37 दिन के बेटे को राक्षस बता काट डाला गर्दन :
बिहार के शिवहर जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल एक सनकी पिता ने अपने 37 दिन के नवजात पुत्र की गला काट कर हत्या कर दी है। इस सनकी का कहना है कि पुत्र नहीं, बल्कि वह राक्षस था। अगर वह हत्या नहीं करता तो वह (पुत्र) उसकी हत्या कर देता। खास बात यह कि शादी के 22 वर्ष बाद सनकी को एक पुत्र नसीब हुआ था। बेटे की खुशी में उसकी मां छठ पर्व की थी। परिवार के लोग काफी खुश थे। सनकी पिता ने एक छटके में परिवार में मातम का माहौल कर दिया। वह पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।पत्थर दिल वालों को भी झकझोर देने वाली यह घटना शिवहर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं- 24 के चिकनौटा गांव की है। 37 दिन के नवजात की धारदार हथियार से गर्दन धड़ से अलग कर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही शव को देखने के लिए मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई घटना को निंदनीय बता रहा है। घटना की पुष्टि करते हुए एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि सनकी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm