Fri, 26th Jun 2026गैस कनेक्शन बंद होने का फर्जी मैसेज :   Thu, 25th Jun 2026सरकार द्वारा EPFO ब्याज दरों की घोषणा के बाद, अंशधारक अब अपने खातों में राशि ट्रांसफर होने का इंतजार कर रहे   Tue, 23rd Jun 2026नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से तो फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया : मंगलवार (23 जून) को न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप I के मैच में अर्लिंग हालैंड के दो गोल की बदौलत नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की   Sat, 20th Jun 2026लातेहार में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. यहां एक ही मां-बाप के तीन बच्चों की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई. मृतक तीनों बच्चे बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी द्वारिक   Sat, 20th Jun 2026RIL AGM 2026 में अनंत अंबानी ने जामनगर और कच्छ प्रोजेक्ट्स के जरिए ग्रीन एनर्जी को एक्जीक्यूशन फेज में पहुंचाने की जानकारी दी:

News Pratyaksh


OpenAI ने भारत में पहली बार की बड़ी नियुक्ति

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Jun 2026, 12:00 pm
OpenAI ने भारत में पहली बार की बड़ी नियुक्ति : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्रांति के बीच टेक जगत से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. 'ChatGPT' बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनी OpenAI ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक बड़ा दांव खेला है. कंपनी ने उबर इंडिया और साउथ एशिया के प्रेसिडेंट प्रभजीत सिंह को भारत में अपना पहला मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है. प्रभजीत सिंह ने शुक्रवार को उबर से इस्तीफा दे दिया है, जहां उन्होंने 11 साल का लंबा और सफल सफर तय किया.
OpenAI द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रभजीत सिंह इसी साल सितंबर महीने से औपचारिक रूप से कंपनी में शामिल होंगे. वह भारत में OpenAI के सर्वोच्च अधिकारी होंगे और सीधे कंपनी के एशिया-पैसिफिक (APAC) प्रमुख किरन मणी को रिपोर्ट करेंगे. प्रभजीत के कंधों पर भारत में OpenAI के पूरे बिजनेस ऑपरेशन्स, कंज्यूमर ग्रोथ, कंपनियों में AI का इस्तेमाल बढ़ाने, सरकारी नियमों के प्रबंधन और रणनीतिक सार्वजनिक-निजी साझेदारियों की पूरी जिम्मेदारी होगी.अमेरिका के बाद भारत OpenAI के लिए दुनिया का सबसे बड़ा यूजर मार्केट बन चुका है. भारत में करोड़ों लोग दैनिक जीवन, शिक्षा और कोडिंग के लिए ChatGPT का उपयोग कर रहे हैं. प्रभजीत सिंह आईआईटी खड़गपुर और आईआईएम अहमदाबाद के छात्र रह चुके हैं. उन्हें भारतीय उपभोक्ताओं और कॉर्पोरेट जगत की गहरी समझ है. उनकी नियुक्ति से OpenAI भारत में अपने कमर्शियल ऑपरेशन्स और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप को एक नई ऊंचाई पर ले जाना चाहता है.