Business


रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में बिकवाली के चलते शेयर बाजारों में चार दिनों की तेजी थम गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए.

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Oct 2025, 11:32 am
रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में बिकवाली के चलते शेयर बाजारों में चार दिनों की तेजी थम गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए. रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में बिकवाली के बाद चार दिनों से जारी तेजी थम गई. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 153.09 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,773.66 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, यह 611.66 अंकों के उतार-चढ़ाव के साथ 82,257.74 के उच्चतम और 81,646.08 के निम्नतम स्तर तक पहुंचा. 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 62.15 अंक या 0.25 प्रतिशत गिरकर 25,046.15 पर बंद हुआ.अब बाजार के खुलने और बंद होने के समय कारोबार पर नजर डालते हैं.ज के टॉप गेनर शेयरों की सूची इस तरह से रही.वहीं टॉप लूजर स्टॉक की सूची में ये शेयर रहे.सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, सन फार्मा, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयर रहे.इस तरह से देखें तो 4 दिन की लगातार तेजी के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में मुनाफावसूली का दौर दिखा. इस तरह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान में बंद हुए.फिलहाल Nifty 25,000 के ऊपर अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल रहा. कुछ मेटल, हॉस्पिटल शेयरों और आईटी शेयरों में खरीदारी में तेजी दिखी. दूसरी ओर बैंकिंग, ऑटो और मिडकैप शेयरों में दबाव से बाजार कमजोर रहा.आज के कारोबार के बाद Sensex 153 अंक गिरकर 81,774 पर जाकर रुक गया. वहीं Nifty 62 अंक टूटकर 25,046 पर क्लोज हुआ. बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में दबाव दिखा, जबकि आईटी, हॉस्पिटल और मेटल स्टॉक्स ने गिरावट को सीमित किया.आज के कारोबारी दिन में बैंकिंग शेयरों पर भारी दबाव रहा. Nifty Bank 221 अंक गिरकर 56,018 पर बंद हुआ. चलते Bandhan Bank और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली देखी गई. वहीं, RBL Bank और SBI Card में 2-5% की तेजी रही.उधर दबाव में ऑटो सेक्टर भी रहा. Tata Motors 2% गिर गया, क्योंकि इसकी विदेशी यूनिट JLR (Jaguar Land Rover) ने कमजोर Q2 सेल्स रिपोर्ट दी. JLR की थोक बिक्री 24 फीसदी गिर गई. महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी करीब 2% टूटे. Samvardhana Motherson में 2% से ज्यादा गिरावट रही.आईटी शेयरों में TCS के कल आने वाले Q2 नतीजों से पहले सेक्टर में पॉजिटिव सेंटीमेंट दिखा. Tech Mahindra, Infosys, Wipro जैसे स्टॉक्स 1–3 फीसदी तक की बढ़त रही. मेटल शेयरों Nalco और Hind Copper टॉप गेनर रहे.

शुरुआती कारोबार में 1,021.93 अंक उछल कर सेंसेक्स 81,619.59 पर पहुंच गया. 322.2 अंक बढ़कर निफ्टी 24,953.50 पर आ गया

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Aug 2025, 06:50 am
शुरुआती कारोबार में 1,021.93 अंक उछल कर सेंसेक्स 81,619.59 पर पहुंच गया. 322.2 अंक बढ़कर निफ्टी 24,953.50 पर आ गया. इस तरह से शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखी जा रही है. लाल किले पर पीएम मोदी के किए ऐलान के चलते आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.शुरुआती कारोबार में 1,021.93 अंक उछल कर सेंसेक्स 81,619.59 पर पहुंच गया. ऐसे ही 322.2 अंक बढ़कर निफ्टी 24,953.50 पर आ गया. इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए ने तेजी दिखाई. रुपया 14 पैसे बढ़कर 87.45 पर पहुंच गया.आज घरेलू मोर्चे पर सकारात्मक संकेत के साथ-साथ सुबह वैश्विक बाजारों के सामान्य रुख के बीच GIFT निफ्टी सोमवार सुबह 0.88% की तेजी के साथ 24,871 पर कारोबार कर रहा था.आज एशिया-प्रशांत बाजारों में मिलाजुला दिखा. जापान के शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा. जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.62% फीसदी उछला. टॉपिक्स इंडेक्स 0.42% ऊपर रहा. वहीं, दक्षिण कोरिया के बाजार में गिरावट देखी गई. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.06% टूटा. वहीं कोस्डैक में 1.44% की गिरावट पाई गई.हांगकांग के हैंगसेंग वायदा 25,214 पर रहते हुए मजबूती का रुख दिखाया. फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने अमेरिकी बाजारों में मजबूती दी. S&P 500 फ्यूचर्स 0.11%, डॉव फ्यूचर्स 0.09% और नैस्डैक फ्यूचर्स 0.18% बढ़त में रहे.गौर करें तो स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी के ऐलान का असर आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दिख रहा है. दोनों सूचकांक तेजी दिका रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत और अर्थव्यवस्था को लेकर कई बड़े ऐलान किए.मोदी ने दिवाली से पहले जीएसटी में भारी कटौती की ओर इशारा किया. मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप्स को लॉन्च करने की बात कही. साथ ही रक्षा क्षेत्र में 'सुदर्शन चक्र मिशन' के ऐलान का भी असर दिख रहा है. पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि आने वाले महीनों में सरकार का फोकस फार्मा रिसर्च, मैन्युफैक्चरिंग, और ऊर्जा सुरक्षा पर होगा. इन घोषणाओं का असर शेयर मार्केट पर साफ-साफ दिख रहा है. वहीं GIFT निफ्टी में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई है.बता दें कि प्रधानमंत्री में आजादी के दिन पर झंडा फहराते हुए कहा कि सरकार दिवाली से पहले जीएसटी में भारी कटौती करेगी. मोदी के इस ऐलान पर 20 और 21 अगस्त को मंत्रियों का समूह (GoM) एक बैठक करेगा. इसके अलावा 18–19 सितंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक हो सकती है. ऐसा माना जा रही है कि टैक्स में कटौती से इकोनॉमी बूस्ट होगी और उपभोग में तेजी आएगी.गौर करें तो बीते सप्ताह निफ्टी-50 कुल 0.25% मजबूत होकर शुक्रवार को 24,631 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि सेंसेक्स 0.30% की तेजी के साथ 80,598 पर क्लोज बंद हो गया था.

मधुबनी में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर तैयारी जोरों पर

News Pratyaksh | Updated : Mon 14th Apr 2025, 06:59 am
मधुबनी में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर तैयारी जोरों परबिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित विदेश्वर में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित जनसभा को लेकर एनडीए कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। इसी कड़ी में रविवार को सीतामढ़ी के रीगा रोड स्थित द्वारका पैलेस में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एनडीए नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री संजय झा ने लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मधुबनी पहुंचकर इस ऐतिहासिक सभा को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह जनसभा बिहार के विकास और सीमांचल क्षेत्र की भावी दिशा तय करने वाली साबित होगी।

औरंगाबाद में पावर स्टार पवन सिंह पर की गयी फूलों की बारिश :

News Pratyaksh | Updated : Mon 10th Feb 2025, 11:20 am
बिहार के औरंगाबाद में गेट स्कूल मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन टीम के बैनर तले आयोजित "क्रिकेट महाकुंभ"तथा औरंगाबाद गौरव उत्सव कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। इस मौके पर भोजपुरी के पावर स्टार तथा काराकाट लोकसभा क्षेत्र से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी रहे पवन सिंह औरंगाबाद पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि आपका भाई काराकाट क्षेत्र से हारा नहीं है जीता है। जितना जीत की चर्चा नहीं होती है। उतना हमारी हार की चर्चा हो रही है। उन्होंने अपने फैन्स के आग्रह पर अपनी सुपरहिट गाना गाकर लोगों से खूब तालियां और प्यार बटोरा। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा रही।इस दौरान उन्हें देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान पवन सिंह पर बुलडोजर से फूल की बारिश किया गया। इस मौके पर उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता टीम के खिलाड़ी को पुरस्कृत करते हुए मनोबल बढ़ाया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

चार जिलों में टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी :

News Pratyaksh | Updated : Mon 03rd Feb 2025, 11:29 am
चार जिलों में टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी :राजधानी पटना सहित चार जिलों के दस दुकानों पर कॉमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने औचक निरीक्षण कर करीब 6.5 करोड़ रुपये की बिक्री को छिपाने और 2.5 करोड़ रुपये का बिना स्टॉक का सामान पकड़ा है. बीते दिन यानी रविवार को विभाग के सचिव सह आयुक्त संजय कुमार सिंह के निर्देश पर अलग-अलग जांच टीमों ने निरीक्षण किया.कॉमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने पटना के पांच, गया के तीन और दरभंगा एवं जहानाबाद के एक-एक दुकानों की जांच की. जानकारी के अनुसार, कॉमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट के जांच के घेरे में पान-मसाला, हार्डवेयर, ड्राइफ्रूट, ऑयल एवं स्टील की बिक्री से जुड़े दुकान शामिल थे.जांच करने आई कॉमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने उनके दस्तावेजों को जब्त कर उसकी जांच की. साथ ही, दुकानों की तरफ से जमा किए जा रहे जीएसटी का भी मिलान किया. जानकारी के अनुसार, इन दुकानों पर करीब 6.5 करोड़ रुपये की बिक्री को छिपाने की बात सामने आई और 2.5 करोड़ रुपये का बिना स्टॉक का सामान पकड़ा गया. जांच टीम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सभी दुकानों से इस मामले को लेकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और उसके बाद उन पर टैक्स एवं पेनाल्टी चार्ज किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इन दुकानों से प्रदेश सरकार को करीब दो करोड़ रुपए का टैक्स और पेनाल्टी मिलने का अनुमान है.जानकारी के अनुसार, कॉमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट की टीम जब एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में पहुंची तो वहां जांच में 32 लाख का स्टॉक नहीं मिला. माल बेच दिया गया, लेकिन उसका कोई लेखा-जोखा नहीं मिला. बताया गया कि तीन सालों से करोड़ों का बिजनेस हो रहा था, लेकिन जीएसटी की चोरी की जा रही थी.

बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 824 अंक लुढ़का, निफ्टी 22,829 पर :

News Pratyaksh | Updated : Tue 28th Jan 2025, 11:10 am
बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 824 अंक लुढ़का, निफ्टी 22,829 पर :कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ. बीएसई पर सेंसेक्स 824 अंकों की गिरावट के साथ 75,366.17 पर क्लोज हुआ. वहीं, एनएसई पर निफ्टी 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 22,829.15 पर बंद हुआ.आज के कारोबार के दौरान निफ्टी पर आईसीआईसीआई बैंक, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एसबीआई, एमएंडएम, एचयूएल के शेयर टॉप गेनर के लिस्ट में शामिल रहे. जबकि टेक महिंद्रा, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड कॉर्प, भारती एयरटेल के शेयर टॉप लूजर के लिस्ट में शामिल रहे.बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.आज लगातार चौथे हफ्ते भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने जनवरी में 8.23 ​​बिलियन डॉलर के भारतीय शेयर और बॉन्ड बेचे. अकेले इक्विटी में, FPI ने 7.44 बिलियन डॉलर निकाले, जो अक्टूबर 2024 के बाद से सबसे ज्यादा निकासी है, जब बेंचमार्क में लगभग 6 फीसदी की गिरावट आई थी, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा गिरावट थी.केंद्रीय बजट से पहले बुधवार को फेडरल रिजर्व के दर निर्णय पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसमें दरों में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है. निवेशक फेड की टिप्पणी पर नजर रख रहे हैं. खासकर ट्रंप के कम उधार लागत के बात के बाद ताकि ब्याज दरों की भविष्य की दिशा का अनुमान लगाया जा सके.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories