जिला पुलिस और अपराधी भानु मांझी के बीच एनकाउंटर हुई है. एनकाउंटर में जमशेदपुर के अपराधी भानु मांझी को गोली लगी है. घटना के बाद अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है.बता दें कि सोमवार को ही पुलिस ने भानु मांझी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था. यह चारों सदस्य गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए शूटर का काम करते थे. गैंगस्टर प्रिंस खान व्यवसायियों से रंगदारी के लिए उनके ऊपर भानु मांझी गिरोह के सदस्यों से फायरिंग करवा रहा था. पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि भानु मांझी धनबाद में ही छिपा हुआ है.बताया जा रहा है कि तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पास एंटी क्राइम चेकिंग लगाई गई थी. इसी दौरान भानु मांझी भी उसी रास्ते से गुज़र रहा था. पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन भानु मांझी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें भानु मांझी को गोली लगी है. फिलहाल उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm