Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Bihar


बिहार में जमीन की जमाबंदी में हो रहे खेल से चौंकी सरकार :

News Pratyaksh | Updated : Mon 24th Mar 2025, 07:03 am
बिहार में जमीन की जमाबंदी में हो रहे खेल से चौंकी सरकार :बिहार में जमीन की जमाबंदी करने में बड़ा खेल सामने आया है. दाखिल खारिज की प्रक्रिया अपनाये बिना ही रजिस्टर-2 में जमाबंदी करने की शिकायतें लगातार मिल रही है. साथ ही इसे ऑनलाइन किए जाने के लिए छूटा हुआ बताकर फिर ऑनलाइन किया जा रहा है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस मामले मे जांच की जिम्मेदारी अंचल अधिकारियों को दी है. पूरे खेल का पता जांच में चलेगा और गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है.राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तमाम सीओ को इस गड़बड़झाले की जांच में लगाया है. ऐसी गडबड़ी करनेवालों की पहचान करके विभाग ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कहना है कि ऐसे मामलों में पिछले करीब दो वर्षों से उम्मीद लायक काम नहीं हो रहा था. ऐसे में विभाग ने ऐसी हर जमाबंदी की जांच करके उसे अनलॉक करने की जिम्मेदारी अंचल अधिकारियों को दी है. इधर, विभाग ने प्रत्येक 15 दिन में हर एक अंचल में अपर समाहर्ता, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी और संबंधित भूमि सुधार उप समाहर्ता में से कम-से-कम एक पदाधिकारी को समीक्षा करने का निर्देश दिया है.

महिला की पीट-पीटकर हत्या, महज 4500 रुपये को लेकर हुआ था विवाद :

News Pratyaksh | Updated : Mon 24th Mar 2025, 06:36 am
मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के सीतारामपुर नजीरा के पास रविवार की देर शाम 4500 रुपये को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। इस झगड़े में एक पक्ष द्वारा एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक महिला की पहचान स्थानीय विक्रम सिंह की पत्नी दयावती देवी के रूप में हुई। घटना की जानकारी देते हुए घायल साजन कुमार ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करते हैं और रविवार को अपने परिवार के साथ गांव लौटे थे।मृतका के बड़े भाई गब्बर सिंह ने कहा कि साजन के अस्पताल भेजने के बाद, उसकी बहन को आरोपी परिवार ने घेर लिया और बुरी तरह से मारा। उन्होंने बताया कि दयावती के चार छोटे बच्चे हैं, जो अब अनाथ हो गए हैं। बरियारपुर थाना अध्यक्ष बीरभद्र सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद हत्या के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गया में अचानक रोकनी पड़ी वंदे भारत ट्रेन :

News Pratyaksh | Updated : Sat 22nd Mar 2025, 11:25 am
बिहार के गया-पटना रेलखंड पर रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर फंसने के कारण पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस को रोकना पड़ा है. 45 मिनट तक ट्रेन रुकी रही, जिस वजह से वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. हालांकि इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ की कार्रवाई के बाद ऑपरेशन संचालित हुआ.इस रूट पर ट्रेन के गुजरने से पहले ही यहां रेलवे फाटक पर एक ट्रैक्टर फंस गया. ट्रैक्टर पर सीमेंट की बोरी लदी हुई थी. वंदे भारत ट्रेन के गुजरने के कुछ मिनटों पहले फाटक बंद होने ही वाला था. ट्रैक्टर और दूसरी गाड़ियां गुजर ही रही थी, तभी गया पटना रेलखंड पर स्थित 63/बी समपार फाटक के रेलवे पटरी पर ट्रैक्टर फंस गया. इस दौरान रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को सूचना मिलने पर गया रेलवे स्टेशन पर तत्काल रोका गया.जहानाबाद आरपीएफ इंस्पेक्टर अर्जुन प्रसाद यादव ने बताया कि फाटक पर ट्रैक्टर फंसने के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर का डाला छोड़कर इंजन लेकर फरार हो गया था. हालांकि इस दौरान ड्यूटी पर तैनात फाटक के गेटमैन ने ट्रैक्टर का नंबर नोट कर लिया है. उन्होंने बताया की कार्रवाई की जा रही है. ट्रॉली जप्त कर ली गई है और नंबर के आधार पर केस भी दर्ज कर लिया गया है.

सीवान जिले के जीरादेई प्रखंड स्थित भैंसखाल में स्थित बालिका गृह से 13 लड़कियों के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया :

News Pratyaksh | Updated : Sat 22nd Mar 2025, 09:17 am
बताया जा रहा है कि ये लड़कियां वार्डन और गार्ड को चकमा देकर बीती रात अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक-एक कर फरार हो गईं। इस बालिका गृह में आर्केस्ट्रा और अन्य मामलों से मुक्त करवाई गईं नाबालिग लड़कियां रहती हैं। इधर, जैसे ही इस घटना की सूचना प्रशासन को मिली, अधिकारियों के होश उड़ गए।लड़कियों के परिजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो कुछ परिजन बालिका गृह पहुंचे और वार्डन और गार्ड की मिलीभगत का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि इन लड़कियों में ज्यादातर सारण और गोपालगंज जिलों की रहने वाली हैं। वार्डन रिंकु झा ने जीरादेई थाना में आवेदन देकर 13 लड़कियों के गायब होने की सूचना दी। इसके बाद, एडीएम और डीएसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। लड़कियों की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।जीरादेई थाना अध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि वार्डन रिंकु झा से आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। फरार लड़कियों की तलाश के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें लड़कियों की खोज में जुटी हैं। और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

अररिया मुठभेड़ में तीन जवान और एक अपराधी घायल हुए :

News Pratyaksh | Updated : Sat 22nd Mar 2025, 09:17 am
बिहार में एक और एनकाउंटर की खबर है जिसमें अररिया जिले में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. एनकाउंटर में एसटीएफ के तीन जवान घायल हो गए हैं और एक अपराधी भी जख्मी हुआ जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रात के 2:00 बजे हुए इस एनकाउंटर में एक अपराधी मौके से फरार हो गया, जबकि मुठभेड़ में घायल अपराधी के सीने में दो गोली लगी है. एनकाउंटर नरपतगंज के थाना नहर के पास हुआ है.बताया जा रहा है कि क्रिमिनल चुनमुन झा नाम का या अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है और बाद में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. वहीं एसटीएफ के तीन जवान और नरपतगंज थाना प्रभारी विकास कुमार भी जख्मी हो गए हैं. एक अपराधी को पुलिस ने घेर रखा है. घायलों को नरपतगंज अस्पताल ले जाया गया है. जानकारी के अनुसार, नरपतगंज के थलहा नहर के समीप हुए एनकाउंटर के बाद एसपी अंजनी कुमार, एसडीपीओ राम पुकार सिंह और सीडीपीओ मुकेश शाह समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.बताया जा रहा है कि जिस अपराधी को गोली लगी, वह पूर्णिया में तनिष्क शो रूम लूट कांड का आरोपी था और इसके तार आरा तनिष्क शोरूम लूट कांड से भी जुड़े थे. अररिया एसपी अंजनी कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में यह एनकाउंटर हुआ है. जानकारी के अनुसार अपराधियों को पकड़ने पुलिस पहुंची थी इसी दौरान अपराधी ने फायरिंग कर दी जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और अपराधी चुनमुन झा के सीने में गोली लगी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस अन्य अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चला रही है और इस गिरोह से संबंधित अन्य अपराधियों को जल्दी ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.

निर्माणाधीन मकान में छिपकर साइबर अपराधी दे रहे थे अपराध को अंजाम :

News Pratyaksh | Updated : Fri 21st Mar 2025, 12:50 pm
 साइबर अपराध करते हुए 7 अपराधी पकड़े गए, जो एक निर्माणाधीन मकान में छिप कर अपना नेटवर्क चला रहे थे. सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की. पकड़े गए साइबर अपराधी का नाम भारत डे, अशरफ अंसारी, रहमत अंसारी, सदाकत अंसारी, मोहम्मद जुबेर अंसारी, विजय मंडल और अशोक मंडल बताया गया है.पुलिस ने साइबर के अड्डे से मोबाइल और फर्जी सिम, 5 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार 32 मोबाइल और 37 फर्जी सिम साइबर अपराधियों के पास से बरामद हुए हैं.विभिन्न कंपनियों के कस्टमर केयर के फर्जी मोबाइल नंबर देकर साइबर ठगी करते थे. पुलिस के अनुसार पकड़े गए साइबर अपराधियों द्वारा बताया गया है कि वे गूगल में विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों के कस्टमर केयर में अपना फर्जी नंबर देकर रखते थे. जिस पर कस्टमर को झांसे में लेकर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड बंद होने के नाम पर एवं समस्या के निपटारा के नाम पर एपीके फाइल डाउनलोड करवाते थे और उनसे सारी जानकारी प्राप्त कर चूना लगा देते थे.पकड़े गए साइबर अपराधियों के बारे में एसपी डॉक्टर एहतेशाम वकारीब ने बताया कि नारायणपुर के बांस पहाड़ी में एक निर्माणाधीन मकान में साइबर अपराधियों द्वारा साइबर अपराध को अंजाम दिया जा रहा था. जिसकी सूचना मिलने के बाद टीम गठित की गई और साइबर थाना की पुलिस ने अड्डे पर छापा मारा. जहां से रंगे हाथ साइबर अपराधी पकड़े गये.एसपी ने बताया कि पकड़े गए साइबर अपराधियों के पास से जब्त मोबाइल और सिम के माध्यम से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कितने की साइबर ठगी की गयी है. फिलहाल पकड़े गए सातों साइबर अपराधियों के खिलाफ साइबर थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जामताड़ा जेल भेज दिया है.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories