Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Lifestyle


झारखंड के धनबाद और हजारीबाग जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में पांच बच्चे नदियों की तेज धार में बह गए!

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Sep 2023, 03:23 pm
झारखंड के धनबाद और हजारीबाग जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में पांच बच्चे नदियों की तेज धार में बह गए. इनमें से तीन बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो अन्य का तीन घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है. दोनों घटनाएं झारखंड के स्थानीय लोक पर्व करम पूजा के बाद विसर्जन के दौरान हुईं. धनबाद में बाघमारा थाना क्षेत्र की जमुनिया नदी में करम पूजा की डाली के विसर्जन के दौरान पांच बच्चे नहाने के लिए नदी में उतरे और गहरी धार में चले गए.पांचो बच्चे बहने लगे तो कुछ लोगों की उन पर नजर पड़ी. उन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. इसके बाद उन्हें बीसीसीएल के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इनमें से दो सलोनी कुमारी (14 वर्ष) और देवराज कुमार (10 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद बाघमारा विधायक दुल्लू महतो भी मौके पर पहुंचे. दूसरी घटना हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के ओबरा गांव की है. यहां भी सुबह-सुबह करीब 10 बच्चियां बराकर नदी में करम पूजा की डाली विसर्जित करने गई थीं. इस दौरान नदी की तेज धार में सभी बहने लगीं. इनमें से सात को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीन अन्य बह गईं. बाद में स्थानीय गोताखोरों ने इनमें से एक बच्ची का शव निकाल लिया है. दो अन्य की तलाश जारी है. इन घटनाओं से इलाके में कोहराम मचा है. नदी के पास सैकड़ों लोग इकट्ठा हैं. #newspratyaksh #Jharkhand #dhanbad #Hazaribagh

झारखंड में डेंगू के 39 और चिकनगुनिया के पांच नए मामले सामने आए!

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Sep 2023, 03:21 pm
झारखंड में डेंगू के 39 और चिकनगुनिया के पांच नए मामले सामने आए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में मच्छर जनित बीमारी में वृद्धि के मद्देनजर 442 लोगों के खून के नमूनों का परीक्षण किया गया और उनमें से 39 की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। पूर्वी सिंहभूम और साहिबगंज जिलों में सबसे अधिक आठ-आठ मामले दर्ज किए गए, जबकि खूंटी, पाकुड़ और रांची से चार-चार मामले सामने आए हैं। राज्य में चिकनगुनिया के मामले में भी वृद्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, चिकनगुनिया के लिए 39 लोगों के रक्त के नमूनों का परीक्षण किया गया, जिसमें पांच लोगों की रिपोर्ट में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। सभी मरीज रांची से हैं। इससे पहले, 25 सितंबर को राज्य में डेंगू के 40 मामले दर्ज किए गए थे, जिसमें 35 मरीज पूर्वी सिंहभूम जिले से थे। #newspratyaksh #Jharkhand #dengue  

एनएचआरसी ने दलित महिला को निर्वस्त्र किए जाने की घटना पर बिहार सरकार को नोटिस जारी किया

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Sep 2023, 03:19 pm
एनएचआरसी ने दलित महिला को निर्वस्त्र किए जाने की घटना पर बिहार सरकार को नोटिस जारी किया राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पटना के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक महिला पर कथित नृशंस हमले, उसे निर्वस्त्र किए जाने और उस पर पेशाब करने संबंधी एक खबर को लेकर बिहार सरकार एवं वहां के पुलिस प्रमुख को नोटिस भेजा है।आयोग ने एक बयान में कहा कि इस महिला ने एक स्थानीय प्रशावशाली व्यक्ति से पैसे उधार लिये थे और जब वह कथित रूप से अतिरिक्त ब्याज (1500 रुपये) नहीं दे पाई, तब उसके साथ अमानवीय बर्ताव किया गया। आयोग ने मीडिया में आई इस खबर का स्वत: संज्ञान लिया कि 23 सितंबर को गांव में अनुसूचित जाति की 30 वर्षीय इस महिला पर नृशंस हमला किया गया, उसे निर्वस्त्र किया गया तथा उस पर पेशाब किया गया।एनएचआरसी ने कहा कि यदि खबर सही है, तो यह महिला के मानवाधिकार का उल्लंघन है। #newspratyaksh #Bihar #humanrights #DalitWomen #BiharGovernment

