News Pratyaksh


भारत निर्वाचन आयोग राज्यसभा की रिक्त या रिक्त होनेवाली देश भर की 24 सीटों पर चुनाव की घोषणा शुक्रवार को कर दी है। इनमें झारखंड की भी दो सीटें सम्मिलित हैं। इन दोनों सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा। इससे पहले एक जून को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ

News Pratyaksh | Updated : Fri 22nd May 2026, 12:17 pm

भारत निर्वाचन आयोग राज्यसभा की रिक्त या रिक्त होनेवाली देश भर की 24 सीटों पर चुनाव की घोषणा शुक्रवार को कर दी है। इनमें झारखंड की भी दो सीटें सम्मिलित हैं। इन दोनों सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा। इससे पहले एक जून को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू हो जाएगा। आयोग ने नामांकन की अंतिम तिथि आठ जून निर्धारित की है। झारखंड में जिन दो सीटों पर चुनाव होना है, उनमें एक दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन (चार अगस्त 2025) से रिक्त हुई सीट सम्मिलित है। साथ ही वर्तमान सदस्य दीपक प्रकाश का छह वर्ष का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त होने के बाद रिक्त होनेवाली सीट के लिए चुनाव होना है।आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नौ जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 जून तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 18 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा, जबकि उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी। यह चुनाव झारखंड विधानसभा में होगा। विधानसभा के प्रभारी सचिव निर्वाची पदाधिकारी होंगे, जबकि विधानसभा सचिवालय के किसी पदाधिकारी को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया जाएगा। चुनाव राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की निगरानी में होगा। चुनाव में झारखंड विधानसभा के सभी निर्वाचित सदस्य भाग लेंगे। इधर, राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी को लेकर किसी भी राजनीतिक दल ने अपना पत्ता नहीं खोला है। सत्ताधारी गठबंधन में भी अभी इसपर कोई सहमति बनाने का प्रयास नहीं हुआ है। हालांकि चुनाव की घोषणा की बाद राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है