Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Bihar


कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया दूसरा मंगला जुलूस :

News Pratyaksh | Updated : Wed 26th Mar 2025, 08:49 am
कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया दूसरा मंगला जुलूस : केंद्रीय रामनवमी महासमिति खूंटी के तत्वाधान में मंगलवार देर शाम दूसरी मंगला जुलूस निकाला गया, जिसमें कई अखाड़े के लोग शामिल थे. विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ी गाजे-बाजे, अस्त्र-शस्त्र व महावीर झंडे के साथ जुलूस में शामिल हुए. मंगला जुलूस नेताजी चौक से प्रारंभ होकर कर्रा रोड, आजाद रोड, भगत सिंह चौक पहुंचकर समाप्त हुआ.इससे पहले जुलूस में शामिल महासमिति के सदस्यों के अलावा जय भवानी समिति, क्लब सुपर स्टार, बजरंग मंडली, मिलन क्लब, श्रीराम सेवा समिति, जय मां शक्ति मंडली बड़ाईक टोली, महावीर मंडल भट्टी रोड, स्टार क्लब मोहनाटोली, यंग मोणार्क नेताजी चौक समेत कई अखाड़ों के खिलाड़ी अस्त्र-शस्त्र के अलावा कई तरह के खेल दिखाए. जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.इधर, प्रशासन ने मंगला जुलूस को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे. सुरक्षा की कमान एसडीएम दीपेश कुमारी, डीएसपी वरूण रजक, थाना प्रभारी मोहन कुमार समेत बीडीओ, सीओ संभाले हुए थे. उधर, आजाद रोड में मंगला जुलूस के स्वागत में विनोद जायसवाल, संजय जायसवाल व चौधरी मेडिकल के संचालकों के द्वारा पानी, चना और ठंडे की व्यवस्था की गई थी. जुलूस का नेतृत्व अनूप साहू, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार, महामंत्री जितेंद्र कश्यप, कार्यकारी महामंत्री मुकेश जायसवाल समेत संरक्षक मंडली के सदस्य और अन्य पदाधिकारी कर रहे थे.

रामनवमी जुलूस पर ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी :

News Pratyaksh | Updated : Wed 26th Mar 2025, 08:48 am
रामनवमी जुलूस पर ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी : ईद, सरहुल और रामनवमी महोत्सव आपसी सौहार्द व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों इसके लिए जिला पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. एसपी अमन कुमार ने बताया कि जिला पुलिस हमेशा से त्योहारों को लेकर सजग रहती है. चाहे किसी भी समुदाय के त्योहार क्यों न हों. उन्होंने बताया कि रामनवमी महोत्सव के दौरान अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी. इसके लिए पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गयी है.जिला के खूंटी थाना क्षेत्र के आजाद रोड, कर्रा रोड के अलावा अन्य सड़कें, कर्रा का शहरी क्षेत्र, जरियागड़, गोविंदपुर, तपकरा और तोरपा इलाके को अतिसंवेदनशील में शामिल किया गया है. इन क्षेत्रों में अतिरिक्त बलों के साथ ड्रोन एवं हाईटेक कैमरे से लैस जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे.एसपी ने बताया कि इस बार 100 से अधिक लोगों को चिन्हित किया गया है. इनके खिलाफ 107 के तहत कार्रवाई की गयी है. एसपी ने बताया कि सभी डीजे संचालकों को नोटिस भेजा रहा है. उसके साथ बातचीत कर वैसे गानों पर रोक लगाया जाएगा, जिससे किसी धर्म विशेष को ठेस पहुंचे या धार्मिक उन्माद फैलने की आशंका हो. साथ ही त्योहार के दौरान हाई रेज्युलेशन कैमरे वाले ड्रोन का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया गया है.खूंटी जिला के दोनों पुलिस अनुमंडल में क्यूआरटी टीम की तैनाती की जाएगी, जो आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर सके. एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को रूट का वेरिफिकेशन करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही जहां-जहां लाइट की आवश्यकता पड़ेगी, वहां व्यवस्था की जाएगी.

हजार शिक्षकों का 6 दिन के अंदर होगा ट्रांसफर :

News Pratyaksh | Updated : Tue 25th Mar 2025, 08:26 am
हजार शिक्षकों का 6 दिन के अंदर होगा ट्रांसफर :बिहार के सरकारी शिक्षकों का तबादला किया जा रहा है. शिक्षा विभाग की स्थापना समिति ने सोमवार को 10 हजार से अधिक शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण उनकी पसंद वाले जिलों में कर दिया है. अभी उन महिला शिक्षकों के तबादले सर्वाधिक हुए जिन्होंने अपने पतियों की पोस्टिंग को आधार बनाकर आवेदन दिया था. ऐसी 5288 महिला टीचरों का ट्रांसफर उनकी च्वाइस के अनुसार किया गया. कुल 7272 महिला शिक्षकों का तबादला इसबार हुआ है. वहीं इस महीने बड़ी तादाद में महिला शिक्षकों का तबादला शिक्षा विभाग करने वाला है.शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने कहा है कि अब 40 हजार महिला शिक्षकों का तबादला होगा. इस महीने यानी मार्च में ही यह तबादला होना है. हर हाल में 31 मार्च तक यह काम होगा और ये महिला टीचर वो होंगी जिन्होंने लंबी दूरी आधार पर आवेदन दिया है.शिक्षा विभाग ने जिन 10225 शिक्षकों का अभी ट्रांसफर किया है उन्हें अगले महीने अप्रैल में स्कूल आवंटन कर दिया जाएगा. शिक्षा विभाग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि शिक्षकों का तबादला उनकी पसंद के हिसाब से ही किया गया है. इस स्थानांतरण में स्थानीय निकाय शिक्षकों का तबादला नहीं हुआ है. इनके अलावे अन्य सभी कोटि के शिक्षकों के तबादले किए गए हैं.

अब एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्टार एयर के विमान भी इस एयरपोर्ट भरेंगे उड़ान :

News Pratyaksh | Updated : Tue 25th Mar 2025, 08:25 am
दरभंगा एयरपोर्ट ने नई उपलब्धियों की ओर कदम बढ़ा लिया है। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने जानकारी दी है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्टार एयर जल्द ही इस एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय से टाइमिंग स्लॉट मिलने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।सांसद ने बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में बदलने की प्रक्रिया चल रही है। नई सुविधाओं और उड़ानों के साथ, यह क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हाल ही में, अकासा एयरलाइन्स ने दरभंगा और नई दिल्ली के बीच अपनी सेवाएं चार अप्रैल से शुरू करने की घोषणा की है, और इसके लिए टिकट बुकिंग भी चालू हो चुकी है। इसके अलावा, अकासा एयरलाइंस दरभंगा और मुंबई के बीच भी एक नई उड़ान शुरू करने की योजना बना रही है।इन नई उड़ानों के साथ, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, बेतिया, मोतिहारी, पूर्णिया, किशनगंज, फारबिसगंज सहित नेपाल के यात्रियों के लिए हवाई यात्रा सुगम हो जाएगी। सांसद ठाकुर ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्टार एयर की उड़ानों की तैयारी पूरी हो चुकी है, और जैसे ही टाइमिंग स्लॉट मिलेंगे, टिकट की बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस प्रकार, दरभंगा एयरपोर्ट पर नई उड़ानों की शुरुआत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी पहचान बनने से स्थानीय लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा में वृद्धि होगी। नए टर्मिनल भवन का निर्माण भी चल रहा है, जो आने वाले समय में यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने में सहायक होगा।

बिहार के समस्तीपुर में पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ हेडमास्टर द्वारा अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा :

News Pratyaksh | Updated : Tue 25th Mar 2025, 08:24 am
बिहार के समस्तीपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है. टाउन थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मध्य विद्यालय में पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ हेडमास्टर द्वारा अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है. मामले के खुलासे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा किया और आरोपी को बंधक बना लिया.मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम स्कूल की छुट्टी के बाद तीन छात्राएं किसी काम से हेडमास्टर के पास गई थीं. आरोप है कि हेडमास्टर ने उनमें से दो छात्राओं को घर भेज दिया और एक बच्ची को रोककर उसके साथ अनुचित हरकत की. जब छात्रा रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बताई, तो परिजन भड़क उठे और आक्रोशित भीड़ के साथ स्कूल पहुंच गए.घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग विद्यालय में जमा हो गए और हेडमास्टर को घेर लिया. स्कूल परिसर में घंटों हंगामा चलता रहा. बाद में सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और भारी विरोध के बीच आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में लिया.परिजनों का दावा है कि विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है. उन्होंने पुलिस से फुटेज की जांच करने की मांग की है. पुलिस इस एंगल से भी मामले की छानबीन कर रही है. नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया, “छात्रा के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया गया है. मामले की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.”

आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव :

News Pratyaksh | Updated : Tue 25th Mar 2025, 05:31 am
आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव :समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहा रहुआ पूर्वी गांव के वार्ड चार मोहल्ला में मंगलवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। मृतक की पहचान 21 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई, जो राजदेव सहनी का पुत्र है। इस घटना ने परिवार के सदस्यों में हड़कंप मचा दिया है, क्योंकि राहुल का तिलक समारोह सोमवार शाम को ही संपन्न हुआ था। परिवार के सदस्यों के अनुसार, राहुल तमिलनाडु में मजदूरी करता था और वह रविवार सुबह तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर आया था। सोमवार शाम को दरभंगा बहेरी के एक परिवार ने उसकी शादी के लिए तिलक चढ़ाया। राहुल की मां ने बताया कि राहुल शाम को घूमने के लिए निकला था, लेकिन रात करीब आठ बजे वापस लौटने के बाद किसी फोन कॉल पर फिर से बाहर गया और तब से वह गायब था।परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की थी कि तभी उन्हें सूचना मिली कि राहुल का शव घर के पास स्थित बगीचे में आम के पेड़ से लटका हुआ है। जब परिवार ने मौके पर पहुंचकर देखा, तो पाया कि राहुल का एक पैर पेड़ से फंसा हुआ था और उसका सिर भी पेड़ की डाली में उलझा हुआ था। उसकी मां ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि यह हत्या के बाद शव को आत्महत्या के रूप में दिखाने के लिए यहां रखा गया है।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories