Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Bihar


बिहार के इस जिले से एक साथ तीन बच्चे लापता :

News Pratyaksh | Updated : Wed 29th Jan 2025, 11:06 am
बिहार के इस जिले से एक साथ तीन बच्चे लापता :वैशाली से अचानक तीन बच्चे लापता हो गये हैं। मामला हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के बाघदुल्हन की है, जहां अचानक तीन बच्चों के गायब होने से सनसनी फैल गई है।परिजनों के काफी खोजबीन के बाद जब कुछ पता नहीं चल पाया तब घर वालों ने नगर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। लापता बच्चों की पहचान अजय कुमार के पुत्र मयंक कुमार उर्फ अन्ना (12) वर्ष, धर्मेन्द्र सिंह के पुत्र अंकित कुमार (12) एवं भगवान सहनी के पुत्र विशाल कुमार (13) है।घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि नगर थाना क्षेत्र के बागदुल्हन से अचानक सोमवार की सुबह 10 बजे तीन बच्चे गायब हो गये। जब परिवार वालों को लगा कि वह घर में या आसपास नहीं हैं, परिवार के लोग उनकी तलाश करने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। तब परिजनों ने नगर थाने में बच्चों के गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई और उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मयंक कुमार उर्फ अन्ना अपने मकान के कैंपस में ही खेल रहा था। मयंक के साथ अंकित और विशाल भी थे, जो अभी गायब हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों बच्चे मयंक कुमार उर्फ अन्ना, अंकित कुमार और विशाल कुमार आपस में दोस्त हैं। लापता होने के दिन तीनों एक साथ खेल रहे थे और अचानक तीनों लापता हो गये। परिजनों के द्वारा आवेदन देने के बाद अब नगर थाने की पुलिस उस जगह जहां बच्चे खेल रहे थे, वहां आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द बच्चों को खोज लिया जायेगा।

बिहार में 5 लोगों को आजीवन कारावास :

News Pratyaksh | Updated : Wed 29th Jan 2025, 11:04 am
बिहार में 5 लोगों को आजीवन कारावास :बिहार में पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. मामला सुपौल का है. करीब दो वर्ष पूर्व नगर परिषद चुनाव के दौरान वार्ड पार्षद प्रत्याशी रोहित कुमार मणि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मंगलवार (28 जनवरी) को अदालत ने अपना फैसला सुनाया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह की अदालत ने इस हत्या में शामिल पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड की भी सजा सुनाई. यह मामला त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 580/22 और सत्र वाद संख्या 256/23 से संबंधित है. यह पूरा मामला हत्याकांड से जुड़ा है. 17 दिसंबर 2022 को त्रिवेणीगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 18 से पार्षद पद के प्रत्याशी रोहित कुमार मणि पर उस समय गोली चलाई गई जब वs अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे. गोली लगने के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के दौरान 23 जनवरी 2023 को उनकी मृत्यु हो गई थी.इस घटना को लेकर रोहित कुमार मणि की पत्नी निधि कुमारी ने शिकायत दर्ज कराई थी. वार्ड नंबर 18 निवासी चिंटू सिंह उर्फ राजकुमार सिंह, रोशन पोद्दार, दीपक कुमार, नरहा वार्ड नंबर 16 निवासी मु. उजेर आलम उर्फ गुड्डू खन्ना और धीरज कुमार पर आरोप लगाया था कि इन लोगों ने मिलकर उनके पति पर हमला किया है. अब दोषी पाए जाने के बाद अदालत की ओर से सभी पांच दोषियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है. अर्थदंड नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. साथ ही, चिंटू सिंह को 27 आर्म्स एक्ट के तहत चार साल का कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा दी गई. अर्थदंड नहीं देने पर उसे तीन महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक अमर कुमार दास और बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता सुधीर कुमार झा व एकरामुल हक ने बहस की. अदालत ने सभी दोषियों को दी गई सजा एक साथ चलने का आदेश दिया.

बिहार के दरभंगा में शिक्षक की गोली मारकर हत्या :

News Pratyaksh | Updated : Wed 29th Jan 2025, 10:51 am
बिहार के दरभंगा में शिक्षक की गोली मारकर हत्या : बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दरभंगा के मध्य विद्यालय अदलपुरा में तैनात सहायक शिक्षक रामाश्रय यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी, वहीं गोली लगने के बाद शिक्षक की मौत हो गयी है. वहीं दिनदहाड़े इस तरह शिक्षक की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.बताया जा रहा है कि अपराधियों ने स्कूल जाने के दौरान शिक्षक रामाश्रय यादव के सिर में गोली मारी, जिसके बाद वह मौके पर ही गिर गए और इस घटना में उनकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शिक्षक रामाश्रय यादव कुशेश्वरस्थान के बहेड़ा गांव के रहने वाले थे. वहीं घटना के बाद से बिहार के शिक्षकों में आक्रोश का माहौल है. फिलहाल दरभंगा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है.मिली जानाकारी के अनुसार दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में स्कूल एक सरकारी शिक्षक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक शिक्षक की पहचान कुशेश्वरस्थान पूर्वी उत्क्रमित उच्च विद्यालय अदलपुर के शिक्षक रामाश्रय यादव के रूप में कई गई है. अपराधियों ने शिक्षक के सिर में गोली मार दी है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है. स्थानीय ग्रामीणों और मौके पर पहुंचे शिक्षकों की सूचना ओर पहुंची कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस जांच में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है.

दिग्गज गायिका आशा भोसले की पोती जनाई भोसले अपने लेटेस्ट पार्टी पोस्ट को लेकर काफी सुर्खियां लूटी:

News Pratyaksh | Updated : Tue 28th Jan 2025, 11:54 am
दिग्गज गायिका आशा भोसले की पोती जनाई भोसले अपने लेटेस्ट पार्टी पोस्ट को लेकर काफी सुर्खियां लूटी: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज संग तस्वीर पोस्ट करने के बाद अफवाहें उड़ने लगीं कि जनाई और सिराज एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अफवाहों उड़ने के बाद जनाई और मोहम्मद सिराज ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है.बीते रविवार (26 जनवरी) को जनाई भोसले ने अपना 23वां जन्मदिन कई मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में मनाया. इस बर्थडे पार्टी में जैकी श्रॉफ, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर और कई अन्य लोग शामिल हुए. जनाई के बर्थडे पार्टी में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी आए थे. सिराज के साथ उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद, उनके रिश्ते के बारे में अटकलें लगाई जाने लगीं.इन अटकलों पर सफाई देते हुए जनाई ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिराज के साथ तस्वीर पोस्ट की और और कैप्शन में स्पार्कल्स और फूल वाली इमोजी के साथ लिखा है, 'मेरे प्यारे भाई'. सिराज ने जनाई के इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया और एक बेहतरीन कैप्शन दिया.सिराज ने अपने कैप्शन में लिखा है, 'मेरी बहना के जैसी कोई बहना नहीं, बिना इसके कहीं भी मुझे रहना नहीं. जैसा है चांद सितारों में, मेरी बहना है एक हजारों में'. जनाई ने इसे दिल वाले इमोजी के साथ दोबारा साझा किया है.काम की बात करें तो, जनाई भोसले इन दिनों म्यूजिक वीडियो पर काम कर रही हैं. उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम्स में अपनी आवाज दी है.जनाई जल्द ही फिल्म में अपनी किस्मत अजमाएंगी. उनके डेब्यू फिल्म प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज है. हाल ही में, गायिका ने एक नए म्यूजिक प्रोजेक्ट का प्रोमो शेयर किया.

डकैती की वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे, पुलिस ने हथियार समेत.....:

News Pratyaksh | Updated : Tue 28th Jan 2025, 11:10 am
डकैती की वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे, पुलिस ने हथियार समेत.....:जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. डकैती की घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे तीन अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास पिस्टल, गोली व अपराध में इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद किए हैं. एसएसपी एचपी जनार्दनन ने क्राइम मीटिंग में नाइट पेट्रोलिंग तेज करने के निर्देश दिया था.नाइट पेट्रोलिंग के दौरान बरवाअड्डा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले में डकैती की घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे तीन शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के समीप से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक रॉड, एक देसी कट्टा, गोली समेत अन्य सामान बरामद किया गया है. साथ ही पुलिस ने आरोपियों का एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है. सिटी एसपी अजीत कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए तीनों कुख्यात अपराधी हैं. गिरफ्तार सभी अपराधी डकैती के अलावे वाहन चोरी और मवेशी चोरी की घटना में संलिप्त रहे हैं. ये लोग एक गिरोह का हिस्सा हैं. धनबाद के अलावे देवघर, गिरिडीह और जामताड़ा में यह आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया करते थे.एसपी ने कहा कि सभी अपराधी जामताड़ा जिले के नारायणपुर के रहने वाले हैं. इनके विरुद्ध कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस इनके गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. जिले में कई स्थानों पर डकैती की वारदात को अंजाम देने की इनकी मंशा थी. लेकिन पुलिस ने इनको कामयाब नहीं होने दिया. उन्होंने बताया कि एसएसपी ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है.

बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 824 अंक लुढ़का, निफ्टी 22,829 पर :

News Pratyaksh | Updated : Tue 28th Jan 2025, 11:10 am
बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 824 अंक लुढ़का, निफ्टी 22,829 पर :कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ. बीएसई पर सेंसेक्स 824 अंकों की गिरावट के साथ 75,366.17 पर क्लोज हुआ. वहीं, एनएसई पर निफ्टी 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 22,829.15 पर बंद हुआ.आज के कारोबार के दौरान निफ्टी पर आईसीआईसीआई बैंक, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एसबीआई, एमएंडएम, एचयूएल के शेयर टॉप गेनर के लिस्ट में शामिल रहे. जबकि टेक महिंद्रा, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड कॉर्प, भारती एयरटेल के शेयर टॉप लूजर के लिस्ट में शामिल रहे.बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.आज लगातार चौथे हफ्ते भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने जनवरी में 8.23 ​​बिलियन डॉलर के भारतीय शेयर और बॉन्ड बेचे. अकेले इक्विटी में, FPI ने 7.44 बिलियन डॉलर निकाले, जो अक्टूबर 2024 के बाद से सबसे ज्यादा निकासी है, जब बेंचमार्क में लगभग 6 फीसदी की गिरावट आई थी, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा गिरावट थी.केंद्रीय बजट से पहले बुधवार को फेडरल रिजर्व के दर निर्णय पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसमें दरों में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है. निवेशक फेड की टिप्पणी पर नजर रख रहे हैं. खासकर ट्रंप के कम उधार लागत के बात के बाद ताकि ब्याज दरों की भविष्य की दिशा का अनुमान लगाया जा सके.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories