News Pratyaksh


NPU में कथित धांधली पर गरमाई सियासत, वित्त मंत्री ने कुलपति DK सिंह को हटाने की मांग की :

News Pratyaksh | Updated : Tue 15th Sep 2026, 12:25 pm
NPU में कथित धांधली पर गरमाई सियासत, वित्त मंत्री ने कुलपति DK सिंह को हटाने की मांग की :
रांची: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) में कथित अनियमितताओं का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मंगलवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह को पद से हटाने की मांग की।
वित्त मंत्री ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए आशंका जताई कि कुलपति के कार्यकाल में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़े साक्ष्यों से छेड़छाड़ या उन्हें नष्ट किए जाने की संभावना हो सकती है।
मंत्री ने मांग की कि केवल कुलपति के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार वापस लेना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि उन्हें पूरी तरह पद से मुक्त किया जाना चाहिए।