Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Bihar


नया आधार ऐप लॉन्च, अब नहीं देनी होगी फोटो कॉपी :

News Pratyaksh | Updated : Wed 09th Apr 2025, 11:27 am
नया आधार ऐप लॉन्च, अब नहीं देनी होगी फोटो कॉपी :  केंद्र सरकार ने एक नया आधार ऐप मंगलवार को लॉन्च किया. इसके जरिये यूजर्स को अपनी आधार से जुड़ी जानकारियां वेरिफाई करने के लिए किसी फिजिकल कार्ड या फोटो कॉपी को रखने की जरूरत नहीं होगी.यह जनकारी केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी. इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी जारी किया है.इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह इस ऐप के जरिए फेस आईडी ऑथेंटिफिकेशन हो जाने के साथ ही सुरक्षित रूप से यूजर की सहमति के साथ ही डेटा भी शेयर किया जा सकेगा.यह 100 प्रतिशत डिजिटल और सुरक्षित है.हालांकि अभी यह ऐप बीटा टेस्टिंग चरण में है, जो आधार वेरिफिकेशन को और बढ़िया बनाने के लिए काम कर रहा है. इससे न केवल यूजर्स की सुरक्षा बढ़ेगी साथ ही आधार के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सकेगी.

झाड़ियों में मिला महिला का शव

News Pratyaksh | Updated : Wed 09th Apr 2025, 11:25 am
तालझारी थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने मृतक महिला की पहचान कर ली है. मामले के संबंध में परिजनों ने महिला के साथ दुष्कर्म कर के हत्या करने की आशंका जताई है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते दिन महिला, रामनवमी का मेला देखने गई थी. जब वह देर रात तक घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने मेले में जाकर महिला को ढूंढा. जब महिला कहीं नहीं मिली तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई.इधर सुबह गांव की कुछ महिलाओं की नजर महिला का शव पर पड़ा. महिलाओं ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद तालझारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. पुलिस ने मामले में बताया है कि घटनास्थल पर खून के निशान मिले हैं. इसके साथ ही मृतक महिला के शरीर पर जख्म के निशान भी हैं. घटनास्थल के आसपास महिला के कई सामान और शराब की बोतलों को पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल पर साक्ष्य जुटा रही है.ग्रामीणों ने बताया कि गांव और हॉल्ट के बीच काफी सुनसान इलाका पड़ता है. जहां शाम से ही शराबियों एवं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. महिला का शव भी इसी स्थान पर मिला है. जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला इसी रास्ते से मेला से वापस घर लौट रही होगी और असामाजिक तत्वों का शिकार हो गई. इस घटना से ग्रामीणों में काफी रोष है. ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

नीतीश सरकार 20 साल पुरानी ‘खटारा गाड़ी’, युवाओं को अब मिले मौका : तेजस्वी

News Pratyaksh | Updated : Wed 09th Apr 2025, 06:57 am
नीतीश सरकार 20 साल पुरानी ‘खटारा गाड़ी’, युवाओं को अब मिले मौका : तेजस्वीराष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को लोगों से उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की तुलना 20 साल पुरानी कार से करते हुए इसे बदलने की जरूरत बताई। दलितों में भी सबसे पिछड़े माने जाने वाले ‘मुसहर-भुइयां’ समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, ‘‘युवाओं को अब मौका मिलना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजद के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार बनने के बाद मुसहर-भुइयां समुदाय के उन सभी लोगों को लाभ होगा जो अभी सड़क किनारे, रैन बसेरों या झुग्गियों में रह रहे हैं... और आपके आशीर्वाद से मैं मुख्यमंत्री बनूंगा।’’

बिहार: पूर्व आईपीएस अधिकारी ने नयी पार्टी बनाने की घोषणा की

News Pratyaksh | Updated : Wed 09th Apr 2025, 06:56 am
बिहार: पूर्व आईपीएस अधिकारी ने नयी पार्टी बनाने की घोषणा कीभारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी शिवदीप लांडे ने मंगलवार को एक नये राजनीतिक दल ‘हिंद सेना पार्टी’ के गठन की घोषणा की, जो बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाएगी। वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी लांडे ने लगभग एक साल पहले भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया था। वह अपनी शानदार कार्यशैली के कारण ‘बिहार के सिंघम’ के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में हिंद सेना पार्टी के गठन की घोषणा की।

बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों के वेतन-भत्ते में वृद्धि का निर्णय

News Pratyaksh | Updated : Wed 09th Apr 2025, 06:42 am
बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों के वेतन-भत्ते में वृद्धि का निर्णयबिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में स्वास्थ्य विभाग में 20 हजार से अधिक पदों के सृजन की मंजूरी मिल गई। इसके अलावा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के उर्दू निदेशालय के अंतर्गत राज्य के विभिन्न कार्यालयों में सहायक उर्दू अनुवादक के 3,300 से अधिक पदों के सृजन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इससे इस चुनावी वर्ष में बड़ी संख्या में नौकरियां देने का मार्ग खुल गया है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बताया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य संवर्ग एवं अस्पताल प्रबंधन संवर्ग के गठन के लिए आवश्यक विभिन्न स्तर के कुल 20,016 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई।

बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे: नए प्लानिंग की जरूरत

News Pratyaksh | Updated : Wed 09th Apr 2025, 06:30 am
बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे: नए प्लानिंग की जरूरतबिहार में बनने वाले पहले एक्सप्रेस-वे, वाराणसी से कोलकाता के निर्माण में एक बड़ी रुकावट आ गई है. वन विभाग ने टनल बनाने के तरीके पर सवाल उठाए हैं. इससे प्रोजेक्ट के दो हिस्सों का काम रुक गया है. अब इन हिस्सों के लिए नए सिरे से प्लानिंग होगी, जमीन का फिर से अधिग्रहण होगा और सोन नदी पर बनने वाले पुल के लिए भी नई जगह ढूंढनी होगी. इस वजह से छह लेन वाले इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण देर से शुरू होगा. यह एक्सप्रेस-वे बिहार को उत्तरप्रदेश, झारखंड और बंगाल से जोड़ेगा. इसे 61वें एनएच के रूप में नोटिफाई किया गया है.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories