Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Bihar


पटना का कुख्यात अपराधी कृष्णा राय गिरफ्तार :

News Pratyaksh | Updated : Wed 05th Mar 2025, 12:23 pm
पटना का कुख्यात अपराधी कृष्णा राय गिरफ्तार : राजधानी पटना की फुलवारीशरीफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भुसौला दानापुर इलाके से कुख्यात अपराधी कृष्णा राय को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो देसी कारबाइन और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।गिरफ्तार अपराधी कृष्णा राय पटना जिले का कुख्यात अपराधी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ दानापुर, मनेर, बिहटा, नौबतपुर समेत कई थानों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, कृष्णा राय इलाके में लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था और उस पर कई वारदातों को अंजाम देने के आरोप हैं।गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब कृष्णा राय के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके खिलाफ और कितने मामले दर्ज हैं और किन-किन वारदातों में उसकी संलिप्तता रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और उसके गैंग के अन्य सदस्य कौन हैं।

बिहार में इंटर के छात्र की हत्या, सीने के आर-पार किया चाकू :

News Pratyaksh | Updated : Wed 05th Mar 2025, 12:20 pm
बिहार में इंटर के छात्र की हत्या, सीने के आर-पार किया चाकू :बेतिया में इंटर के एक छात्र की कुछ बदमाशों ने मंगलवार (04 मार्च, 2025) की रात चाकू गोदकर हत्या कर दी. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आईटीआई स्थित आरडी लाइब्रेरी के पास की है. चाकू गोदने से पहले युवक के साथ मारपीट की गई और फिर बदमाशों ने चाकू को सीने के आर-पार कर दिया. छात्र को लोग जीएमसीएच लेकर गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. देर रात हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया गांव निवासी राजकिशोर दास के 17 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार के रूप में की गई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना को लेकर मृतक के भाई प्रियांशु कुमार ने बताया, "मेरा भाई घर जा रहा था. इसी बीच आरडी लाइब्रेरी के पास कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे. भाई ने उसे फोन किया. कहा कि भैया मुझे कुछ लोगों ने घेर लिया है और मारपीट कर रहे हैं. जब मैं घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि भाई को कुछ युवक पीट रहे हैं. एक युवक ने मेरे भाई के पीठ में चाकू घोंप दिया. चाकू सीने को पार कर गया."डीएसपी सदर-1 विवेक कुमार दीप ने बताया कि घटना के तुरंत बात मौके पर पहुंचे तो पता चला कि कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे थे. इसी बीच कुछ युवकों ने दिव्यांशु पर चाकू चलाया जिससे उसकी मौत हो गई. दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. डीएसपी ने बताया कि घटना के बाद कुछ लोग पहुंचे और आरोपी जिस घर में रह रहा था वहां एक रूम में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. एक बाइक जला दी. मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया.हिरासत में लिए गए आरोपियों में मझौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले सरफराज और मेराज शामिल हैं. इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. दूसरी ओर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है.

सड़क दुघर्टना में छात्रा की मौत के बाद जमकर बवाल :

News Pratyaksh | Updated : Wed 05th Mar 2025, 12:19 pm
सड़क दुघर्टना में छात्रा की मौत के बाद जमकर बवाल :हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के धोघट्टी में कोचिंग जा रही एक छात्रा को बस ने रौंद दिया, जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।मृतक छात्रा की पहचान काजीपुर थाना क्षेत्र के निवासी नरेश शर्मा की 13 वर्षीय पुत्री अंजू कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया है कि अंजू आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी और वह कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। जैसे ही वह काजीपुर थाना क्षेत्र के धोघट्टी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर पहुंची, तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस ने उसे कुचल दिया। इसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर आगजनी की और जमकर नारेबाजी की, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए लोगों के बीच चार घंटे से अधिक समय तक हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग जाम रहा। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई, और कुछ ड्राइवरों के साथ मारपीट की गई। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद लोग सड़क को नहीं खोलने को तैयार थे।स्थानीय पुलिस ने बताया कि छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, स्थिति को शांत करने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

औरंगाबाद में पावर स्टार पवन सिंह पर की गयी फूलों की बारिश :

News Pratyaksh | Updated : Mon 10th Feb 2025, 11:20 am
बिहार के औरंगाबाद में गेट स्कूल मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन टीम के बैनर तले आयोजित "क्रिकेट महाकुंभ"तथा औरंगाबाद गौरव उत्सव कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। इस मौके पर भोजपुरी के पावर स्टार तथा काराकाट लोकसभा क्षेत्र से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी रहे पवन सिंह औरंगाबाद पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि आपका भाई काराकाट क्षेत्र से हारा नहीं है जीता है। जितना जीत की चर्चा नहीं होती है। उतना हमारी हार की चर्चा हो रही है। उन्होंने अपने फैन्स के आग्रह पर अपनी सुपरहिट गाना गाकर लोगों से खूब तालियां और प्यार बटोरा। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा रही।इस दौरान उन्हें देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान पवन सिंह पर बुलडोजर से फूल की बारिश किया गया। इस मौके पर उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता टीम के खिलाड़ी को पुरस्कृत करते हुए मनोबल बढ़ाया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

जमाबंदी में सुधार को लेकर अंचलों में लगेंगे शिविर :

News Pratyaksh | Updated : Mon 10th Feb 2025, 11:20 am
जमाबंदी में सुधार को लेकर अंचलों में लगेंगे शिविर :पटना में जमाबंदी में सुधार करने के लिए अंचलों में शिविर लगाये जायेंगे. 15 मार्च तक शिविर का आयोजन कर जमाबंदी की त्रुटियों को सुधार किया जायेगा. इसके लिए लगनेवाले शिविर की जगह की जिम्मेवारी डीसीएलआर को मिलेगी. डीसीएलआर सुविधा के अनुसार शिविर लगनेवाली जगह का चयन करेंगे. जानकारों के अनुसार अंचल कार्यालयों के अलावा पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक भवन आदि जगहों पर शिविर लगाये जायेंगे. इसे लेकर अपर समाहर्ता ने प्रस्ताव डीएम के पास भेजा है. डीएम से अनुमति मिलने के बाद डीसीएलआर को जिम्मेवारी मिलेगी.ऑनलाइन जमाबंदी नहीं होने पर लोगों को परेशानी हो रही है. इसके लिए आवेदन जमा किया जा रहा है. इसमें बड़ी संख्या में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है. ऑनलाइन जमाबंदी के लिए मूल प्रति से मिलान करने के बाद सभी भागों सहित पृष्ठवार सुधार किया जाएगा. अभियान के तहत शिविर लगाकर मूल जमाबंदी के डिजिटाइजेशन या इसके आधार पर ऑनलाइन जमाबंदी को दुरूस्त करने के काम होना है. राजस्व कर्मचारियों द्वारा हरेक मौजा की मूल जमाबंदी की स्कैंड और ऑनलाइन प्रति से मिलान किया जायेगा.जहां जमाबंदी स्कैंड नहीं हो सकी है. वहां मूल प्रति से मिलान करने के बाद सभी भागों सहित पृष्ठवार सुधार किया जायेगा.मूल जमाबंदी में दर्ज रैयत या भूमि संबंधी विवरण को हूबहू ऑनलाइन किया जाना है. किसी भी स्थिति में मूल जमाबंदी में अंकित आकड़ों के अतिरिक्त कोई अन्य प्रविष्टि या सुधार या मूल जमाबंदी में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करनी है. अंचल कार्यालयों जमाबंदी में सुधार के लिए ई-जमाबंदी मॉड्यूल का इस्तेमाल किया जायेगा.पटना सदर सहित नये चार अंचलों में परिमार्जन प्लस (डिजिटाइज्ड जमाबंदी में सुधार) के 3206 मामले व परिमार्जन प्लस (ऑनलाइन अनुपलब्ध जमाबंदी का डिजिटाइजेशन) के 3832 मामले लंबित हैं.फुलवारीशरीफ अंचल में राजस्व कर्मचारी के पास 2997, फतुहा में राजस्व कर्मचारी के पास 1828, संपतचक में 1587, धनरूआ में 1582, फतुहा में राजस्व कर्मचारी के पास 1828 मामले लंबित है. खुसरूपुर व अथमलगोला अंचल को छोड़ कर शेष सभी अंचलों में लंबित आवेदनों की संख्या तीन डिजिट में है.

भोज में नहीं बुलाया तो कर दिया हमला :

News Pratyaksh | Updated : Mon 10th Feb 2025, 11:20 am
भोज में नहीं बुलाया तो कर दिया हमला : बिहार के हाजीपुर के कटहरा थाना क्षेत्र के चपेठ गांव में एक जन्मदिन भोज के न्योते को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. घटना में एक पक्ष की चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. महिलाएं इलाज के लिए पीएचसी चेहराकलां और बाद में सदर अस्पताल रेफर की गईं.स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, और पुलिस को घटना की सूचना दी. घायल महिलाओं में से एक ने पुलिस को बयान देते हुए बताया कि उनके घर में बच्चे का जन्मदिन मनाया जा रहा था, जिसमें कुछ रिश्तेदार शामिल हुए थे. इस बीच, उसके पट्टीदार रंजीत महतो और अन्य को सामाजिक भोज से बहिष्कृत कर दिया गया, जिससे वे गुस्से में आ गए. आरोप है कि गुस्साए पट्टीदारों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं.इस घटना के बाद पुलिस की देरी से पहुंचने पर कई सवाल उठ रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब मामले की जांच कर रही है, जबकि परिजन न्याय की उम्मीद में कानून से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. चार महिलाओं में से अधिकांश को गंभीर चोटें आई हैं, और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस मामले को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच चर्चा बनी हुई है.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories