Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Bihar


बेंगलुरु में सिलेंडर ब्लास्ट में धनबाद के युवक की मौतः घर लाया गया शव

News Pratyaksh | Updated : Tue 28th Jan 2025, 11:09 am
बेंगलुरु में सिलेंडर ब्लास्ट में धनबाद के युवक की मौतः घर लाया गया शव :बेंगलुरु में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मारे गए 27 वर्षीय मेराजुद्दीन अंसारी का शव सोमवार को धनबाद के तोपचांची प्रखंड के खरियो गांव के भेलवाटांड़ पहुंचा. शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया. पुत्र के शव को देखकर पिता सिराजुद्दीन अंसारी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शव पहुंचने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया. टुंडी विधायक मथुरा महतो भी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर सांत्वना दी.स्थानीय लोगों ने बताया कि 15 दिन पहले ही मेराजुद्दीन अंसारी बेंगलुरु काम के सिलसिले में गया था.वह बेंगलुरु के डिजिटेक कम्युनिटेक कंपनी में कार्य कर रहा था. 20 जनवरी को वह अपने कमरे में साथियों के साथ मिलकर खाना बनाने बना रहा था. इस दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया.हादसे में पांच लोग जख्मी हो गए थे. जिसमें मेराजुद्दीन समेत बोकारो के सिजुआ के रहनेवाले 22 वर्षीय असलम अंसारी की मौत हो गई. असलम की मौत घटना के दिन ही हो गई थी. जबकि मेराजुद्दीन की मौत इलाज के दौरान हुई है. बोकारो के सिजुआ का अल्ताफ राजा, गुलाम मुस्तफा और इस्माइल अंसारी के साथ एक अन्य का इलाज बेंगलुरु के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी :

News Pratyaksh | Updated : Tue 28th Jan 2025, 11:08 am
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी : जिला के निरसा में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम देवनारायण सुपाकर है. देवनारायण धनबाद जिला के सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहुलबनी कंचनपुर का निवासी है. आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने की है.एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने बताया कि देवनारायण पिछले 4 वर्षों से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर भोले-भाले लोगों को ठगा करता था. वह रेलवे के बड़े-बड़े अधिकारियों के साथ पहचान बताकर लोगों को अपने झांसे में लेता था और नौकरी लगवा देने के नाम पर ठगी करता था. इसके गिरोह में 10 से 12 लोग शामिल हैं. जो कि रेलवे की ग्रुप (सी) और ग्रुप (डी) में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे.निरसा एसडीपीओ ने बताया कि पिछले दिनों निरसा थाना क्षेत्र के श्यामलाल रविदास के थाना में लिखित आवेदन देकर ठगी की शिकायत की थी. श्यामलाल ने बताया था कि नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 18 लाख रुपये की ठगी कर ली गई लेकिन अब तक नौकरी नहीं मिली है. जब भी देवनारायण से नौकरी की बात कहते हैं तो वह टाल-मटोल करता था. जिसके बाद उसे अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है.इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस की विशेष टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी देवनारायण सुपाकर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश कुमार और निरसा थाना के दो शस्त्र बल शामिल रहे.

पटना के बाढ़ इलाके में एक फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार करते हुए कई लोगों को पकड़ा :

News Pratyaksh | Updated : Tue 28th Jan 2025, 11:07 am
पटना के बाढ़ इलाके में एक फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार करते हुए कई लोगों को पकड़ा : बिहार पुलिस ने फैमिली रेस्टोरेंट में छापा मारा। इस रेस्टोरेंट में कथित तौर पर अनैतिक देह व्यापार चल रहा था। छापेमारी में रेस्टोरेंट की संचालिका समेत चार लड़कियों और दो लड़कों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया। पुलिस ने अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की और चेतावनी दी है कि इस तरह के गैरकानूनी कामों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना छपरा के एक होटल में हुई सेक्स रैकेट की घटना के कुछ दिन बाद हुई है।पटना जिले के बाढ़ इलाके में स्थित एक फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापा मारा। इस रेस्टोरेंट का नाम रौशनी फैमिली रेस्टोरेंट बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। बाढ़ और अथमलगोला पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने पहले सादे कपड़ों में रेस्टोरेंट की जांच की। जांच में सूचना सही पाई गई। इसके बाद बाढ़ पुलिस इंस्पेक्टर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने रेस्टोरेंट पर छापा मारा।पुलिस ने इस तरह के गैरकानूनी कामों में लिप्त लोगों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जहां भी इस तरह के अनैतिक कार्य हो रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बाढ़ के कई अन्य रेस्टोरेंट और होटलों में भी छापेमारी की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। यह घटना छपरा में शनिवार को हुए एक सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के कुछ दिन बाद हुई है। छपरा के फौजी होटल में हुई छापेमारी में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था और होटल को सील कर दिया था। पुलिस ने होटल से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया था। इस मामले में झारखंड के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

बिहार से यूपी जाने वाले सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक :

