Entertainment


हैदराबाद: सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) में अंदरूनी मतभेद के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।

News Pratyaksh | Updated : Mon 10th Aug 2026, 12:31 pm
हैदराबाद: सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) में अंदरूनी मतभेद के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमिटी के 8 निर्वाचित सदस्यों ने अपने पदों और कमिटी से इस्तीफा दे दिया है। सदस्यों ने मौजूदा कामकाज में भरोसे की कमी का हवाला देते हुए नए चुनाव कराने की मांग की है। एएनआई के मुताबिक, CINTAA की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह ने इस्तीफा देने वाले सदस्यों के नामों की पुष्टि की है। इनमें हेमंत पांडे, मुकेश ऋषि, साहिला चड्ढा, हेतल परमार, पुनीत इस्सर, विंदू दारा सिंह, विकास वर्मा और दीपक पाराशर शामिल हैं। सामूहिक फैसलों से हटने का लगाया आरोप संयुक्त इस्तीफा पत्र में सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनका फैसला सामूहिक निर्णय लेने, आपसी सलाह-मशविरे और एसोसिएशन के संवैधानिक तरीके से कामकाज के सिद्धांतों से बार-बार हटने के कारण लिया गया है। इस्तीफा देने वाले सदस्यों का आरोप है कि CINTAA का संचालन धीरे-धीरे कुछ चुनिंदा पदाधिकारियों तक सीमित होता जा रहा था। उन्होंने विशेष रूप से एसोसिएशन की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे और एग्जीक्यूटिव कमिटी के कुछ अन्य सदस्यों के इर्द-गिर्द कामकाज केंद्रित होने का आरोप लगाया।

मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'

News Pratyaksh | Updated : Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल' मुंबई: लंबे इंतजार के बाद 'मिर्जापुर: द मूवी' का टीजर रिलीज होने के साथ ही फैंस का उत्साह चरम पर है। अब फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा, जिसके बाद मेकर्स देशभर में बड़े स्तर पर प्रमोशनल अभियान शुरू करेंगे। 8 शहरों में पहुंचेगी 'मिर्जापुर' की स्टारकास्ट सूत्रों के अनुसार, ट्रेलर लॉन्च के बाद फिल्म की टीम 7 से 8 शहरों में विशेष मल्टी-सिटी ट्रेलर लॉन्च रोड ट्रिप करेगी। इस दौरान पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा समेत फिल्म की प्रमुख स्टारकास्ट अलग-अलग शहरों में फैंस से मुलाकात करेगी और सिनेमाघरों में रिलीज से पहले फिल्म का जबरदस्त माहौल तैयार करेगी। दमदार स्टारकास्ट से सजी फिल्म फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा के अलावा अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस. चौहान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 4 सितंबर को होगी सिनेमाघरों में रिलीज 'मिर्जापुर: द मूवी' को Amazon MGM Studios और Excel Entertainment प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।

भारत में रिलीज से पहले ही छाया 'Spider-Man: Brand New Day', एडवांस बुकिंग ने पार किया ₹35.40 करोड़ का आंकड़ा

News Pratyaksh | Updated : Wed 29th Jul 2026, 01:14 pm
भारत में रिलीज से पहले ही छाया 'Spider-Man: Brand New Day', एडवांस बुकिंग ने पार किया ₹35.40 करोड़ का आंकड़ा मुंबई: मार्वल की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म 'Spider-Man: Brand New Day' को भारत में रिलीज से पहले ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग से अब तक ₹35.40 करोड़ (ग्रॉस) का कलेक्शन हो चुका है, जिससे इसकी शानदार ओपनिंग की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। देश की प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन PVR, INOX और Cinepolis में भी दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इन तीनों चेन में अब तक फिल्म के करीब 3.69 लाख टिकट बिक चुके हैं, जिससे लगभग ₹18 करोड़ की कमाई दर्ज की गई है। रिकॉर्ड ओपनिंग की उम्मीद फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि 'Spider-Man: Brand New Day' भारत में इस साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है। उनके अनुसार, मेट्रो शहरों और प्रीमियम फॉर्मेट में टिकटों की भारी मांग देखने को मिल रही है, जिससे शुरुआती बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन बेहद मजबूत रहने की संभावना है। मार्वल फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है और रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने शानदार रफ्तार पकड़ ली है।

'बटवारा 1947' का ट्रेलर कल होगा रिलीज, जयपुर में ग्रैंड लॉन्च, आमिर खान भी होंगे शामिल!

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Jul 2026, 11:56 am
'बटवारा 1947' का ट्रेलर कल होगा रिलीज, जयपुर में ग्रैंड लॉन्च, आमिर खान भी होंगे शामिल! मुंबई: सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बटवारा 1947' की रिलीज़ से पहले फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। 28 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर जयपुर के प्रतिष्ठित राज मंदिर सिनेमा में एक भव्य समारोह के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद 29 जुलाई को मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित होगा, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट, मेकर्स और आमिर खान के भी शामिल होने की संभावना है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म से दर्शकों और सनी देओल के फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं। क्या 'गदर' की तरह 'बटवारा 1947' भी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। पूरी खबर पढ़ें: 'बटवारा 1947' का ट्रेलर कल होगा रिलीज, जयपुर में ग्रैंड लॉन्च, आमिर खान भी होंगे शामिल! मुंबई: सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बटवारा 1947' की रिलीज़ से पहले फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। 28 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर जयपुर के प्रतिष्ठित राज मंदिर सिनेमा में एक भव्य समारोह के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद 29 जुलाई को मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित होगा, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट, मेकर्स और आमिर खान के भी शामिल होने की संभावना है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म से दर्शकों और सनी देओल के फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं। क्या 'गदर' की तरह 'बटवारा 1947' भी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। पूरी खबर पढ़ें: 'बटवारा 1947' का ट्रेलर कल होगा रिलीज, जयपुर में ग्रैंड लॉन्च, आमिर खान भी होंगे शामिल! मुंबई: सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बटवारा 1947' की रिलीज़ से पहले फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। 28 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर जयपुर के प्रतिष्ठित राज मंदिर सिनेमा में एक भव्य समारोह के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद 29 जुलाई को मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित होगा, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट, मेकर्स और आमिर खान के भी शामिल होने की संभावना है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म से दर्शकों और सनी देओल के फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं।

पद्म पुरस्कार समारोह के बाद व्हीलचेयर का सहारा लेते हुए अलका याग्निक का वीडियो वायरल हुआ था :

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Jun 2026, 11:52 am
पद्म पुरस्कार समारोह के बाद व्हीलचेयर का सहारा लेते हुए अलका याग्निक का वीडियो वायरल हुआ था : राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को पद्म पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया था. इस समारोह में मशहूर गायिका अलका याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. समारोह के बाद सोशल मीडिया पर गायिका का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे कार्यक्रम स्थल से निकलते समय व्हीलचेयर का इस्तेमाल करती दिखी. इस वीडियो को देखकर उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए.उन्होंने भारत सरकार का भी धन्यवाद किया और लिखा, 'इस बड़े सम्मान के लिए भारत के माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का तहे दिल से शुक्रिया. आइए, हम सब मिलकर इस खुशी के मौके का जश्न मनाएं. आभार और प्यार के साथ, अलका याग्निक.'. फैंस को चिंतित होता देख गुरुवार, 25 जून को अलका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने व्हीलचेयर का इस्तेमाल क्यों किया. अलका याग्निक ने बयान में लिखा, 'आपके प्यार, चिंता और ढेर सारी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. मैंने सेरेमनी के एक वीडियो को लेकर लोगों की चिंता देखी है और मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं और मेरी रिकवरी अच्छी तरह से हो रही है.

अभिनेता ऋषभ साहनी अपनी मेहनत और काम के प्रति समर्पण से लगातार प्रभावित कर रहे हैं. उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'नागबंधम' की शूटिंग से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जिसमें उन चुनौतियों का जिक्र है जिनका उन्होंने सामना किया. पहले ही खबर आ चुकी है कि इस भव्य फि

News Pratyaksh | Updated : Wed 17th Jun 2026, 01:06 pm
अभिनेता ऋषभ साहनी अपनी मेहनत और काम के प्रति समर्पण से लगातार प्रभावित कर रहे हैं. उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'नागबंधम' की शूटिंग से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जिसमें उन चुनौतियों का जिक्र है जिनका उन्होंने सामना किया. पहले ही खबर आ चुकी है कि इस भव्य फिल्म में ऋषभ डबल रोल निभा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, "एक बड़े सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान ऋषभ के पैर में गंभीर चोट लग गई थी, लेकिन अगले दिन एक अहम सीन की शूटिंग होनी थी, इसलिए उन्होंने शूटिंग जारी रखने का फैसला किया. फिल्म के इस महत्वपूर्ण हिस्से के लिए उन्होंने मुश्किल दौर से गुजरते हुए भी काम जारी रखा, जो उनके समर्पण और जुनून को दिखाता है।