News Pratyaksh


अररिया में बड़ा भूमि घोटाला : बिहार के अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में जमीन की जमाबंदी में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है.

News Pratyaksh | Updated : Tue 23rd Jun 2026, 12:41 pm

अररिया में बड़ा भूमि घोटाला : बिहार के अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में जमीन की जमाबंदी में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. स्थानीय किसान बैद्यनाथ बहरदार की शिकायत पर फुलकाहा थाना में केस दर्ज किया गया है. इसमें भू-माफिया के साथ-साथ नरपतगंज अंचल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों समेत कुल 55 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.प्राथमिकी में तत्कालीन सीओ शम्भू प्रकाश, अंचलाधिकारी उत्तम राहुल, वर्तमान सीईओ रविंद्र कुमार, राजस्व कर्मचारी जितेन्द्र कुमार राय, जमीउर रहमान सहित कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उनकी खतियानी जमीन की जमाबंदी और ऑनलाइन भूमि अभिलेखों में फर्जी तरीके से बदलाव कर अन्य लोगों के नाम दर्ज कर दिए गए. सरकारी डिजिटल हस्ताक्षर (डोंगल) का दुरुपयोग करके रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की गई, जबकि मूल दस्तावेजों में ऐसा कोई वैध आधार मौजूद नहीं था.शिकायत के अनुसार, न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद कुछ आरोपियों ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया. इस दौरान शिकायतकर्ता की फसल को नुकसान पहुंचाया गया और विरोध करने पर हथियार दिखाकर धमकी दी गई. मामले से जुड़े वीडियो फुटेज और अन्य दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं, जो जांच में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.