News Pratyaksh | Updated : Tue 28th Jan 2025, 11:06 am
बिहार से यूपी जाने वाले सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक :मौनी अमावस्या पर महाकुंभ व बनारस में शाही स्नान को लेकर बिहार से यूपी जाने वाले सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. जीटी रोड के रास्ते बिहार से जो भी भारी वाहन उतर प्रदेश में प्रवेश करने वाले हैं, उनके प्रवेश पर सोमवार की सुबह से यूपी प्रशासन द्वारा बिहार-यूपी की सीमा कर्मनाशा में ही रोक दिया गया. इसके साथ ही यूपी प्रशासन बिहार के जीटी रोड से जुडे जिले कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया सहित झारखंड के भी जिलों को यह सुचित कर दिया गया है कि जो भी भारी वाहन है उन्हें उसी जगह पर जीटी रोड के किनारे या खाली जगह पर लगवा दिया जाये. ताकि छोटे व सवारी वाहन बगैर जाम के कुंभ तक आसानी से पहुंच सकेमहाकुंभ में शाही स्नान को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौनी अमावस्या के दिन पहुंचने वाली है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों को यूपी में प्रवेश पर रोक लगाते हुए वह जहां पर भी हैं, उन्हें वहीं पर जगह देखकर लगाने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही जीटी रोड से जुड़ी अन्य सड़क जैसे एनएच 30 जो पटना से आरा होते मोहनिया में जीटी रोड में मिलती है, उसे सड़क पर भी भारी वाहनों को जगह देखकर लगाने के लिए कहा गया है. ताकि किसी भी परिस्थिति में जीटी रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो. इसके अलावा पटना से आरा होते सासाराम में जीटी रोड से मिलने वाले रोड, पटना से औरंगाबाद में जीटी रोड से मिलने वाले रोड पर भारी वाहनों को जहां है, वहीं पर जगह देख रोकने का निर्देश दिया गया है.डीआईजी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया यूपी में मौनी अमावस्या के दिन शाही स्नान को लेकर होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जीटी रोड से भारी वाहनों के यूपी में प्रवेश पर वहां के प्रशासन द्वारा रोक लगायी गयी है और इसकी सूचना हमें दी गयी है, ताकि भारी वाहनों को जहां जगह है वहीं पर लगवा जा सके. इसके बाद कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद गया को अपने यहां भारी वाहनों को जगह देखकर रोक लेने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ झारखंड को भी यह सूचना दे दी गयी है, ताकि जीटी रोड जाम न लगे.

बिहार में पोस्टपेड हो या प्रीपेड, हर बिल चुकाने पर मिलेगी छूट :

News Pratyaksh | Updated : Tue 28th Jan 2025, 11:06 am
बिहार में पोस्टपेड हो या प्रीपेड, हर बिल चुकाने पर मिलेगी छूट :बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग ने समय पर बिजली बिल भुगतान करने पर 3% तक की छूट देने की घोषणा की है। 27 जनवरी, 2025 को यह जानकारी साझा की गई। इस योजना का उद्देश्य लोगों को समय पर बिल जमा करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके तहत ऑनलाइन भुगतान करने वालों, स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अतिरिक्त लाभ मिलेंगे। बिल भुगतान के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके उपलब्ध हैं।बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को अब समय पर बिल भुगतान करने पर बड़ा फायदा होगा। ऊर्जा विभाग ने बताया है कि समय पर बिल जमा करने पर 1.5% की छूट मिलेगी। इसके अलावा, ऑनलाइन भुगतान करने पर 1% की अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को 0.5% की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इस तरह, कुल छूट 3% तक हो सकती है। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को भी लगातार 3 महीने तक समय पर बिल जमा करने पर 1% की छूट मिलेगी। साथ ही, समय पर भुगतान करने वालों का विलंब शुल्क (DPS) भी माफ किया जाएगा। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने एक ट्वीट के जरिए इस ऑफर की जानकारी दी।

बिहार के इस जिले को एयरपोर्ट की सौगात :

News Pratyaksh | Updated : Tue 28th Jan 2025, 11:04 am
बिहार के इस जिले को एयरपोर्ट की सौगात : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने इस जिले को एयरपोर्ट की सौगात दी है. सरकार की तरफ से कोसी क्षेत्र के हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. सीएम नीतीश कुमार ने सहरसा एयरपोर्ट से छोटे विमानों की उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जिससे सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.सहरसा एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार और उड़ान सेवाओं की शुरुआत के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया तेज कर दी गई है. एडीएम संजीव चौधरी के अनुसार, एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन की नापी का काम पूरा हो चुका है. फिलहाल एयरपोर्ट का रनवे 950 मीटर लंबा और 800 फीट चौड़ा है, जो व्यवसायिक उड़ानों के लिए पर्याप्त नहीं है. अब इस योजना के तहत रनवे की लंबाई 2.5 किलोमीटर से अधिक की जाएगी ताकि छोटे व्यवसायिक विमानों का परिचालन शुरू हो सके. विस्तार के लिए एयरपोर्ट के पश्चिमी भाग में करीब पौने दो किलोमीटर लंबी और 700 फीट चौड़ी अतिरिक्त जमीन चिह्नित कर ली गई है.एडीएम संजीव चौधरी ने इसको लेकर बताया कि एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. यह प्रक्रिया जैसे ही पूरी होगी, निर्माण और विस्तार का कार्य शुरू किया जाएगा. विस्तारित रनवे छोटे विमानों की उड़ानों के लिए उपयुक्त होगा, जिससे कोसी क्षेत्र के लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा. इस परियोजना की मदद से कोसी क्षेत्र को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने में मदद मिलेगी. हवाई सेवा शुरू होने के बाद व्यापार, पर्यटन और अन्य गतिविधियों में तेजी आएगी. कोसी क्षेत्र के लोग वर्षों से इस सुविधा की मांग कर रहे थे.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories