घटना के बाद मृतक के घर मे कोहराम मच गया है। मृतक के पिता राजू साह ने बताया कि देर रात बेला मोर पर हत्या की सूचना उन्हें पुलिस से मिली तो आनन फानन डीएमसीएच पहुंचे जहां उनके पुत्र की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से उन्हें जानकारी मिली कुछ युवकों के साथ पहले बहस हुआ। इसके मारपीट के दौरान एक अपराधी ने चाकू मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से डीएमसीएच पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पिता ने कहा कि उनका बेटा दो वर्ष पूर्व एक धर्मकांटा में काम किया करता था। जहां किसी अपराधियों के साथ मालिक का जमीनी विवाद चलता था उस समय मालिक से हुए मारपीट में मृतक ने अपने मालिक का सहयोग किया था। इस मामले को लेकर कुछ अपराधियों ने उसे टारगेट कर लिया था। उन्होंने कहा कि उनका किसी से दूसरा कोई और विवाद नहीं था। उसी पुरानी रंजिश में अपने पुत्र की हत्या करने की बात कही है। इस सम्बंध में विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय लोगों से मिलते ही मृत युवक को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

बिहार के बेगूसराय में तेल मालिश का बकाया पैसा मांगने पर एक नाई की बुरी तरह पिटाई कर दी गई :

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Jan 2025, 11:18 am
बिहार के बेगूसराय में तेल मालिश का बकाया पैसा मांगने पर एक नाई की बुरी तरह पिटाई कर दी गई :बिहार के बेगूसराय में तेल मालिश का बकाया पैसा मांगने पर एक नाई की बुरी तरह पिटाई कर दी गई. बताया जा रहा है कि महज पचास रुपये बकाया वापस मांगने पर एक हजाम की पिटाई हुई है. जानकारी के मुताबिक, पिटाई के बाद घायल को बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां घायल नाई का इलाज किया जा रहा है. वहीं इस घटना को लेकर आरोप हैँ कि बाकी के पचास रुपये मांगने पर आरोपी द्वारा घर से सोना चोरी आरोप लगा दिया गया. जिसके बाद नाई की पिटाई कर दी गई.बता दें कि चोरी करने के आरोप मे हजाम की बेरहमी से पिटाई की गई है. जानकारी के मुताबिक, अभी भी घायल नाई का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में जारी है. बताया जा रहा है कि पीड़ित की पहचान पचम्बा पंचायत के रहने वाले रामचलित्रर ठाकुर के पुत्र तारकेश्वर ठाकुर के रूप मे हुई है. इस घटना को लेकर तारकेश्वर ठाकुर का कहना है कि वो एक व्यक्ति के बुलाने पर एक दिन पहले आरोपी का बाल दाढ़ी और मालिश करने के लिए गया. इसके लिए उससे ढाई सौ रुपये में बातचीत हुई थी, लेकिन जाने के वक़्त उसको दो सौ रुपये ही दिया गया.इसी सिलसिले में जब वो पचास रुपया मांगने गया तो लगभग डेढ़ घंटा बैठाने के बाद पैसे देने के बदले उस पर डेढ़ भर सोना, ताम्बा का बाली आदी चुराने का आरोप लगा दिया. जिसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की गई. इस दौरान वह लगातार कुछ भी नहीं चुराने की बात करता रहा, लेकिन आरोपी ने एक नहीं मानी और उसकी हाथ-पैर समेत शरीर के कई अंगों पर लकड़ी से प्रहार कर दिया. पीड़ित ने बताया कि उसने अभी तक इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी हैँ. वो सबसे पहले इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय आया है.

अनंत सिंह के सरेंडर के बाद DGP आलोक राज का ऐलान :

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Jan 2025, 11:16 am
अनंत सिंह के सरेंडर के बाद DGP आलोक राज का ऐलान :बिहार पुलिस के डीजीपी आलोक राज ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए बिहार पुलिस की रणनीतियों के बारे में मीडिया से जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज कायम करने के लिए पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है और कानून के उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। कानून का राज स्थापित करने के लिए जो भी कार्रवाइयां हैं, उन सभी को हम प्रभावी ढंग से लागू कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कानून का पालन हो और जो कानून का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी और व्यापक कार्रवाई की जाएगी। हम लगातार यह प्रयास कर रहे हैं कि कोई भी कानून से ऊपर न हो, चाहे वह पुलिस अधिकारी हो या कोई सरकारी कर्मचारी। हाल में आपने देखा होगा कि जब पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई गलती या अपराध हुआ, तो उन्हें उसी तरह से सजा दी गई, जैसे किसी आम अपराधी को दी जाती है।उन्होंने कहा कि जैसे कि मक्केर थाना अध्यक्ष, बग्घा में डीएसपी या उत्पाद थाने के इंस्पेक्टर के मामले में कार्रवाई की गई है और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ऐसे मामलों में हम कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे अनुसंधान में जो लंबित मामले हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से हल किया जा रहा है। हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी, जैसे कि डीआईजी, एसपी, सिटी एसपी, डीएसपी सभी अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने आगे कहा कि अपराधियों द्वारा अर्जित संपत्तियों को जब्त करने के लिए हमने विशेष एसओपी तैयार किया है। सभी थाना क्षेत्रों को निर्देशित किया है कि वे अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित करें और जब्त करें। इसके साथ ही, ट्रिपल 'सी' क्राइम, कम्युनलिज्म और करप्शन जैसे मुद्दों पर सरकार का स्पष्ट रुख है और हम भ्रष्टाचार के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करेंगे। आपने देखा कि कई बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है और हम इसी तरह से भ्रष्टाचार पर प्रहार करेंगे। अपराधियों द्वारा अर्जित संपत्तियों को अटैच करने का भी प्रयास किया जाएगा।

बिहार में सीएम और मंत्रियों को भी नहीं मिल पा रही सैलरी :

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Jan 2025, 11:13 am
बिहार में सीएम और मंत्रियों को भी नहीं मिल पा रही सैलरी :बिहार में मुख्यमंत्री से लेकर कर्मचारी तक के वेतन का भुगतान नहीं हो सका है. CFMS (कंप्रिहेंसिव फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) में गड़बड़ी आने के कारण सभी के वेतन फंसा हुआ है. दरअसल बिहार सरकार में जनवरी महीने में वेतन और बिल के भुगतान के लिए नया सॉफ्टवेयर लॉन्च किया गया था. लेकिन, यह सही से काम नहीं कर पा रहा है. नए सॉफ्टवेयर को लगाए तकरीबन 20 से भी अधिक दिनों से अधिक का समय बीत गया है और अभी तक इसे ठीक नहीं किया जा सका है.बिहार में सरकार का वित्तीय कामकाज CFMS (कंप्रिहेंसिव फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) से किया जाता है और इसी से सारे बिलों का भुगतान और वेतन का भुगतान भी किया जाता है. लेकिन, इसमें खराबी आने के कारण बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. सीएफएमएस (CFMS) में आए दिन खराबी का मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर सीएफएस का अपडेट वर्जन और नया सॉफ्टवेयर CFMS 2.0 लगाया गया था जिसके कारण सीएम के साथ साथ कई मंत्रियों का वेतन भुगतान नहीं हो सका है. स्थिति यह हो गई है कि कई अधिकारियों के वेतन के साथ-साथ उनके भत्ते का भी भुगतान नहीं हो सका है.सीएफएमएस में आई खराबी को लेकर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा इसे 7 दिनों ठीक कराने का किया दवा करते हुए कहा कि CFMS में नई प्रक्रिया अपनाई गई है, तुरंत ठीक कर दिया जिया. अगले 7 दिन में इसे अपग्रेड कर दिया जाएगा. पूरा बदलाव कर नई व्यवस्था लागू की गई है. 31 जनवरी के पहले CFMS को ठीक कर लिया जाएगा. सम्राट चौधरी ने यह माना को CFMS में आई खराबी के कारण वेतन भुगतान में नहीं हो सका है. लेकिन, जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा और आगे इस तहर के समस्या नहीं आए इसे भी देखा जा रहा है
Follow us
Categories
Latest News
आर्यन हुड्डा की 94 रन की तूफानी पारी : झारखंड T20 क्रिकेट लीग 2026 के सातवें दिन के दूसरे मुकाबले में रांची टाइटंस ने धनबाद डायमंड्स पर शानदार जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए दिन के दूस

आर्यन हुड्डा की 94 रन की तूफानी पारी : झारखंड T20 क्रिकेट लीग 2026 के सातवें दिन के दूसरे मुकाबले में रांची टाइटंस ने धनबाद डायमंड्स पर शानदार जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए दिन के दूस

Wed 17th Jun 2026 01:08 pm
ऑस्ट्रिया ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीता : ऑस्ट्रिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जॉर्डन की टीम को 3-1 से हराकर 36 साल बाद अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत दर्ज की. इसके साथ ऑस्ट्रेयान ने बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की.ऑस्ट्रिया के लिए

ऑस्ट्रिया ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीता : ऑस्ट्रिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जॉर्डन की टीम को 3-1 से हराकर 36 साल बाद अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत दर्ज की. इसके साथ ऑस्ट्रेयान ने बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की.ऑस्ट्रिया के लिए

Wed 17th Jun 2026 01:07 pm
सुप्रीम कोर्ट ने सालों तक लंबित रहने के बाद अपीलों को वापस हाई कोर्ट भेजा :

सुप्रीम कोर्ट ने सालों तक लंबित रहने के बाद अपीलों को वापस हाई कोर्ट भेजा :

Wed 17th Jun 2026 01:07 pm
नालंदा में मजदूरों से भरी बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई  : बिहार के नालंदा में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां ईंट भट्ठे से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों से भरी स्लीपर बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई. इस घटना में कई लोग झुलस गए हैं. वहीं दो लोगों की मौत हो च

नालंदा में मजदूरों से भरी बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई : बिहार के नालंदा में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां ईंट भट्ठे से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों से भरी स्लीपर बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई. इस घटना में कई लोग झुलस गए हैं. वहीं दो लोगों की मौत हो च

Wed 17th Jun 2026 01:06 pm
अभिनेता ऋषभ साहनी अपनी मेहनत और काम के प्रति समर्पण से लगातार प्रभावित कर रहे हैं. उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'नागबंधम' की शूटिंग से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जिसमें उन चुनौतियों का जिक्र है जिनका उन्होंने सामना किया. पहले ही खबर आ चुकी है कि इस भव्य फि

अभिनेता ऋषभ साहनी अपनी मेहनत और काम के प्रति समर्पण से लगातार प्रभावित कर रहे हैं. उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'नागबंधम' की शूटिंग से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जिसमें उन चुनौतियों का जिक्र है जिनका उन्होंने सामना किया. पहले ही खबर आ चुकी है कि इस भव्य फि

Wed 17th Jun 2026 01:06 pm
Popular Categories