केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो दशकों पुराना गोरखा मुद्दा छह महीने के अंदर हल हो जाएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी के अलावा कोई भी पार्टी गोरखाओं को मंजूर समाधान नहीं ढूंढ सकती.दार्जिलिंग जिले के कुर्सियांग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि बीजेपी गोरखाओं की चिंताओं और उम्मीदों को समझती है और उनकी शर्तों पर समझौते की दिशा में काम करेगी. उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के छह महीने के अंदर हर गोरखा के चेहरे पर मुस्कान होगी. हम गोरखा मुद्दे का ऐसा समाधान निकालेंगे कि गोरखा शांति से रह सकें.बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभ्यास के दौरान वोटर लिस्ट से कुछ गोरखाओं के नाम हटाने का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा, "SIR के दौरान कुछ गोरखाओं के नाम हटा दिए गए थे. पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने पर ऐसे सभी नाम फिर से वोटर लिस्ट में शामिल कर लिए जाएंगे."
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm