Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Business


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत इस साल अक्टूबर के पहले सप्ताह में बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा के लिए गोवा भेजने का निर्णय!

News Pratyaksh | Updated : Wed 20th Sep 2023, 12:00 am
#newspratyaksh #Jharkhand #jharkhandgovernment #govtschemes पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत इस साल अक्टूबर के पहले सप्ताह में बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा के लिए गोवा भेजने का निर्णय लिया है. इसे लेकर बीपीएल बुजुर्गों से आवेदन मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से प्रदेश के ईसाई धर्मावलम्बियों के लिए बीपीएल श्रेणी के लाभुक तीर्थयात्रियों को विशेष ट्रेन से गोवा की तीर्थ यात्रा कराया जायेगा.इसके लिए राज्य भर से 1000 लोगों को गोवा भेजा जाएगा. वहीं पलामू जिले से 59 ईसाई धर्मावलम्बियों को भेजे जाने का लक्ष्य दिया गया है.जिला खेल सह पर्यटन पदाधिकारी उमेश लोहरा ने कहा कि इस तीर्थ यात्रा के लिए तीर्थयात्री की उम्र 60 वर्ष से अधिक और झारखंड राज्य के स्थाई निवासी होना चाहिए. वहीं तीर्थयात्री बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आना चाहिए और कर दाता नहीं होना चाहिए साथ हीं तीर्थयात्री द्वारा पहले से इस प्रकार का तीर्थ दर्शन योजना का लाभ नहीं लिया गया हो.उन्हे हीं तीर्थ स्थल पर भेजा जायेगा.उन्होंने बताया की गोवा में मौजूद ईसाई धर्म के तीर्थ स्थल पर सात से दस दिनों का ट्रिप कराया जाएगा. जहां अलग अलग चर्च के दर्शन लोग कर सकेंगे. वहीं रहने खाने का पूरा प्रबंध सरकार द्वारा किया जायेगा. आने जाने के लिए जिला से लेकर तीर्थ स्थल और वापसी के खर्च सरकार वहन करेगी.उन्होंने बताया की आवेदक तीर्थ दर्शन योजना के लाभ लेने हेतु दो प्रतियों में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन के साथ 2 फोटो के साथ मूल चिकित्सा प्रमाण-पत्र Fit for Travel Certificate लगा कर निकटतम प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास देना होगा. जिसके बाद तीर्थ यात्रियों का चयन जिला स्तरीय प्रबंधन समिति के द्वारा किया जाएगा. वहीं तीर्थ यात्रियों का चयन ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा. यदि तीर्थ यात्रियों की संख्या निर्धारित अंश से अधिक बढ़ जाती है तो इससे अतिरिक्त एक प्रतीक्षा सूची (निर्धारित अंश का 10%) भी तैयार की जाएगी.प्रतीक्षा सूची में रखे तीर्थ यात्रियों को अगले साल योजना के तहत तीर्थ यात्रा के लिए भेजा जाएगा.

डोरंडा में लगा झारखंड का सबसे बड़ा ईद एक्सपो बाज़ार,खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ ।

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Mar 2021, 12:00 am
रांची: ईद के मौके पर झारखंड का सबसे बड़ा ईद एक्सपो बाज़ार डोरंडा रिसालदार शाह बाबा उर्स मैदान मे 17 मार्च से 31 मार्च तक या चांद रात तक लगाया गया है। जिसमें 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए है। जिसमें लेडीज़,जेंट्स व बच्चों के कपड़े, फुटवेयर, घर के सजावट के समान, लेडीज़ पर्स बैग, बेडशीट, किचेन की जरूरत के समान, अचार,आदिवासी तेल, जड़ी बूटी,खाने पीने के कई प्रकार के व्यंजन, बच्चों के लिए खिलौने, क्रॉकरी, कारपेट सहित बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले लगाए गए है।एक्सपो की शुरुआत मंगलवार को रिसालदार शाह बाबा के दरगाह मे खानकाह मज़हरिया मुनअमिया फिरदौस नगर डोरंडा के सज्जादा नशी सह ईमाम जामा मस्जिद जैप 1 डोरंडा के पीरे तरीकत रहबरे शरीयत हज़रत अल्लामा वा मौलाना सैयद शाह अलकमा शिबली कादरी, झारखंड सरकार के कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीकी, दरगाह कमेटी के सदर अय्यूब गद्दी , सेकेट्री जावेद अनवर , उपाध्यक्ष मो रिजवान हुसैन, सह सचिव जुल्फीकार अली भुट्टो , कमिटी के खलीकुल गद्दी,अनीस गद्दी, समपा गद्दी, आसिफ़ नईम, आजाद गद्दी वा पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के शाहिद खान, सरफराज कुरैशी, समीर सहित कई गणमान्य लोगों ने बाबा के दरगाह में चादर पोशी कर किया। उसके पश्चात मेले परिसर का विधिवत उद्घाटन सभी अतिथियों का मौजौदगी में फीता काट कर किया गया।

अप्रैल में मौर्य एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द :

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Mar 2021, 12:00 am
अप्रैल में मौर्य एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द : अगर आपने भी अप्रैल के महीने में बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा या पश्चिम बंगाल जाने की योजना बनायी है, तो यह खबर आपके काम की है. खासकर उन लोगों के लिए जनकी ट्रेनें धनबाद और गोमो के रास्ते चलती है. जी हां. मौर्य एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें अगले महीने प्रभावित रहेंगी. भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है.लवे ने कहा है कि पूर्वोत्तर रेलवे में विकास कार्यों की वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. 18 अप्रैल, 25 अप्रैल और 2 मई को रांची से प्रस्थान करने वाली 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी. 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 3 मई को गोरखपुर से चलने वाली 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है.21 और 28 अप्रैल को गोरखपुर से शालीमार के बीच चलने वाली ट्रेन 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी. वहीं, 22 और 29 अप्रैल को 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी. 24 अप्रैल से 3 मई तक 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस (मौर्य) रद्द रहेगी. 26 अप्रैल से 5 मई तक 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (मौर्य) रद्द रहेगी.कब-कब कौन सी ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, यहां देखें लिस्ट18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 18 अप्रैल, 25 अप्रैल और 2 मई को रद्द18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस ट्रेन 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 3 मई को रद्द15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस 21 और 28 अप्रैल को रद्द15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस 22 और 29 अप्रैल को रद्द15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस (मौर्य) 24 अप्रैल से 3 मई तक रद्द15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (मौर्य) 26 अप्रैल से 5 मई तक रद्द18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 11 अप्रैल को भटनी में शॉर्ट टर्मिनेट होगी18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 12 अप्रैल को भटनी से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories