News Pratyaksh


सम्राट चौधरी ने अपराधियों को सुधरने या बिहार छोड़ने की चेतावनी दी है : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'बिहार में सुशासन' के संकल्प को फिर से दोहराया है. उन्होंने साफ कर दिया कि अपराधियों के लिए यहां कोई जगह नहीं है. सीएम ने कहा कि अब तो अपराधियों को नेपाल ही

News Pratyaksh | Updated : Wed 17th Jun 2026, 12:59 pm
सम्राट चौधरी ने अपराधियों को सुधरने या बिहार छोड़ने की चेतावनी दी है : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'बिहार में सुशासन' के संकल्प को फिर से दोहराया है. उन्होंने साफ कर दिया कि अपराधियों के लिए यहां कोई जगह नहीं है. सीएम ने कहा कि अब तो अपराधियों को नेपाल ही भागना होगा, क्योंकि यूपी में योगी बाबा और बंगाल में शुभेंदु दादा बैठे हैं, जबकि बिहार में खुद सम्राट चौधरी हैं. फुलवारीशरीफ के ग्राम-नदियावां में प्रखण्ड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है. आज अगर कोई अपराध करता है तो वह सलाखों के पीछे होता है.सीएम ने कहा कि मेरी सरकार में किसी माई के लाल में इतनी कूबत नहीं है कि वह कानून के साथ खिलवाड़ करे. सम्राट चौधरी ने कहा कि अब तो अपराधियों को नेपाल में ही जाकर शरण लेना होगा, क्योंकि बिहार के साथ-साथ पास के राज्यों में भी उनके लिए जगह नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी बाबा हैं, बंगाल में शुभेंदु दादा हैं और यहां सम्राट चौधरी बैठा है.
सम्राट चौधरी ने भोजपुर एनकाउंटर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एक वीडियो देखा, जिसमें एक युवक पुलिसकर्मियों पर पिस्टल ताने खड़ा था. हालांकि हमारी पुलिस ने उसको गोली मारकर पकड़ लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. उसके दोनों पैरों में गोली लगी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक मानसिक रूप से परेशान है.