Mon, 15th Jun 2026बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.   Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे

Bihar


14 साल की लड़की की हत्या के नौ महीने में शर्मनाक सच खुला :

News Pratyaksh | Updated : Wed 06th Mar 2024, 12:04 pm
सीतामढ़ी में 58 साल के एक होम गार्ड सिपाही को पुलिस ने पोती की हत्या करने का आरोपी बनाया है। इस संबंध में आईजी शिवदीप लांडे ने बताया कि 9 महीना पहले 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ था, फिर उसकी हत्या कर दी गई थी। सघन जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि उसे उसके दादा ने ही मार डाला था। दुष्कर्म किसने किया, यह पुलिस साफ नहीं कर सकी। दुष्कर्म के बाद सम्मान के नाम पर पोती की हत्या की गई या दुष्कर्म छिपाने के लिए हत्या हुई, यह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद साफ हो सकेगा।वर्ष 2023 के 8 जुलाई 2023 को डुमरा थाना क्षेत्र के मिर्चैया गांव में 14 साल की नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने इसको लेकर न्यायालय में परिवाद दायर किया था। आईजी तक मामला पहुंचने के बाद डुमरा थाना में कांड संख्या 372/23 के तहत एसपी मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया।आईजी शिवदीप लांडे ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद एसआईटी का गठन किया गया। फिर सीसीटीवी फुटेज, एसआईटी जांच, स्थानीय लोगों, प्रत्यक्षदर्शियों समेत लगभग दो दर्जन लोगों के बयान लिये गए और साक्ष्य इकट्ठा किया गया। आईजी शिवदीप लांडे ने बताया कि हत्या के बाद मृतका के घटना के समय पहने हुए कपड़े और वीडियो रिकॉर्डिंग को एसआईटी ने जब्त कर लिया। साक्ष्य के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिस हॉस्पिटल में लड़की को भर्ती कराया गया था, वहां का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।आईजी शिवदीप लांडे ने बताया कि घर वालों ने लड़की का दाह संस्कार पुलिस को बिना बताए ही कर दिया, ऐसे में अन्य लोगों की भी भूमिका संदिग्ध पाई गई है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच में जो दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। आईजी शिवदीप लांडे ने बताया कि इस मामले में डुमरा थाना के तत्कालीन थाना अध्यक्ष जन्मेजय राय पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। आईजी ने बताया कि उसकी लापरवाही के कारण ही समय से कांड का खुलासा नहीं हो सका। उन्होंने थानाध्यक्ष पर इस घटना को अलग एंगल देने की कोशिश की भी बात कही। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिन लोगों की भूमिका होगी उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

जहानाबाद में छह अंतरराज्यीय महिला शराब तस्कर गिरफ्तार :

News Pratyaksh | Updated : Wed 06th Mar 2024, 12:01 pm
बिहार के जहानाबाद और पटना जिले की सीमा पर स्थित उत्पाद विभाग की चेक पोस्ट की पुलिस टीम ने गया से पटना जा रही बस में सवार छह महिला शराब तस्करों को पकड़ा है। पकड़ी गईं सभी महिलाएं शराब तस्कर उत्तर प्रदेश के मुगलसराय से शराब अपने शरीर में इस तरह छिपाकर ला रही थीं, जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। सभी महिला तस्करों ने कमर के नीचे झोला बनाकर उसमें अंग्रेजी शराब की महंगी बोतलें रखी थीं। साथ ही उत्पाद विभाग के पुलिस ने उनके पास शराब के पाउच भी बरामद किए हैं।इस मामले को लेकर एक्साइज सुपरिंटेंडेंट संजय चौधरी ने कहा कि गिरफ्तार की गईं सभी महिला शराब तस्कर इस प्रकार से भी शराब की तस्करी कर सकती हैं, इसका किसी को अंदाजा नहीं था। एक्साइज पुलिस ने छह महिला अंतरराज्यीय शराब तस्करों को 102 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सभी महिला शराब तस्कर होली के त्योहार को लेकर शराब की जमाखोरी कर रही थीं। राजधानी पटना में इन महिला शराब तस्करों का एक बड़ा रैकेट है। फिलहाल पुलिस उस रैकेट का पता लगा रही है।जानकारी के मुताबिक, गया से पटना जाने के दौरान नदौल के पास एक्साइज पुलिस की चेक पोस्ट के पास बस की जांच की जा रही थी। इस दौरान छह महिला शराब तस्कर अपने कमर में शराब की बोतलें बांधे मिलीं। इसके बाद एक्साइज पुलिस के महिला पुलिस बल ने इन सभी को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूरी छानबीन में तकरीबन 102 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है, जिसमें विभिन्न कंपनियों की शराब शामिल है।एक्साइज सुपरिंटेंडेंट संजय कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं यूपी से शराब खरीद कर मुगलसराय के रास्ते गया होकर पटना सिटी जा रही थीं। उसी दौरान नदौल में जांच के दौरान पकड़ी गई हैं। ये सभी महिलाएं पटना सिटी की रहने वाली हैं, जो हर दो महीने के अंतराल पर इसी तरह से शराब की डिलीवरी करने जाती थीं। ये सभी पेशेवर महिला शराब तस्कर हैं। जहानाबाद और पटना जिले की सीमा पर स्थित उत्पाद विभाग की चेक पोस्ट पर लगातार वाहनों की जांच की जा रही है।

बिहार के कई हिस्सों में बारिश की संभावना

News Pratyaksh | Updated : Mon 04th Mar 2024, 12:19 pm
राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की गयी है। बारिश के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से ठंड का एहसास बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार अगले चौबीस घंटो के दौरान प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय और जहानाबाद में गरज के साथ बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिले में कुछ हिस्सों में बारिश के दौरान ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और गया में ओलावृष्टि की आशंका के मद्देनजर किसानों को विशेष तौर पर एहतियात बरतने की सलाह दी है।

तेजस्वी जी... नीतीश कुमार को फिर वापस मत लेना: खरगे

News Pratyaksh | Updated : Mon 04th Mar 2024, 12:17 pm
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से झूठ बोला है। प्रधानमंत्री ने हर साल दो लाख नौकरियां देने, सभी के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने और हर परिवार को पक्का मकान देने का वादा किया था। खरगे ने पूछा कि क्या अब तक जनता को ये सुविधाएं मिल पाई हैं? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी झूठों के सरदार हैं। प्रधानमंत्री ने पटना को स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया था, लेकिन वास्तविक स्थिति सबके सामने है। खरगे ने आरोप लगाया कि नौकरी के अभाव के कारण प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में पिछले तीन वर्षों में 25 हज़ार लोगों ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कहा कि लोगों को धोखा देना ही प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ईडी, आईटी और सीबीआई का इस्तेमाल डराने के लिए करती है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। इसीलिए लालू प्रसाद यादव पर इतने केस होने के बावजूद वे सरकार के सामने नहीं झुके। खरगे ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वे भाजपा की शरण में चले गए, लेकिन इस बार हम उन्हें वापस नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि 2024 में कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी और भाजपा को हराएगी।

बिहार से ही बदलाव की शुरुआत होती है

News Pratyaksh | Updated : Mon 04th Mar 2024, 12:15 pm
रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पूछा कि इस देश में नफरत क्यों फैल रही है। नफरत के लिए यहां कोई जगह नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण अन्याय है। युवाओं, किसानों और ग़रीबों के प्रति हो रहा अन्याय। मोदी जी केवल दो-तीन अरबपतियों के लिए काम कर रहे हैं। उनके लाखों करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए गए, लेकिन किसानों के कर्ज क्यों नहीं माफ किए जा रहे? एक उद्योगपति को हिंदुस्तान के बंदरगाह, रेलवे और रक्षा का नियंत्रण सौंप दिया गया है। हिंदुस्तान में 50% आबादी दलित और आदिवासी हैं, लेकिन बड़ी कंपनियों में इनका प्रतिनिधित्व नगण्य है। पहले गरीबों को सरकारी नौकरी मिल जाती थी, लेकिन मोदी ने उन रास्ते बंद कर दिए हैं। अग्निवीर योजना से दो प्रकार के शहीद होंगे। एक को सारी सुविधाएँ मिलेंगी और दूसरे को नहीं। पाकिस्तान और चीन के सैनिकों की तुलना में हमारे जवानों की ट्रेनिंग बहुत कम है। यह अन्याय है। हम भाजपा और आरएसएस से नहीं डरते। हम इंडी गठबंधन की सरकार बनाएंगे।

ब्रजेश मेहरोत्रा बनाए गए बिहार के नए मुख्य सचिव

News Pratyaksh | Updated : Mon 04th Mar 2024, 12:14 pm
बिहार सरकार ने वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी ब्रजेश मेहरोत्रा को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार की शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी।ब्रजेश मेहरोत्रा 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल वे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और संसदीय कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने वीआरएस ले लिया था। उसके बाद ब्रजेश मेहरोत्रा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।अधिसूचना के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारी चैतन्य प्रसाद को अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक विकास आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है। प्रसाद अगले आदेश तक अध्यक्ष-सह-सदस्य, राजस्व पर्षद और अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। यह अधिसूचना चार मार्च से प्रभावी होगी।
Follow us
Categories
Latest News
नई-जनरेशन Hyundai i20 का खुलासा : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor कुछ समय से ब्राज़ीलियाई बाज़ार के लिए अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 को टीज कर रही है

नई-जनरेशन Hyundai i20 का खुलासा : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor कुछ समय से ब्राज़ीलियाई बाज़ार के लिए अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 को टीज कर रही है

Mon 15th Jun 2026 01:17 pm
यूएस-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार झूमा; सेंसेक्स 1,112 और निफ्टी 335 अंक चढ़ा :

यूएस-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार झूमा; सेंसेक्स 1,112 और निफ्टी 335 अंक चढ़ा :

Mon 15th Jun 2026 01:14 pm
बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.

बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.

Mon 15th Jun 2026 01:14 pm
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। सभी को बधाई! मैं होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के खोलने की पूरी मंज़ूरी देता हूँ और साथ ही, अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी को तुरं

Mon 15th Jun 2026 01:13 pm
मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं।

मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं।

Mon 15th Jun 2026 01:13 pm
Popular Categories