Tue, 16th Jun 2026झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे इंडिया और एनडीए के नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज होती जा रही है.   Mon, 15th Jun 2026बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.   Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.

Bihar


तेजस्वी जी... नीतीश कुमार को फिर वापस मत लेना: खरगे

News Pratyaksh | Updated : Mon 04th Mar 2024, 12:17 pm
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से झूठ बोला है। प्रधानमंत्री ने हर साल दो लाख नौकरियां देने, सभी के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने और हर परिवार को पक्का मकान देने का वादा किया था। खरगे ने पूछा कि क्या अब तक जनता को ये सुविधाएं मिल पाई हैं? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी झूठों के सरदार हैं। प्रधानमंत्री ने पटना को स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया था, लेकिन वास्तविक स्थिति सबके सामने है। खरगे ने आरोप लगाया कि नौकरी के अभाव के कारण प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में पिछले तीन वर्षों में 25 हज़ार लोगों ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कहा कि लोगों को धोखा देना ही प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ईडी, आईटी और सीबीआई का इस्तेमाल डराने के लिए करती है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। इसीलिए लालू प्रसाद यादव पर इतने केस होने के बावजूद वे सरकार के सामने नहीं झुके। खरगे ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वे भाजपा की शरण में चले गए, लेकिन इस बार हम उन्हें वापस नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि 2024 में कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी और भाजपा को हराएगी।

बिहार से ही बदलाव की शुरुआत होती है

News Pratyaksh | Updated : Mon 04th Mar 2024, 12:15 pm
रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पूछा कि इस देश में नफरत क्यों फैल रही है। नफरत के लिए यहां कोई जगह नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण अन्याय है। युवाओं, किसानों और ग़रीबों के प्रति हो रहा अन्याय। मोदी जी केवल दो-तीन अरबपतियों के लिए काम कर रहे हैं। उनके लाखों करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए गए, लेकिन किसानों के कर्ज क्यों नहीं माफ किए जा रहे? एक उद्योगपति को हिंदुस्तान के बंदरगाह, रेलवे और रक्षा का नियंत्रण सौंप दिया गया है। हिंदुस्तान में 50% आबादी दलित और आदिवासी हैं, लेकिन बड़ी कंपनियों में इनका प्रतिनिधित्व नगण्य है। पहले गरीबों को सरकारी नौकरी मिल जाती थी, लेकिन मोदी ने उन रास्ते बंद कर दिए हैं। अग्निवीर योजना से दो प्रकार के शहीद होंगे। एक को सारी सुविधाएँ मिलेंगी और दूसरे को नहीं। पाकिस्तान और चीन के सैनिकों की तुलना में हमारे जवानों की ट्रेनिंग बहुत कम है। यह अन्याय है। हम भाजपा और आरएसएस से नहीं डरते। हम इंडी गठबंधन की सरकार बनाएंगे।

ब्रजेश मेहरोत्रा बनाए गए बिहार के नए मुख्य सचिव

News Pratyaksh | Updated : Mon 04th Mar 2024, 12:14 pm
बिहार सरकार ने वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी ब्रजेश मेहरोत्रा को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार की शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी।ब्रजेश मेहरोत्रा 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल वे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और संसदीय कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने वीआरएस ले लिया था। उसके बाद ब्रजेश मेहरोत्रा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।अधिसूचना के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारी चैतन्य प्रसाद को अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक विकास आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है। प्रसाद अगले आदेश तक अध्यक्ष-सह-सदस्य, राजस्व पर्षद और अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। यह अधिसूचना चार मार्च से प्रभावी होगी।

सीतामढ़ी और बेतिया में एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत :

News Pratyaksh | Updated : Mon 04th Mar 2024, 12:09 pm
बिहार के पूर्णिया जिले में कर्ज से परेशान एक शख्स ने अपनी जान दे दी। घटना रविवार सुबह खजांची थाना क्षेत्र के जेल चौक के पास की है। जहां दवा दुकानदार ने अपने ही घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जेल चौक निवासी स्वर्गीय सुशील चंद्र प्रसाद के 42 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार सिन्हा के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई प्रणव कुमार सिन्हा ने बताया कि विक्रम कुमार सिन्हा लाइन बाजार में एक दवाई का दुकान है। बैंक से उन्होंने लोन लिया था। सुबह में पत्नी के साथ बैठकर चाय पिया। कुछ देर के बाद रूम बंद कर लिया। काफी समय तक रूम नहीं खुला। उसके बाद अंदर जाकर देखा तो देखा कि पंखे से लटक रहा था। पुलिस की मौजूदगी में लाश को उतारा गया। आसपास खोजबीन में एक पेज का सुसाइड नोट बरामद किया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बिहार में सीतामढ़ी जिले में रविवार को हुए सड़क हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में कर सीतामढ़ी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, पड़ोसी जिला शिवहर में पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब जब्त किया है। इस मामले में एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा कारोबारी फरार होने में सफल रहा है। ध्यान रहे कि जिले में इन दिनों सड़क दुर्घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। सड़क सुरक्षा समिति की हर माह बैठक के बावजूद दुर्घटना रूकने का नाम नहीं ले रही है।

बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप के स्टाफ से अपराधियों ने आधा किलो सोना-छह चांदी किलो लूटे :

News Pratyaksh | Updated : Mon 04th Mar 2024, 12:08 pm
बेगूसराय में बड़ी लूट हुई है। बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रविवार देर शाम सोने और चांदी की दुकान बंद कर जा रहे ज्वेलरी शॉप के स्टाफ से हथियार के बल पर अपराधियों ने सोने एवं चांदी की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जब इसका विरोध स्टाफ द्वारा किया गया तो अपराधियों ने उसे पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी भी की। अब इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ज्वेलरी शॉप के स्टाफ को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया बड़ी दुर्गा स्थान के समीप की है। घायल स्टाफ ने बताया है कि ज्वेलरी शॉप बंद कर सोना और चांदी लेकर घर जा रहे थे। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने रास्ते में घेर लिया। और हथियार दिखाकर लूटने लगा। जब लूट का विरोध मेरे द्वारा किया तो इसी से नाराज़ अपराधियों ने हथियार से सिर पर वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सोना और चांदी लौटकर अपराधी फरार हो गए। फिलहाल घायल अवस्था में घायल स्टाफ को इलाज के लिए बलिया पीएससी में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घायल स्टाफ की पहचान छोटी बलिया के रहने वाले रविंद्र कुमार के रूप में की गई है।घायल रविंद्र कुमार ने बताया कि तकरीबन छह किलो चांदी और 450 ग्राम सोना लेकर जा रहे थे तभी अपराधियों ने रास्ते में घेर कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया है कि छोटी बलिया बड़ी दुर्गा स्थान के पास सोना चांदी का दुकान है और उसे दुकान में हम स्टाफ के रूप में काम करते हैं। रविवार शाम दुकान बंद कर सोना और चांदी लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल, इस घटना की सूचना बलिया थाना पुलिस को लगी है। मौके पर बलिया थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पीएम मोदी 6 मार्च को बिहार आएंगे, बेतिया में कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

News Pratyaksh | Updated : Mon 04th Mar 2024, 12:04 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मार्च को बिहार दौरे पर आएंगे। वे पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में आयोजित समारोह में रेल, सड़क, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्र से संबंधित लगभग आठ हजार सात सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उदघाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री इंडियन ऑयल की एक सौ नौ किलोमीटर लंबी मुजफ्फरपुर-मोतिहारी पाइपलाइन का लोकार्पण करेंगे। इस पाइप लाइन के माध्यम से उत्तर बिहार के जिलों और पड़ोसी देश नेपाल को रसोई गैस आपूर्ति हो सकेगी। इसके अलावा वे मोतिहारी में इंडियन ऑयल के बॉटलिंग प्लांट और भंडारण टर्मिनल का लोकार्पण भी करेंगे।
Follow us
Categories
Latest News
आर्यन हुड्डा की 94 रन की तूफानी पारी : झारखंड T20 क्रिकेट लीग 2026 के सातवें दिन के दूसरे मुकाबले में रांची टाइटंस ने धनबाद डायमंड्स पर शानदार जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए दिन के दूस

आर्यन हुड्डा की 94 रन की तूफानी पारी : झारखंड T20 क्रिकेट लीग 2026 के सातवें दिन के दूसरे मुकाबले में रांची टाइटंस ने धनबाद डायमंड्स पर शानदार जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए दिन के दूस

Wed 17th Jun 2026 01:08 pm
ऑस्ट्रिया ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीता : ऑस्ट्रिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जॉर्डन की टीम को 3-1 से हराकर 36 साल बाद अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत दर्ज की. इसके साथ ऑस्ट्रेयान ने बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की.ऑस्ट्रिया के लिए

ऑस्ट्रिया ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीता : ऑस्ट्रिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जॉर्डन की टीम को 3-1 से हराकर 36 साल बाद अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत दर्ज की. इसके साथ ऑस्ट्रेयान ने बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की.ऑस्ट्रिया के लिए

Wed 17th Jun 2026 01:07 pm
सुप्रीम कोर्ट ने सालों तक लंबित रहने के बाद अपीलों को वापस हाई कोर्ट भेजा :

सुप्रीम कोर्ट ने सालों तक लंबित रहने के बाद अपीलों को वापस हाई कोर्ट भेजा :

Wed 17th Jun 2026 01:07 pm
नालंदा में मजदूरों से भरी बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई  : बिहार के नालंदा में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां ईंट भट्ठे से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों से भरी स्लीपर बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई. इस घटना में कई लोग झुलस गए हैं. वहीं दो लोगों की मौत हो च

नालंदा में मजदूरों से भरी बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई : बिहार के नालंदा में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां ईंट भट्ठे से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों से भरी स्लीपर बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई. इस घटना में कई लोग झुलस गए हैं. वहीं दो लोगों की मौत हो च

Wed 17th Jun 2026 01:06 pm
अभिनेता ऋषभ साहनी अपनी मेहनत और काम के प्रति समर्पण से लगातार प्रभावित कर रहे हैं. उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'नागबंधम' की शूटिंग से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जिसमें उन चुनौतियों का जिक्र है जिनका उन्होंने सामना किया. पहले ही खबर आ चुकी है कि इस भव्य फि

अभिनेता ऋषभ साहनी अपनी मेहनत और काम के प्रति समर्पण से लगातार प्रभावित कर रहे हैं. उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'नागबंधम' की शूटिंग से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जिसमें उन चुनौतियों का जिक्र है जिनका उन्होंने सामना किया. पहले ही खबर आ चुकी है कि इस भव्य फि

Wed 17th Jun 2026 01:06 pm
Popular Categories