Business


वैश्विक कॉरपोरेट जगत से रोजगार को लेकर एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है. मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वॉल्ट डिज्नी, क्लाउड कंप्यूटिंग की बड़ी कंपनी ओरेकल और बैंकिंग क्षेत्र के दिग्गज HSBC ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की कटौती का एलान किया है.एक

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Apr 2026, 12:11 pm
वैश्विक कॉरपोरेट जगत से रोजगार को लेकर एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है. मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वॉल्ट डिज्नी, क्लाउड कंप्यूटिंग की बड़ी कंपनी ओरेकल और बैंकिंग क्षेत्र के दिग्गज HSBC ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की कटौती का एलान किया है.एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वॉल्ट डिज्नी आने वाले हफ्तों में लगभग 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसका सबसे ज्यादा असर कंपनी के 'मार्केटिंग डिवीजन' पर पड़ेगा. वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह योजना जोश डी'अमारो के मार्च में सीईओ पद संभालने से पहले ही तैयार कर ली गई थी. डिज्नी के मुख्य विपणन अधिकारी (CMO) असद अयाज 'प्रोजेक्ट इमेजिन' के तहत कंपनी के मार्केटिंग ऑपरेशंस को सुव्यवस्थित करने और लागत घटाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, यह कटौती डिज्नी के कुल 2,31,000 कर्मचारियों के कार्यबल का 1 प्रतिशत से भी कम है, लेकिन यह कंपनी की बदलती प्राथमिकताओं को दर्शाता है.

पिछले कुछ सालों में इन्वेस्टमेंट स्कीम की आड़ में साइबर फ्रॉड के मामले पूरे देश में बढ़ रहे हैं. लोगों से बड़ी रकम ठगने के कई मामले सामने आए हैं. इसी ट्रेंड के बीच पुणे में साइबर फ्रॉड करने वालों ने स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट पर अच्छे रिटर्न का लालच देकर

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Apr 2026, 12:08 pm
पिछले कुछ सालों में इन्वेस्टमेंट स्कीम की आड़ में साइबर फ्रॉड के मामले पूरे देश में बढ़ रहे हैं. लोगों से बड़ी रकम ठगने के कई मामले सामने आए हैं. इसी ट्रेंड के बीच पुणे में साइबर फ्रॉड करने वालों ने स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट पर अच्छे रिटर्न का लालच देकर एक 75 साल के बिजनेसमैन से 12.31 करोड़ रुपये ठग लिए.पुणे के हड़पसर इलाके के रहने वाले बुजुर्ग ने इस फ्रॉड के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुणे साइबर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया. जनवरी में उन्हें एक अनजान फ़ोन नंबर से मैसेज मिला. मैसेज में उन्हें स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करने पर ज़्यादा रिटर्न का लालच दिया गया. इस लालच में आकर साइबर फ्रॉड करने वालों ने उन्हें एक व्हाट्स ऐप ग्रुप में जोड़ दिया.इस ग्रुप के जरिए फ्रॉड करने वालों ने उन्हें अलग-अलग स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट स्कीम के बारे में जानकारी दी. एक बार जब वह उनके जाल में फँस गए तो फ्रॉड करने वालों ने उन्हें एक आकर्षक ऑफर दिया, जिसमें सिर्फ 11 दिनों में उनके लिए 54 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाने का वादा किया गया.

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने पश्चिम क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया. यह कार्रवाई विशेष अभियान के तहत शिवाजी एन्क्लेव और राजा गार्डन इलाके में की गई, जहां बिना वैध हेल्थ

News Pratyaksh | Updated : Tue 07th Apr 2026, 12:42 pm
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने पश्चिम क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया. यह कार्रवाई विशेष अभियान के तहत शिवाजी एन्क्लेव और राजा गार्डन इलाके में की गई, जहां बिना वैध हेल्थ ट्रेड लाइसेंस के संचालन किया जा रहा था. एमसीडी अधिकारियों के अनुसार, सील किए गए प्रतिष्ठानों में मैसर्स बार्बीक्यू कंपनी (खाद्य प्रतिष्ठान) और गुड लाइफ हेल्थ क्लब (जिम) शामिल हैं. दोनों ही प्रतिष्ठान लंबे समय से बिना स्वास्थ्य लाइसेंस के संचालित हो रहे थे, जो दिल्ली नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है. पश्चिम क्षेत्र की उप स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कनिका सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई नियमित निरीक्षण के दौरान सामने आई गंभीर अनियमितताओं के आधार पर की गई. निरीक्षण में पाया गया कि दोनों प्रतिष्ठान न केवल बिना लाइसेंस के चल रहे थे, बल्कि स्वच्छता और सुरक्षा के आवश्यक मानकों को भी पूरा नहीं कर रहे थे. खासतौर पर, ये ऐसे स्थान हैं जहां लोगों का लगातार संपर्क बना रहता है, जिससे जन स्वास्थ्य को खतरा बढ़ सकता है.अधिकारियों ने बताया कि संबंधित संचालकों को पहले भी आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए. बार-बार चेतावनी के बाद भी अनुपालन न होने पर एमसीडी ने सख्त कदम उठाते हुए दोनों प्रतिष्ठानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया.

वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अनिश्चितता का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर साफ देखने को मिला. सोमवार सुबह जब बाजार खुला, तो घरेलू सूचकांक लाल निशान में कारोबार करते नजर आए. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने निवेशकों की

News Pratyaksh | Updated : Mon 06th Apr 2026, 11:58 am
वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अनिश्चितता का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर साफ देखने को मिला. सोमवार सुबह जब बाजार खुला, तो घरेलू सूचकांक लाल निशान में कारोबार करते नजर आए. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है.सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बीएसई (BSE) का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 112.95 अंक (0.15%) गिरकर 73,206.60 के स्तर पर खुला. वहीं, एनएसई (NSE) का निफ्टी-50 भी 16.35 अंक (0.07%) की गिरावट के साथ 22,696.75 पर कारोबार करता दिखा. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 22,700 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया, जो बाजार में कमजोरी के संकेत दे रहा है.कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का मानना है कि निफ्टी के लिए 22,400 से 22,500 का स्तर बेहद महत्वपूर्ण है. यदि बाजार इस सपोर्ट लेवल को तोड़ता है, तो भारी गिरावट आ सकती है. वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 50,500 का स्तर निर्णायक होगा.विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की भारी शॉर्ट पोजीशन (लगभग 83%) बाजार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर नजर रखें, क्योंकि ईरान-अमेरिका संकट में किसी भी सकारात्मक खबर से बाजार में तेज रिकवरी (Short Covering) भी देखने को मिल सकती है.

पश्चिम चंपारण के बेतिया में बिजली विभाग के कर्मियों से गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हुई तो उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पूरे गांव की बिजली काट दी, जिससे तीन दिनों से पूरा गांव अंधेरे में डूबा है. घटना नरकटियागंज के तमकुडिया गांव की है. यहां बीती

News Pratyaksh | Updated : Wed 25th Mar 2026, 08:54 am
पश्चिम चंपारण के बेतिया में बिजली विभाग के कर्मियों से गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हुई तो उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पूरे गांव की बिजली काट दी, जिससे तीन दिनों से पूरा गांव अंधेरे में डूबा है. घटना नरकटियागंज के तमकुडिया गांव की है. यहां बीती 23 मार्च को बिजली विभाग के कनीय विद्युत अभियंता राहुल कुमार सिंह अपने कर्मियों के साथ गांव में बकाया बिजली बिल वसूलने गए थे. इस दौरान गांव के 30 बड़े डिफॉल्टर का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा था, तभी बिजली विभाग के कर्मियों और ग्रामीणों में हाथापाई हो गई. जिसके बाद से गुस्साए बिजली विभाग के कर्मी पूरे गांव की बिजली काट दी. बिजली विभाग के कनीय अभियंता ने शिकारपुर थाना में मारपीट का प्राथमिकी भी दर्ज कराई है, जिसमें तीन नामजद सहित 30 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. बिजली विभाग के कर्मचारियों की इस हरकत से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है.

#newspratyaksh #Bihar #farmers सीमांचल क्षेत्र में मक्का किसानों की मुख्य फसल है. वहीं किशनगंज में लगातार हो रहे भीषण चक्रवाती तूफान और बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है. तेज हवाओं ने मक्के के पौधों को जड़ से उखाड़ दिया है और फसलें जमीन पर बिछ गई

News Pratyaksh | Updated : Wed 25th Mar 2026, 08:53 am
#newspratyaksh #Bihar #farmers सीमांचल क्षेत्र में मक्का किसानों की मुख्य फसल है. वहीं किशनगंज में लगातार हो रहे भीषण चक्रवाती तूफान और बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है. तेज हवाओं ने मक्के के पौधों को जड़ से उखाड़ दिया है और फसलें जमीन पर बिछ गई है. भारी बारिश के कारण खेतों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गयी है, जिससे अब फसलें सड़ने लगी हैं. किसानों का कहना है कि मक्के की खेती के लिए खाद-बीज महाजन से कर्ज लेकर किया था. अब फसल बर्बाद हो गई है. किसानों को चिंता सता रही है कि अब महाजन का कर्ज कैसे चुकाएंगे और परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा?