News Pratyaksh


नवादा: गला दबा कर महिला की हत्कया, महज 6 माह पहले हुई थी शादी!

News Pratyaksh | Updated : Tue 31st Oct 2023, 04:31 pm

नवादा: गला दबा कर महिला की हत्कया, महज 6 माह पहले हुई थी शादी!

रायपरसुराय थाना क्षेत्र के बरगीबीघा गांव में दहेज के खातिर नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना घटी है। मृतका चंदन कुमार की 20 वर्षीय पत्नी कंचन कुमारी थी ।करायपरसुराय थाना क्षेत्र के विनसा सलेमपुर गांव निवासी मृतका के भाई मंटू कुमार ने बताया कि 6 महीना पहले शादी हुई थी। शादी के समय क्षमता अनुसार उपहार दिया गया था। इसके बाद भी दहेज के लिए उसे अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। इसी खुन्नस में गला घोट कर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर रूप देने के लिए शव को ग्रिल से फंदा बनाकर टांग दिया गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घर के आंगन में रस्सी के सहारे ग्रिल से लटका शव बरामद किया गया है। घर के सभी लोग फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।