बिहार सरकार ने राज्य के छह जिलों के जिलाधिकारी सहित कई आईएएस अधिकारियों का किया स्थानांतरण!

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Sep 2023, 03:08 pm
बिहार सरकार ने राज्य के छह जिलों के जिलाधिकारी सहित कई आईएएस अधिकारियों का किया स्थानांतरण! बिहार सरकार ने मंगलवार को राज्य के छह जिलों के जिलाधिकारी सहित कई आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।जारी अधिसूचना के मुताबिक, जमुई के जिलाधिकारी रहे अवनीश कुमार सिंह को मुंगेर का जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि, प्राथमिक शिक्षा के निदेशक पंकज कुमार को अगले आदेश तक शिवहर का जिलाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।इसी तरह मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव राकेश कुमार को जमुई का जिलाधिकारी जबकि मध्याह्न भोजन निदेशक मिथिलेश मिश्र को प्राथमिक शिक्षा के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।मुंगेर के जिलाधिकारी नवीन कुमार को अगले आदेश तक रोहतास का जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि, किशनगंज के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री को औरंगाबाद का जिलाधिकारी तथा रोहतास के जिलाधिकारी रहे धर्मेंद्र कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।इसके अलावा औरंगाबाद के जिलाधिकारी सुहर्ष भगत को राज्य स्वास्थ्य समिति का अपर कार्यपालक निदेशक तथा वित्त विभाग के संयुक्त सचिव तुषार सिंगला को किशनगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है। #newspratyaksh #Bihar #transfers  

बेतिया में बिल्ली को लेकर हुआ विवाद, डॉक्टर पति ने पत्नी की कर दी पीट पीट कर हत्या!

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Sep 2023, 03:05 pm
बेतिया में बिल्ली को लेकर हुआ विवाद, डॉक्टर पति ने पत्नी की कर दी : घर में बिल्ली को लेकर बात ऐसी बढ़ी की एक महिला की जान चली गई. पूरा मामला बेतिया जिले के नगर थाना क्षेत्र के बसवरिया नया टोला का है. मंगलवार (26 सितंबर) की देर रात को एक डॉक्टर पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने पति समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.इस पूरे मामले में मृतक महिला अंकिता कुमारी के पिता कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को उनकी बेटी ने फोन किया था. कहा था कि पापा घर आइए, पति ने बहुत पिटाई की है. यह सुनकर वह बेटी के यहां पहुंचे. उनकी बेटी ने बताया कि पति एक बिल्ली को लेकर घर आया था. बिल्ली को घर से बाहर रखने के लिए उसने कहा तो इस बात पर उसकी पिटाई कर दी गई. पति-पत्नी के बीच हुई इस घटना के बाद वे समझाए और फिर वापस घर लौट आए. अगले दिन मंगलवार को पति ने पत्नी को फिर पीटा. बेहोश हो गई तो जीएमसीएच लाया गया जहां उसकी मौत हो गई.घटना के बदा जीएमसीएच में पहुंचे मृतका के परिजनों ने आरोपित पति को पकड़ लिया. दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई. घंटों जीएमसीएच रणक्षेत्र बना रहा. मौके पर मौजूद जीएमसीएच के गार्ड ने मामले को शांत कराया और इसकी सूचना नगर थाना को दी. सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने आरोपी पति समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया.कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी दो साल पहले बड़े धूमधाम के साथ दांत के डॉक्टर से की थी. शादी के कुछ दिन बाद से एक कट्ठा जमीन मांगी जा रही थी. शादी में 40 लाख रुपये खर्च किए गए थे. फोर व्हीलर गाड़ी तक दी गई थी लेकिन दहेज लोभियों ने अंकिता को मौत के घाट उतार दिया.नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मृतक महिला अंकिता कुमारी के पिता कमलेश कुमार वर्मा ने आवेदन दिया है. आरोप लगाया है कि उनके दामाद डॉक्टर अश्विनी कुमार ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी है. पति अश्विनी कुमार और एक महिला को हिरासत में लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. #newspratyaksh #Bihar #Betiya

मास्टर साहब ने स्टूडेंट को पीट पीट कर किया अधमरा, फिलहाल फ़रार चल रहे हैं!

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Sep 2023, 02:58 pm
मास्टर साहब ने स्टूडेंट को पीट पीट कर किया अधमरा, फिलहाल फ़रार चल रहे हैं! औरंगाबाद सदर प्रखंड के बेला गांव में एक निजी कोचिंग में पढाई के दौरान बच्चे को समझ नहीं आने पर छात्र ने शिक्षक से सवाल पूछा तो शिक्षक ने छात्र की जमकर पिटाई कर दी। छात्र ने बताया कि सवाल पूछते ही शिक्षक उल्टा मुझसे ही सवाल दागने लगे, जिसका जवाब मैं नहीं दे पाया। फिर क्या था, शिक्षक ने मुझे जमकर पीट दिया। छात्र के पीठ पर छड़ी से बेरहमी से पिटाई के लाल निशान साफ दिखाई दिख रहे हैं। छात्र का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।पीड़ित छात्र पुरुषोत्तम कुमार(12) विशंभर बिगहा निवासी मनोज कुमार यादव का पुत्र हैं। पिता ने बताया कि वह ऑटो चालक हैं। ऑटो चलाकर अपने बाल बच्चों की परवरिश करते हैं। शाम में उन्हे सूचना मिली कि मेरे बेटे पुरुषोत्तम को उसके कोचिंग के शिक्षक अभिनंदन सर ने काफी पिटाई की है जिस वजह से वह बेहोश है। जानकारी मिलते ही वह दौड़ते भागते भागते जब घर पहुंचे, तो वहां देखा कि मेरा बेटा बेहोश है और उसके पूरे पीठ पर पिटाई के लाल लाल गहरे निशान हैं। उसे स्थानीय चिकित्सक को बुलाकर किसी तरह होश में लाया गया और वह औरंगाबाद मुफस्सिल थाना पहुंचे।   मनोज यादव पुलिस को टीचर द्वारा की गई हैवानियत की जानकारी दी। बच्चे की हालत देखकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सबसे पहले बच्चे का इलाज कराने की सलाह दी। उनके सलाह पर बच्चे को औरंगाबाद सदर अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद बच्चें को घर लाया लेकिन पिटाई से पीठ पर उभरे गहरे जख्म के कारण उनका पुत्र दर्द से कराह रहा है। पिता ने बताया कि शिक्षक अभिनंदन बेला गांव के ही निवासी हैं। वह प्रतिदिन शाम 4 बजे से कोचिंग चलाते हैं। पीड़ित स्टूडेंट पुरुषोत्तम ने बताया कि सर जो पढ़ा रहे थे वह उसे समझ में नहीं आ रहा था। इसको लेकर उसने सर ने कुछ प्रश्न पूछ दिया, जिसका वह जवाब नही दे पाए। इसी गुस्से में सर ने तांबे के तार से बेरहमी से बच्चे की पिटाई कर दी।उसके रोने की आवाज सुनकर मां ने आकर बचाया। मामले में औरंगाबाद मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि टीचर द्वारा बच्चे की पिटाई किये जाने की शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जिम्मेवारी एसआई प्रणव कुमार को दी गई है। जांच के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। #newspratyaksh #aurangabad
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories