अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलमार्ग खोलने को लेकर ईरान को बड़ी चेतावनी दी थी. उन्होंने पावर प्लांट और पुलों को उड़ाने की धमकी दी थी. हालांकि की डेडलाइन से पहले दोनों देशों के बीच युद्ध विराम हो गया. आइए जानते हैं पावर प्लांट को उड़ाने की धमकी के पीछे कौन सी ताकत थी. अमेरिका ने बिजली आपूर्ति को तबाह करने की नियत से एक हथियार बनाया है. इसे ग्रेफाइट बम या 'ब्लैकआउट बम' भी कहा जाता है.अमेरिकी आर्मी के पास ब्लैकआउट बम सीबीयू-94 वेपन सिस्टम है, जो खास सबम्यूनिशन बीएलयू-114/बी से बना है. इसका इस्तेमाल किसी संभावित दुश्मन के बिजली सप्लाई इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करने के लिए किया जाता है. सबम्यूनिशन बीएलयू -114/बी का इस्तेमाल सिर्फ बिजली सप्लाई सुविधाओं पर ही किया जाता है. इसमें कोलेटरल डैमेज होने का खतरा बहुत कम होता है.ब्लैकआउट बमों प बात करते समय अक्सर सीबीयू -94/बी और बीएलयू -114/बी शब्दों के बीच कन्फ्यूजन होता है. मिलिट्री की भाषा में सीबीयू-94/बी (क्लस्टर बम यूनिट) 'डिलीवरी बस' का काम करता है.यह एक बड़ा क्लैम-शेल डिस्पेंसर है जो बी-2 या एफ-35 एयरक्राफ्ट से लटका होता है. यह खुद ब्लैकआउट का कारण नहीं बनता. इसका एकमात्र काम असली हथियार, 202 छोटे सब-म्यूनिशन जिन्हें बीएलयू-114/बी कैनिस्टर के नाम से जाना जाता है, ले जाना और उन्हें टारगेट एरिया के ऊपर हवा में छोड़ना है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm