News Pratyaksh


रांची के तीन मासूम बच्चे बिहार के बरौनी से सकुशल बरामद, पुलिस ने किया रेस्क्यू :

News Pratyaksh | Updated : Tue 30th Jun 2026, 12:14 pm
रांची के तीन मासूम बच्चे बिहार के बरौनी से सकुशल बरामद, पुलिस ने किया रेस्क्यू : राजधानी रांची में बच्चों के घर से बिना बताए दूर निकल जाने की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां तीन मासूम बच्चे खेलते-खेलते घर से निकल गए और परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी।बच्चों के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पता चला कि तीनों बच्चे झारखंड की सीमा पार कर बिहार पहुंच गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार के बरौनी से तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।
बताया जा रहा है कि बच्चे घर से बिना किसी को बताए घूमने के इरादे से निकल पड़े थे। इधर परिजन रांची में उनकी तलाश कर रहे थे, जबकि बच्चे दूसरे राज्य पहुंच चुके थे।
हाल के दिनों में रांची में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे पहले धुर्वा थाना क्षेत्र में भी दो नाबालिग भाई घर से बिना बताए घूमने निकल गए थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर सभी बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचा दिया।