अमेरिका की आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई (AI) कंपनी ओपनएआई (OpenAI) अपने लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) यानी चैटजीपीटी (ChatGPT) को लगातार बेहतर करने के लिए काम कर रहा है. इस बार कंपनी ने चैटजीपीटी के वॉइस मोड (ChatGPT Voice Mode) को यूज़र्स के लिए पहले से भी ज्यादा यूज़फुल बना दिया है. OpenAI ने ChatGPT के वॉइस मोड को अब और ज्यादा प्रैक्टिकल बना दिया है. पहले आप जब भी वॉइस यानी आवाज के जरिए चैट करना चाहते थे तो आपको एक अलग स्क्रीन पर लेकर जाया जाता था, जहां नीले कलर का एक एनिमेटेड सर्कल घूमता रहता था. उस मोड में सिर्फ आवाज़ ही सुनाई देती थी और जवाब स्क्रीन पर दिखाई देता था.अगर कोई लाइन मिस हो जाए तो यूज़र्स को वापस उसी वॉइस मोड से बाहर निकलकर चैट में जाकर जवाब पढ़ना पड़ता था. यह कई लोगों के लिए थोड़ा झंझट वाला एक्सपीरियंस था. हालांकि, अब ओपनएआई ने अपने इस सिस्टम को पूरा बदल दिया है. कंपनी ने चैटजीपीटी की चैट विंडो को ही वॉइस एक्सपीरियंस के साथ जोड़ दिया है. इससे अब यूज़र्स चैटबॉक्स में ही वॉइस मोड का भी इस्तेमाल कर पाएंगे. अब आप जैसे ही कुछ बोलेंगे, उसी चैट में लाइव टेक्स्ट के रूप में जवाब भी दिखने लगेगा. इसके मतलब है कि अब चैटजीपीटी में टेक्स्ट के साथ-साथ वॉइस यानी आवाज़ का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इससे यूज़र्स की चैटजीपीटी के साथ बातचीत काफी स्मूद और नैचुरल हो जाएगी.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm