Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Bihar


गणतंत्र दिवस समारोह से लौट रही पांचवी की छात्रा से घिनौनी करतूत :

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Jan 2025, 11:06 am
गणतंत्र दिवस समारोह से लौट रही पांचवी की छात्रा से घिनौनी करतूत :गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल में झंडोत्तोलन को देख कर अपने घर लौट रही एक 5 वीं कक्षा की छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। यह घिनौना आरोप गांव के ही 60 साल के बुजुर्ग पर लगा है। घटना के बाद नाबालिग छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुष्कर्म के आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी बुजुर्ग से पुछताछ कर रही हैमिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कोईलवर प्रखंड के गिधा थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह 5 वीं कक्षा की छात्रा अपने स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस के झंडोत्तोलन देखने के लिए स्कूल गई हुई थी,जब वो झंडोत्तोलन को देख कर अपने घर लौट रही थी,इसी बीच स्कूल से कुछ दूरी पर गांव के 60 वर्षीय अजय सिंह नामक व्यक्ति ने जबरन छात्रा को गोद में उठाकर घर ले गया.इसके बाद बच्ची को खंभे में बांधकर मारपीट किया फिर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.जबकि इस दौरान बच्ची चिखती चिल्लाती रही,लेकिन हैवान ने उसकी एक ना सुनी और जबरन मुंह काला किया,इस बीच बच्ची किसी तरह से जान बचाकर अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई आपबीती घटना को परिवार वालों से बताई,जिसके बाद पीड़िता के परिवार वालों ने इसकी तुंरत सूचना स्थानीय गिधा थाना पुलिस को दी.जहां गिधा थाना प्रभारी उमुस सलमा सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अजय सिंह को तत्काल गिरफ्तार कर लिया.फिलहाल पुलिस पीड़ित बच्ची का मेडिकल जांच कराने के साथ-साथ पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.जबकि पीड़िता की मां ने सरकार से गुहार लगाते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

बिहार के दरभंगा में फर्जी ADM समेत 4 गिरफ्तार :

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Jan 2025, 11:05 am
बिहार के दरभंगा में फर्जी ADM समेत 4 गिरफ्तार :बिहार के दरभंगा में एक फर्जी एडीएम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिले के सोनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलान रिसोर्ट में एक कार्यक्रम चल रहा था जिसमें ये लोग भी शामिल हुए. नशे में धुत युवक खुद को समस्तीपुर का एडीएम बताने लगा और धौंस जमाने लगा. कार्यक्रम में खुद व अपने साथ आए लोगों के लिए वीआइपी ट्रिटमेंट की वह डिमांड कर रहा था. इसकी सूचना पुलिस को मिली तो फर्जी एडीएम सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूरा वाक्या सीसीटीवी में कैद हुआ है.दरभंगा जिले के सोनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलान रिसोर्ट में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. रिसोर्ट के मालिक व भाजपा नेता मृदुल शुक्ला ने बताया कि उनके कुछ मेहमान इस कार्यक्रम में आने वाले थे. इस दौरान वो खुद भी वहीं मौजूद थे. भाजपा नेता ने बताया कि एक व्यक्ति जो खुद को आइएएस अधिकारी बता रहा था और समस्तीपुर में एडीएम के पद पर खुद की तैनाती बता रहा था वो मुलाकात करने आया. पता करने पर मालूम हुआ कि उसने दिनभर भाजपा नेता के स्टाफ और पीएम से फोन पर बात करके वीआईपी ट्रीटमेंट की मांग की थी. मुफ्त में अपने साथियों को एंट्री दिलाने कह रहा था. सभी लोग शराब के नशे में थे.दलान रिसोर्ट के मालिक व भाजपा नेता मृदुल शुक्ला ने बताया कि इन लोगों की हरकत गलत थी. कार्यक्रम के लिए आए कलाकारों की फोटो वीडियो पर्दे के पीछे जाकर बनाने लगे थे. जिसके बाद हमारे गार्ड व कर्मियों ने रोकटोक की तो वो रौब झाड़ने लगे. राहुल नाम के एक युवक के कमर में पिस्टल था. पुलिस मौके पर आयी और चार लोगों को गिरफ्तार किया. तीन लोग फरार हो गए.भाजपा नेता ने बताया कि वह व्यक्ति मेरे पास और बैठा और मुझसे पूछने लगा कि आप दरभंगा शहर से चुनाव लड़ने वाले हैं? जिसपर मैनें कहा कि अगर टिकट मिलेगा तो जरूर लड़ेंगे. जिसपर उसका जवाब था कि -‘वो तो आपको नहीं मिलने वाला है. ‘ भाजपा नेता ने आशंका जतायी कि राजनीति से वह प्रेरित था. उसके कमर में पिस्टल होने पर अपनी जान को भी उन्होंने खतरा बताया.

दरभंगा में मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी :

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Jan 2025, 11:05 am
दरभंगा में मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी :दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में रविवार मध्य रात्रि पुलिस और अपराधियों की भिड़ंत हो गई। अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की। इसके बाद पुलिस की ओर से भी गोलीबारी की गई। इस दौरान भाग रहे एक अपराधी को पुलिस की गोली लग गई। अपराधी घायल हो गया। डीएमसीएच में पुलिस उसका इलाज करवा रही है। जख्मी अपराधी की पहचान शुभम कुमार रूप में कई गई है। फिलहाल पुलिस अभी इसके अपराध के विषय मे जानकारी देने से बच रही है। डीएसपी सदर अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जख्मी एक अपराधी शुभम का इलाज चल रहा है। उससे पूछताछ के बाद जानकारी दी जाएगी। बताया जाता है रविवार रात कमतौल थाना की पुलिस गश्ती कर रही थी। पुलिस को देखते ही अपराधी गोलीबारी करने लगे। इसके बाद फौरन कुछ और पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और गोलीबारी करने लगे। इस दौरान एक अपराधी को गोली लगी। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। पहले वह आम लोगों को अपना निशाना बनाते थे। अब तो पुलिस को देखते ही गोलीबारी करने लगते हैं। पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए और पकड़ाए गए अपराधी के गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लेना चाहिए।

में नशे में झूमते हुए तिरंगा फहराने पहुंचे हेडमास्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार:

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Jan 2025, 11:04 am
में नशे में झूमते हुए तिरंगा फहराने पहुंचे हेडमास्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर कथित तौर पर नशे की हालत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने जा रहे एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह मीनापुर इलाके के धरमपुर पूर्वी के सरकारी मिडिल स्कूल में कार्यरत हैं. प्रधानाध्यापक जब नशे की हालत में स्कूल पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने मीनापुर विधायक मुन्ना यादव को इसकी सूचना दी, जिन्होंने मामले को पुलिस के संज्ञान में लाया.रामपुरहारी थाने के प्रभारी सुजीत कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि शिकायत मिली थी कि प्रधानाध्यापक नशे की हालत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए स्कूल पहुंचे हैं. मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची. ‘ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट’ में भी पुष्टि हुई कि उन्होंने शराब पी रखी थी. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तारी से पहले प्रधानाध्यापक ने संवाददाताओं से कहा कि वह गंभीर आर्थिक संकट में है और यह दावा भी किया कि उन्हें पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है. नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने पांच अप्रैल 2016 को शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था.स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह सरकारी मिडिल स्कूल पिछले तीन सालों से कार्यरत हैं., वे अमूमन स्कूल में शराब पीकर आते हैं. शराब के नशे में ही बच्चों को पढ़ाते हैं. गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन हो रहा था. इस दौरान भी प्रधानाध्यापक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे. जहां वे स्थानीय लोगों से किसी बात पर बहस करने लगे. विवाद बढ़ने पर उन्होंने रामपुर हरी थाने की पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर ले गई.

पटना से घोड़ा रेस देखने आए युवक की हत्या :

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Jan 2025, 10:58 am
पटना से घोड़ा रेस देखने आए युवक की हत्या :वैशाली में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रूस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर प्रखंड की है। मृतक की पहचान पटना जिले के माल सलामी थाना क्षेत्रअंतर्गत नीरदीगंज निवासी अभिरंजन कुमार के पुत्र नितिन कुमार उर्फ़ अभिषेक कुमार (21) के रूप में की गई है। अभिषेक को सिर में गोली मारी गई है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि अभिषेक रुस्तमपुर में आयोजित घोड़ा रेस देखने के लिए आया था। घोड़ा रेस में किसी बात को लेकर मौके पर मौजूद लोगों से विवाद हो गया। इसी विवाद में बदमाशों ने अभिषेक को गोली मार दी। गोली चलते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आननफानन में अभिषेक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर पहुंचाया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, राघोपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के संबंध में अभिषेक के दोस्त ने बताया कि हम लोग खड़ा होकर घोड़ा रेस देख रहे थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। जब हमलोग उधर देखने गये तो पाया कि अभिषेक को गोली लगी हुई है। अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक मेडिकल छात्र सुरेंद्र कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई :

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Jan 2025, 11:21 am
एक मेडिकल छात्र सुरेंद्र कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई :बिहार के मुजफ्फरपुर में श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज के एक मेडिकल छात्र सुरेंद्र कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वह 26 साल का था और सहरसा का रहने वाला था. सुरेंद्र एमबीबीएस कोर्स के सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था. शुक्रवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर आभा रानी सिन्हा ने इस बात की जानकारी दी.सुरेंद्र की मौत के बाद कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया. कॉलेज प्रशासन ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है. बताया जा रहा है कि कॉलेज में मेडिकल के छात्रों की परीक्षा चल रही है. श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज का सेंटर एमआईटी में है. परीक्षा समाप्त होने के बाद सुरेंद्र अपने कमरे में पहुंचा. वहां अपने साथी से ठंड लगने की बात कही. इसके बाद उसके दोस्त ने रूम हीटर चालू किया. उसके बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुई.शुक्रवार रात साढ़े 8 बजे सुरेंद्र की हालत ज्यादा खराब हो गई. उसके साथी तुरंत उसे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले गए. डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी सुरेंद्र को बचाया नहीं जा सका. मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो माह से सुरेंद्र हॉस्टल में नहीं रहता था, वह कैंपस से बाहर कमरा लेकर रहता था. परीक्षा देने के बाद हॉस्टल आया था.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories