News Pratyaksh


झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे राज्य भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

News Pratyaksh | Updated : Sat 15th Nov 2025, 11:44 am
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे राज्य भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. सरकार की ओर से स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड की सभ्यता संस्कृति के बारे में लोगों को बताया जा रहा है. इसी कड़ी में जिला के कुछ छात्र-छात्राएं हजारीबाग के 5000 साल पुराने सोहराय कला को प्रदर्शित किया है. छात्राओं ने सड़क पर कैटवॉक कर लोगों को इस कला के बारे में जानकारी भी दी.
हजारीबाग की अपनी 5000 साल पुरानी लोक कला सोहराय गुफा, कंदरा, गांव की दीवारों से निकलकर अब फैशन की दुनिया में अपनी जगह बना रहा है. राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड की संस्कृति से लोगों को अवगत कराया जा रहा है. इस आयोजन में हजारीबाग की जीआई टैग प्राप्त 5000 साल पुरानी सोहराय कला भी देखने को मिली. 10 युवक-युवतियों की टोली ने सोहराय कला को कपड़ा पर उकेर कर सड़क पर उतरी. जिसे देख लोगों ने जमकर तारीफ की.