Business


हेरिटेज सिटी अहमदाबाद में फिर बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू हुई है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 24th Nov 2025, 11:21 am
हेरिटेज सिटी अहमदाबाद में फिर बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू हुई है. चंदोला झील के बाद अब अहमदाबाद के इसनपुर झील इलाके में 925 घरों को ध्वस्त किया जा रहा है. अहमदाबाद नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के अभियान में जुट गई है. इसनपुर में एक बड़ी झील है.उन्होंने कहा कि पहले 167 कमर्शियल स्ट्रक्चर तोड़े गए थे, अभी 925 आवासीय घर तोड़े जा रहे हैं. मानसून से पहले रिहायशी घरों को नोटिस भेजे गए थे, दिवाली की वजह से गिराने में देरी हुई. लोगों को उसके लिए काफी समय दिया गया था. अब जब आज गिराने का काम हुआ, तो लोग अपनी मर्जी से अपने घर खाली कर रहे हैं.अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के डिप्टी कमिश्नर रितेश रावल ने इस बारे में कहा कि अहमदाबाद शहर की सबसे बड़ी झील चंदोला झील है, उसके बाद कांकरिया झील और तीसरी सबसे बड़ी झील इसनपुर झील है, जिसका क्षेत्रफल 55 हजार वर्ग मीटर है. यहां करीब 925 आवासीय घर हैं, जिन्हें हटाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमने कमर्शियल स्ट्रक्चर को भी नोटिस दिया था.रितेश रावल ने आगे कहा कि झील इलाके में घरों के ध्वस्तीकरण के काम को 4 हिस्सों में बांटा गया है. यह काम पुलिस की मदद से किया जा रहा है. पहले, ध्वस्तीकरण का काम 20 नवंबर को शुरू होना था, लेकिन स्थानीय लोगों ने 4 दिन का समय मांगा था. अभी 8 हिताची और 8 जेसीबी से काम चल रहा है. जिसमें 550 पुलिस वाले और 500 नगर निगम स्टाफ लगाए जा रहे हैं.

बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 502.82 अंक उछलकर 84,374.14 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 144.05 अंक बढ़कर 25,839 पर पहुंच गया

News Pratyaksh | Updated : Wed 12th Nov 2025, 12:15 pm
बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 502.82 अंक उछलकर 84,374.14 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 144.05 अंक बढ़कर 25,839 पर पहुंच गया. वहीं कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे गिरकर 88.65 पर आ गया.इस तरह से देखें तो मजबूत वैश्विक संकेतों और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर आशावाद के चलते शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी आई है. मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और भारती एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियों में खरीदारी के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई.इसके अलावा, कारोबारियों ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर आशावाद ने भी निवेशकों की धारणा को बल दिया.शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 464.66 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 84,335.98 पर पहुंच गया. 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 134.70 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 25,829.65 पर पहुंच गया.सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इटरनल, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई.भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति सुजुकी इंडिया, एशियन पेंट्स, आईटीसी, सन फार्मास्युटिकल्स और ट्रेंट लिमिटेड पिछड़ने वालों में शामिल रहे.जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के जल्द ही अंतिम रूप लेने और एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए की निर्णायक जीत के संकेत मिलने से बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिला है. इससे बाजार में तेजी तो आएगी, लेकिन यह बाजार में निर्णायक बढ़त और निरंतर तेजी लाने के लिए पर्याप्त नहीं है."न्होंने कहा कि मौजूदा रुझानों को देखते हुए, एफआईआई द्वारा उच्च स्तरों पर फिर से बिकवाली करने की संभावना है. जब तक एआई व्यापार जारी रहेगा, एफआईआई के निवेश में निरंतर गिरावट की संभावना कम ही है.          

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, "बिहार, लोकतंत्र की जननी पर निवास करने वाले हर बिहारी का मैं आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने फिर पीएम मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार के द्वारा किए जा रह

News Pratyaksh | Updated : Wed 12th Nov 2025, 12:14 pm
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, "बिहार, लोकतंत्र की जननी पर निवास करने वाले हर बिहारी का मैं आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने फिर पीएम मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास की रफ्तार को बढ़ाने का अवसर दिया है. जनता ने NDA पर विश्वास किया है लेकिन ढपोरशंखी घोषणाएं करने वाले राजद-कांग्रेस के युवराज को बिहार की जनता ने सबक सिखाया है."

देश की दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle की लोकप्रिय स्कूटर Honda Activa को किसी पहचान की जरूरत नहीं है.

News Pratyaksh | Updated : Thu 30th Oct 2025, 11:47 am
देश की दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle की लोकप्रिय स्कूटर Honda Activa को किसी पहचान की जरूरत नहीं है. इस बेहतरीन स्कूटर की शुरुआत साल 2001 में हुई थी. लॉन्च होने के बाद से अब तक Honda Activa ने भारत में 3.50 करोड़ यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है.Honda Acitva की मौजूदा रेंज में Honda Activa 110, Activa 125, Activa-i और Activa-e शामिल हैं. भारत में Honda की दोपहिया वाहन यात्रा साल 1999 में Hero MotoCorp के साथ एक संयुक्त उद्यम के माध्यम से शुरू हुई थी. HMSI के तहत कंपनी का पहला स्वदेशी उत्पाद, Honda Activa, साल 2001 में लॉन्च किया गया था और जल्द ही एक जाना-माना नाम बन गया.कंपनी ने बताया कि साल 2015 में Honda Activa के पहले एक करोड़ ग्राहक हो गए थे, उसके बाद 2018 में दो करोड़ और अब 2025 में 3.5 करोड़ हो गए हैं. यह यात्रा लाखों ग्राहकों के स्थायी विश्वास को दर्शाती है.बता दें कि साल की शुरुआत में, दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने 1949 में परिचालन शुरू करने के बाद से वैश्विक स्तर पर 50 करोड़ वाहनों के उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया था. भारत के राज्य गुजरात में Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) के विट्ठलापुर प्लांट से ऐतिहासिक 500 मिलियनवीं यूनिट तैयार की गई.

पहले बारिश के मौसम में अति वर्षा और अब मध्य प्रदेश में पिछले 3 दिनों से हो रही बेमौसम बरसात ने किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है

News Pratyaksh | Updated : Thu 30th Oct 2025, 11:45 am
पहले बारिश के मौसम में अति वर्षा और अब मध्य प्रदेश में पिछले 3 दिनों से हो रही बेमौसम बरसात ने किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है. इस बारिश में सबसे ज्यादा फसल का नुकसान ग्वालियर संभाग में हुआ है. खेतों में धान की फसल पक कर तैयार थी. कुछ कटाई के बाद मंडियों में पहुंच गई और कुछ खेतों में खड़ी थी. लेकिन इंद्र देव का कहर ऐसा बरपा कि न मंडी में खड़ा किसान इससे बचा और न खेतों में खड़ी फसल. पकी हुई धान के खेतों में पानी भरा हुआ है और फसल पानी में तैर रही है. किसान इस चिंता में सिर पकड़ कर बैठे हैं कि अब घर कैसे चलेगा.बारिश से हुई बर्बादी में गांव-गांव चपेट में आ गये. चंबल संभाग के मुरैना, भिंड और ग्वालियर संभाग के शिवपुरी, श्योपुर, गुना, ग्वालियर जिलों में धान और सरसों का खासा नुकसान हुआ है. इन हालातों की स्थिति और किसान का दर्द जानने भिंड के सर्वा गांव में ईटीवी भारत ग्राउंड जीरो पर पहुचा. ये वो गांव हैं, जहां भिंड जिले में सबसे ज्यादा धान की खेती होती है. यहां किसान अपनी पूरी मेहनत गंवा बैठा है, जिसकी तस्वीरें खुद उसका दर्द बयां कर रही हैं.जब ईटीवी भारत संवाददाता पीयूष श्रीवास्तव सर्वा गांव में पहुचे, तो कुदरत की मार झेल रहे किसानों का दर्द सामने आ गया. कच्चे कीचड़ भरे रास्ते पर पगडंडियों से होते हुए ये किसान ईटीवी भारत की टीम को अपने खेतों तक ले गए. जिससे उनके दुख की तस्वीरें अधिकारियों तक भी पहुंचे. किसान खेतों में बैठा रो रहा है, वह बार-बार बर्बाद हुई फसल की ओर निहार रहा है. कह रहा है कि कर्ज लेकर बोवनी की थी. खेतों में फसल लहलहाए इसलिए यूरिया डीएपी खाद की मारामारी में भी लाइन में लग कर रातें गुजारी, लेकिन बारिश ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया. अब परिवार पालने का संकट सामने दिख रहा है.

वृंदावन के प्रसिद्ध श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर का तहखाना आज यानी शनिवार को 54 साल बाद खोला जाएगा. सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी के 11 सदस्यों के सामने खजाना खोला जाएगा, जिसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी. तहखाना खोलने की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे से कराई ज

News Pratyaksh | Updated : Sat 18th Oct 2025, 12:21 pm
वृंदावन के प्रसिद्ध श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर का तहखाना आज यानी शनिवार को 54 साल बाद खोला जाएगा. सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी के 11 सदस्यों के सामने खजाना खोला जाएगा, जिसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी. तहखाना खोलने की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे से कराई जाएगी. इसके बाद तहखाने को दोबारा से बंद कर दिया जाएगा. इससे पहले वहां रखे सामान की लिस्ट तैयार कर ली जाएगी. पूरी इस प्रक्रिया से ये पता चलेगा कि आखिर मंदिर के पास कितनी संपत्ति है. सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित हाई पावर कमेटी शनिवार दोपहर 2:00 बजे श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर ग्रर्भ ग्रह के नीचे के तहखाने को खोलेगी. 54 साल बाद बांके बिहारी मंदिर के तहखाने का राज खुलेगा. तहखाने से हीरे-जेवारत, सोना-चांदी निकलने का अनुमान लगाया जा रहा है. ससे पहले 1971 जब तहखाना खोला गया था. उसके बाद से यह सील है. कभी नहीं खोला गया. 1990 मे तहखाना खोलने का प्रयास किया गया था लेकिन, खुल नहीं सका था. बताया जा रहा है कि तहखाने की रक्षा स्वयं शेषनाग करते हैं.सुप्रीम कोर्ट की ओर से तहखाना खोलने के लिए 11 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है. इसमें हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अशोक कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन के निर्देशन शिप्रा दुबे, नगर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, मंदिर के लेखा अधिकारी के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, बांके बिहारी मंदिर के चार गोस्वामी शामिल हैं.मंदिर प्रबंधन के शैलेंद्र गोस्वामी ने बताया कि सिविल जज जूनियर डिवीजन के निर्देशन में बांके बिहारी मंदिर का तहखाना खोला जाएगा. तहखाना खोलते समय वीडियोग्राफी कराई जाएगी. इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे. 1971 में जो सामान तहखाने से निकला था वह अब वहां नहीं होगा. क्योंकि प्रबंधन कमेटी ने उस समय तहखाने से निकले सामान को बांके बिहारी मंदिर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर में रखवा दिया था.बांके बिहारी मंदिर के तहखाने को खोलने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट में 29 सितबंर को लिया गया था. इसके बाद 17 अक्टूबर यानी शुक्रवार को कमेटी के सचिव और डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने तहखाना खोलने के आदेश जारी किए.बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी का करीब 160 साल पुराना खजाना है. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि इस खजाने में क्या है. तहखाने में रखे महत्वपूर्ण सामान और खजाने की आज के समय कितनी कीमत है.