Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Lifestyle


बिहार के विभिन्न जिलों में बीते दो दिनों यानी रविवार और सोमवार को वज्रपात से 10 लोगों की मौत हो चुकी !

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th Sep 2023, 05:15 pm
बिहार के विभिन्न जिलों में बीते दो दिनों यानी रविवार और सोमवार को वज्रपात से 10 लोगों की मौत हो चुकी : इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं.आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बीते दो दिनों में वज्रपात की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई है. इसमें गया में 2, जमुई, औरंगाबाद, बक्सर, कटिहार, नालंदा, लखीसराय, भागलपुर और बांका में एक-एक व्यक्ति शामिल है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.बता दें कि राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में बीते शुक्रवार से मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. बिहार में पिछले 21 सितंबर से बारिश हो रही है. जहां एक ओर इस बारिश से कई किसानों को फायदा भी हुआ है. वहीं दूसरी ओर इस वज्रपात में 10 लोगों की मौत भी हुई है. हालांकि बारिश के वजह से मौसम का मिजाज ठंडा बना हुआ है. #newspratyaksh #Bihar #thundering  

बिहार में हुए दलित महिला के साथ दुर्व्यवहार कांड की क्या है सच्चाई ?

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th Sep 2023, 05:13 pm
बिहार: पूछताछ में दलित महिला के मुंह पर पेशाब किए जाने की पुष्टि नहीं नहीं हो सकी, पुलिस ने कहा पटना जिले में खुसरूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक साहूकार और उसके सहयोगियों द्वारा एक दलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटने और उसके मुंह पर पेशाब करने का मामला सामने आने के बाद सोमवार को पुलिस ने कहा कि जांच में पीड़ित महिला के मुंह पर पेशाब किए जाने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सैयद इमरान मसूद ने एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘महिला द्वारा आरोप लगाया गया है कि उन्हें निर्वस्त्र पीटा गया और उनके मुंह पर पेशाब किया गया। इस मामले की जांच फतुहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) से कराई गई।’’ मसूद ने कहा, ‘‘जांच में पाया गया है कि 23 सितंबर की रात्रि 11:39 बजे पीड़िता द्वारा 112 नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई गई थी। 112 की टीम घटनास्थल पहुंची थी और पीड़ित महिला और आसपास के लोगों से बातचीत की थी। महिला को टीम इलाज के लिए अस्पताल ले गई।’’ #newspratyaksh #Bihar  

ऐसे तो बिहार में शराबबंदी है नहीं। इसके नाम पर गरीबों की हत्या हो रही है - जीतन राम मांझी

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th Sep 2023, 05:11 pm
बिहार के मुजफ्फरपुर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत और दो लोगों के आंख की रोशनी जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है।गया में पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुजफ्फरपुर की घटना के विषय में पूछे गए सवाल पर मांझी ने कहा कि ऐसे तो बिहार में शराबबंदी है नहीं। इसके नाम पर गरीबों की हत्या हो रही है, गरीबों को जेल भेजा जा रहा है।उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार अपने अहंकार में हैं। इन्हें समझ ही नहीं आता है कि क्या करें। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख मांझी ने कहा कि जब हमलोग इनके साथ थे तब भी मैंने खुद इन्हें कहा था कि आपकी शराब नीति गलत है।उन्होंने कहा कि मैंने गुजरात की तरह शराब नीति बनाने की वकालत की थी। इससे राज्य को आर्थिक लाभ भी होता और गरीब जो जहरीली शराब पीने से मर जा रहे हैं, वे भी नहीं मरेंगे।उन्होंने आगे कहा कि लोग चोरी छिपे जल्दबाजी में शराब बनाते हैं और नशा के लिए कई तरह की चीजें अधिक मात्रा में डाल देते है, जिससे शराब जहरीली हो जाती है और यही गरीब पीकर मरते हैं। बड़े लोग तो महंगी शराब पीते हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार में शराबबंदी लागू है और लोगों की शराब पीने से मौत भी होती रहती है। #newspratyaksh #Bihar #sarabbandi #JitanRamManjhi  

माओवादियों ने रांची सीमा से सटे चंदवा में एक रेलवे निर्माण स्थल को निशाना बनाया!

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th Sep 2023, 05:10 pm
झारखंड के लातेहार जिले में सोमवार की शाम माओवादियों ने रांची सीमा से सटे चंदवा में एक रेलवे निर्माण स्थल को निशाना बनाया। प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के उग्रवादियों ने पास के पुल पर खड़े कम से कम चार वाहनों में आग लगा दी। साथ ही एक निजी कंपनी के कर्मचारियों पर हमला भी किया और उनके साथ मारपीट की गई।पुलिस ने बताया कि घटना चंदवा थाना क्षेत्र के चट्टी नदी पुल के पास हुई। उन्होंने कहा कि माओवादियों का एक समूह घटनास्थल पर पहुंचा और तीन भारी वाहनों और एक एसयूवी को आग लगा दी और कर्मचारियों पर हमला किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। यह घटना पलामू जिले में माओवादियों द्वारा छह वाहनों को आग लगाने और एक निजी सड़क निर्माण कंपनी के दो कर्मचारियों पर हमला करने के ठीक एक महीने बाद हुई। #newspratyaksh #Jharkhand #nuxals  
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories