झारखंड में मानसून को लेकर ताजा अपडेट राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट : दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने 29 जून को पूरे देश को कवर कर लिया है. वहीं उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश के तटीय इलाके में बने लो प्रेशर एरिया के प्रभाव की वजह से रविवार को झारखंड के दक्षिणी पूर्वी भाग सहित कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है. मौसम केंद्र, रांची से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में पूरे झारखंड में मानसून की सक्रियता से हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है, जबकि कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई है.पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 306.8 मिमी वर्षा पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में रिकॉर्ड की गई है.इस दौरान राज्य का उच्चतम तापमान 33.5℃ गोड्डा में और न्यूनतम तापमान लातेहार में 20.4℃ रिकॉर्ड हुआ है. हजारीबाग के अलावा घाटशिला में 298 मिमी, पोटका में 96 मिमी, जमशेदपुर में 69.3 मिमी, तेनुघाट में 44.8 मिमी, चाईबासा में 42.8 मिमी, बोकारो में 42.8 मिमी बारिश हुई है.मौसम केंद्र रांची ने गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र ने 30 जून के लिए गढ़वा, कोडरमा, गिरिडीह और बोकारो के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज के लिए कोई अलर्ट नहीं है.मौसम केंद्र रांची ने 1 जुलाई के लिए पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ और रांची के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं गढ़वा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. लेकिन गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, देवघर, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, प. सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए कोई अलर्ट नहीं है.मौसम केंद्र,रांची के अनुसार 02 जुलाई से 04 जुलाई के लिए गढ़वा, पलामू,चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा जिला के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र रांची ने बताया कि 29 जून से 04 जुलाई तक राज्य के लगभग सभी जिले में थंडर स्ट्रॉम और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है.मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 1 जून 2025 से 29 जून तक राज्य में सामान्य वर्षापात 181.4 मिमी बारिश की जगह 327.5 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 81% अधिक है. राज्य के दो जिले देवघर और गोड्डा में सामान्य से कम बारिश हुई है. पांच जिले में सामान्य बारिश हुई है. चार जिले हजारीबाग, धनबाद, जामताड़ा और दुमका में सामान्य से अधिक और पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमड़ेगा, प. सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़,बोकारो में सामान्य से बहुत अधिक बारिश हुई है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm