Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Bihar


दुकानदार के मुंह में मारी गोली; मुफ्त में आइसक्रीम देने से मना किया था :

News Pratyaksh | Updated : Tue 25th Mar 2025, 05:30 am
भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात आइसक्रीम दुकानदार की हत्या कर दी गई। कारण बस इतना था कि दुकानदार ने मुफ्त में आइसक्रीम देने से मना किया था। इतनी सी बात पर अपराधियों ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिचछो पोखर के पास यह घटना हुई हैं। जो थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। इसी जगह पर सरधो निवासी विक्रम तांती के पुत्र दुखन तांती (22) को किसी पांडव यादव नामक युवक ने गोली मार दिया। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वारदात उस समय हुई जब इस क्षेत्र में सात दिवसीय भागवत कथा के आयोजन को लेकर मेला लगा हुआ था। इस दौरान आरोपी पांडव यादव वहां पहुंचा, और दुखन से फ्री में आइसक्रीम मांगने लगा। जब दुखन ने देने से इनकार किया तो पांडव ने उसे मुंह में गोली मार दिया। आसपास के लोग फौरन घायल को मायागंज अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपित पांडव यादव नशे का सेवन करता है, वहीं उसके पिता कपिल यादव भी नशेड़ी हैं। लोगों का कहना है कि पांडव रंगदारी मांगने आया होगा और जब दुखन ने उसे कुछ नहीं दिया तो उसने गोली मार दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही लोदीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। और जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के घर पर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार है। उसकी तलाश चल रही है। आसपस के थाने की मदद ली जा रही है।

मार्च 2025 एकादशी:

News Pratyaksh | Updated : Mon 24th Mar 2025, 09:56 am
मार्च 2025 एकादशी: पापमोचनी एकादशी कब रखी जाएगी? जानिए व्रत पारण का शुभ मुहूर्त भी हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। यह तिथि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मार्च या अप्रैल महीने में आती है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से व्यक्ति अपने पापों से मुक्त होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन विधिपूर्वक श्रीहरि की पूजा-अर्चना की जाती है। व्रत के समापन को ‘पारण’ कहा जाता है, जिसे द्वादशी तिथि के दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। आइए जानें पापमोचनी एकादशी 2025 में कब है और पारण का शुभ मुहूर्त क्या है। पापमोचनी एकादशी 2025 में कब है?हिंदू पंचांग के अनुसार, पापमोचनी एकादशी की तिथि 25 मार्च 2025 (मंगलवार) को सुबह 05:05 बजे से शुरू होकर 26 मार्च 2025 (बुधवार) को सुबह 03:45 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, व्रत 25 मार्च को रखा जाएगा। पापमोचनी एकादशी व्रत पारण मुहूर्तइस व्रत का पारण 26 मार्च 2025 (बुधवार) को किया जाएगा। पारण करने का शुभ समय दोपहर 01:41 बजे से शाम 04:08 बजे तक है। उस दिन हरि वासर का समापन सुबह 09:14 बजे होगा। शास्त्रों के अनुसार, द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले व्रत पारण करना अनिवार्य होता है। हरि वासर में व्रत पारण वर्जितधार्मिक नियमों के अनुसार, हरि वासर के दौरान एकादशी व्रत का पारण नहीं करना चाहिए। हरि वासर द्वादशी तिथि की प्रारंभिक एक-चौथाई अवधि होती है, इसीलिए व्रत समाप्त करने के लिए प्रात:काल के बाद का समय सर्वोत्तम माना गया है।

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर रविवार शाम एक बड़ा हादसा :

News Pratyaksh | Updated : Mon 24th Mar 2025, 09:51 am
समस्तीपुर के मुक्तापुर रेलवे क्रॉसिंग पर एक अनियंत्रित पिकअप ने रेल फाटक की बूम को टक्कर मार दी. जिससे सिग्नल सिस्टम फेल हो गया और दो ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जबकि रेलवे और RPF की त्वरित कार्रवाई से करीब दो घंटे में सिग्नल बहाल किया गया.घटना उस समय हुई जब समस्तीपुर से दरभंगा जा रही एक सवारी गाड़ी क्रॉसिंग करने वाली थी. गेटमैन फाटक बंद कर रहा था, तभी गोदरेज सामान लदे पिकअप वाहन ने तेज रफ्तार में गेट की बूम तोड़ दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुमटी का इनकमिंग और आउटर सिग्नल फेल हो गया, जिससे रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई.इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने रेलवे फाटकों की सुरक्षा बढ़ाने और निगरानी कड़ी करने के निर्देश दिए हैं. दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं ट्रेन परिचालन के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं, इसलिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाएगा.

बिहार में तीन बच्चों के पिता ने पांच बच्चों की मां से रचाई दूसरी शादी :

News Pratyaksh | Updated : Mon 24th Mar 2025, 09:44 am
बिहार के सहरसा में एक अनोखी प्रेम कहानी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां तीन बच्चों के पिता को ऐसा प्यार हुआ कि उन्होंने पांच बच्चों की मां से चोरी-छिपे शादी रचा ली. लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब पहली पत्नी ने अपने पति को रंगे हाथ पकड़ लिया और सड़क पर ही महायुद्ध छिड़ गया.राजेश कामत, जो पहले से तीन बच्चों के पिता हैं, को अपने ही इलाके की पांच बच्चों की मां रेखा देवी से प्यार हो गया. दोनों की आंखें चार हुईं, बातचीत बढ़ी और फिर रिश्ता शादी तक पहुंच गया. दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली, लेकिन जैसे ही इस गुपचुप शादी का खुलासा हुआ, पहली पत्नी मीना देवी का गुस्सा फूट पड़ा.मीना देवी को जब अपने पति की दूसरी शादी का पता चला, तो उन्होंने बिना देर किए अपने बच्चों के साथ पति का सामना करने का फैसला किया. मामला तब गर्माया जब राजेश कामत अपनी नई पत्नी रेखा देवी के साथ घर लौटा. मीना देवी ने पति को सरेआम रोक लिया और वहीं सवालों की बौछार कर दी. इसके बाद सड़क पर जमकर बहस और धक्का-मुक्की हुई.देखते ही देखते सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के डिगा चौक पर भारी भीड़ जमा हो गई. कोई वीडियो बनाने में व्यस्त हो गया, तो कोई इस अजीबोगरीब प्रेम कहानी पर चर्चा करने लगा. पति ने पूछताछ में बताया कि “दोनों पत्नियों को साथ रखना चाहता हूं”. इस पूरे हंगामे के बीच, राजेश कामत ने चौंकाने वाला बयान दिया. उन्होंने कहा कि वह अपनी दोनों पत्नियों और सभी बच्चों के साथ रहना चाहते हैं. लेकिन क्या समाज और कानून इस फैसले को मान्यता देगा?

गुस्साए लोगों ने मैरवा-सीवान हाईवे को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे :

News Pratyaksh | Updated : Mon 24th Mar 2025, 09:32 am
सीवान में हत्या से आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर बवाल किया। इतना ही नहीं एक पुलिसकर्मी की पिटाई भी कर दी। लोगों ने पुलिस के ऊपर लापरवाही और देर से पहुंचने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि रविवार रात को सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा बाजार से एक युवक का अपहरण कर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतक तितरा के रहने वाला भगवान यादव का पुत्र विशाल कुमार(23) है। इस घटना के विरोध में सोमवार सुबह में गुस्साए लोगों ने मैरवा-सीवान हाईवे को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और अपराधियों की गिरफ्तारी करे। परिजनों के अनुसार] विशाल रविवार की शाम सात बजे ठेपहा बाजार जा रहा था। घर से जैसे ही निकला अपराधियों ने विशाल का अपहरण कर लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। शव को गांव के ही बाहर सरकारी स्कूल के पीछे फेंक दिया था। इधर काफी देर तक विशाल जब घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने फोन किया। फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद घर वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया है। काफी ढूंढने के बाद उसका पता नहीं चला। इस दौरान गांव वालों ने पुलिस को सूचना दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। परिजन विशाल को ढूंढते हुए स्कूल के पीछे गए। यहां पर विशाल खून से लथपत मिला। इसके बाद परिजन उसे सीवान सदर अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिया लेकिन वह काफी देर के बाद पहुंची। आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल डेड बॉडी के साथ आई मैरवा थाने की पुलिस को रात में 11.30 बजे दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों का आरोप था कि सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं आई। अभी ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा कर रहे।

सीवान में गायब युवक का शव मिलने पर बवाल :

News Pratyaksh | Updated : Mon 24th Mar 2025, 09:31 am
बिहार में बीते कुछ दिनों से अपराधियों के हौंसले काफी बढ़े हुए नजर आ रहे हैं. हत्या, लूट, अपहरण जैसे संगीन वारदातों की स्टोरी मीडिया की हेडलाइन बन रही हैं. बैखौफ अपराधी पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं. ताजा मामला सीवान जिले से सामने आया है. यहां सोमवार (24 मार्च) की सुबह-सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना के बाद नाराज गांववालों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी. घटना मैरवा थाना क्षेत्र के सेवतापुर हनुमान मंदिर के समीप की है. मृतक की पहचान सेवतापुर निवासी वीर यादव के पुत्र प्रमोद यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि जब युवक अपने घर पर रात को खाना खाने बैठा हुआ था, तभी किसी ने कॉल कर उसे घर के बाहर मिलने के लिए बुलाया. युवक घर से बाहर निकला और काफी देर तक घर नहीं लौटा. इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया. वहीं आज सुबह परिजनों को जानकारी मिली कि युवक का शव गांव के ही खेत में पड़ा हुआ है. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया. युवक के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं. पीड़ित परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच करने में जुटी हुई है.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories