उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम पर बुधवार तड़के मौनी अमावस्या के मौके पर गंगा में पवित्र स्नान के लिए उमड़ी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एंबुलेंस को घाट पर भेजा गया और घायलों को इलाज के लिए मेला मैदान के अंदर स्थित केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया अधिकारियों ने बताया कि कई लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के कारण भीड़ का दबाव बढ़ने पर मेला प्रशासन को लोगों को वापस भेजना पड़ा. इस भगदड़ के बाद आज होने वाला अमृत स्नान रद्द कर दिया गया है.प्रशासन ने लोगों से दूसरे घाटों पर स्नान करने की अपील की है. बताया जा रहा है कि 10 से ज्यादा डीएम इस समय महाकुंभ के हालात को संभालने में लगे हुए हैं.महाकुंभ में भगदड़ मचने के बाद पैदा हुआ हालात को कंट्रोल किया जा रहा है. साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी है.प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ मेले की स्थिति के बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की, घटनाक्रम की समीक्षा की और तत्काल सहायता उपाय करने का आह्वान किया.प्रयागराज 'पंचायती महानिर्वाणी के कुछ देवता आगे बढ़ गए. भीड़ अधिक होने के कारण स्थिति अनुकूल नहीं लग रही थी. इसलिए अखाड़े ने महामंडलेश्वरों के लिए स्नान रोक दिया है.'ताजा जानकारी के मुताबिक संगम घाट पर पोल नंबर 90 से 118 तक भगदड़ मची थी. इस दौरान बड़ी तादाद में लोग वहां मौजूद थे. कहा जा रहा है बैरिकेड खुलने के बाद अचानक भीड़ बेकाबू हो गई.भीड़ ज्यादा होने के चलते अखाड़ों ने अमृत स्नान को रद्द किया है. अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरी के मुताबिक अनिश्चितकालीन तक अमृत स्नान को रद्द किया गया है. श्रद्धालुओं के हित में अखाड़ा परिषद का सराहनीय फैसला.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm