News Pratyaksh


इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 14वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाना है. हर मैच में छक्कों की बरसात होती है. पिछले ही मैच में कुल 15 छक्के लगे थे. जिसमें मुंबई और राजस्थान आमने सामने थे. इससे पहले आरसीबी और सीएसके के मैच में कुल 30

News Pratyaksh | Updated : Wed 08th Apr 2026, 10:13 am
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 14वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाना है. हर मैच में छक्कों की बरसात होती है. पिछले ही मैच में कुल 15 छक्के लगे थे. जिसमें मुंबई और राजस्थान आमने सामने थे. इससे पहले आरसीबी और सीएसके के मैच में कुल 30 छक्के लगे थे. इस मैच में कुल 14 अलग-अलग बल्लेबाजों ने कम से कम एक-एक छक्का लगाया.
IPL 2026 में खेले गए अब तक के मैचों में सबसे लंबा छक्का मारने का नाम आरसीबी के टिम डेविड के नाम है. उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 5 मार्च को 106 मीटर लंबा छक्का जड़ा था, जो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चला गया था. उसके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 103 मीटर का गगनचुंबी छक्का जड़ा था. तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के अनिकेत वर्मा हैं. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 100 मीटर का सिक्स जड़ा था. लिस्ट में चौथे और पांचवें नंबर पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार हैं. जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 94 और 92 मीटर का छक्का जड़ा था.जिसके बाद फैंस के मन में अब ये सवाल उठ रहे हैं कि अब खेले गए मैच में सबसे लंबा छक्का किस बल्लेबाज ने लगाया है? इसलिये इस प्रश्न का जवाब देने के लिए हम इस कॉपी में उन पांच बल्लेबाज के बारे में बताने वाले हैं, जो अब तक सबसे लंबे छक्के लगाने वालों की सूची में शामिल हैं.