News Pratyaksh


डोरंडा थाना के नए प्रभारी बने अभिनंदन कुमार, संभाली कमान रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में अभिनंदन कुमार ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम लोगों

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Jul 2026, 12:00 pm
डोरंडा थाना के नए प्रभारी बने अभिनंदन कुमार, संभाली कमान
रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में अभिनंदन कुमार ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, नियमित गश्त, महिलाओं की सुरक्षा और जनता के साथ बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने नए थाना प्रभारी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की उम्मीद जताई है।