News Pratyaksh


बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज,

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Aug 2025, 08:59 am

बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज, बुधवार को 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 26 जिलों में आसमान साफ रहेगा, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, जहां बारिश नहीं होगी, वहां तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौमस विभाग के मुताबिक, 28 अगस्त से राज्य का मौसम फिर बदल सकता है और कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने बुधवार से गुरुवार सुबह तक बिहार के 15 जिलों में बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इन जिलों को येलो अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है।मौसम विभाग की ओर से जिन 15 जिलों को येलो अलर्ट में रखा है, उनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और खगड़िया शामिल हैं।