Tue, 16th Jun 2026झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे इंडिया और एनडीए के नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज होती जा रही है.   Mon, 15th Jun 2026बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.   Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.

Bihar


बिहार में पहले ट्रैवेल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) की शुरुआत पटना में आज से ...

News Pratyaksh | Updated : Sat 07th Oct 2023, 11:48 am
बिहार में पहले ट्रैवेल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) की शुरुआत पटना में आज से होगी। दो दिवसीय इस मेले में देश-विदेश के पर्यटन के क्षेत्र के कई प्रतिनिधि शामिल होंगे। पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि इस टूरिज्म फेयर में बिहार के पर्यटन स्थलों का नए सिरे से प्रचार-प्रसार होगा, इसके साथ ही पर्यटन उद्यम को बढ़ाने की संभावनाओं पर विमर्श होगा। इस आयोजन में 10 भारतीय राज्यों से 125 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लेने की सहमति व्यक्त की है, जिसमें उत्तर पूर्व के राज्य भी शामिल हैं। इसके साथ ही बिहार से 1,000 से अधिक टूर ऑपरेटर्स और ट्रैवल एजेंटों की भी इसमें भागीदारी होगी। इस समारोह में भारत के पर्यटन मंत्रालय के साथ पड़ोसी देश नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। बिहार के साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड राज्य के अलावा उत्तर पूर्वी प्रदेश के पर्यटन विभाग अपने स्टॉल के जरिए पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायियों को आकर्षित करेंगे। #newspratyaksh #Bihar #patna #travelandtourism  

न्यायालय ने जाति आधारित सर्वेक्षण के आंकड़े प्रकाशित करने से बिहार सरकार को रोकने से किया इनकार

News Pratyaksh | Updated : Sat 07th Oct 2023, 11:45 am
न्यायालय ने जाति आधारित सर्वेक्षण के आंकड़े प्रकाशित करने से बिहार सरकार को रोकने से किया इनकार उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को बिहार सरकार से सवाल किया कि उसने अपने जाति आधारित सर्वेक्षण के आंकड़े को क्यों प्रकाशित किया। इसने, हालांकि, राज्य सरकार को आगे के आंकड़े सार्वजनिक करने से रोकने से इनकार कर दिया और कहा कि वह इस बात की पड़ताल कर सकता है कि क्या राज्य सरकार के पास ऐसा करने की शक्ति है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति एस.वी.एन. भट्टी ने पटना उच्च न्यायालय के एक अगस्त के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर एक औपचारिक नोटिस जारी किया। उच्च न्यायालय ने बिहार में जाति आधारित सर्वेक्षण को हरी झंडी दे दी थी।उच्चतम न्यायालय ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए जनवरी 2024 की तारीख तय की।शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ताओं की उन आपत्तियों को खारिज कर दिया कि राज्य सरकार ने रोक की संभावना को भांपकर पहले ही कुछ आंकड़े प्रकाशित कर दिये। याचिकाकर्ताओं ने आंकड़ों को प्रकाशित किये जाने पर पूर्ण रोक के आदेश की मांग की।पीठ ने कहा, ‘‘हम अभी किसी चीज पर रोक नहीं लगा रहे हैं। हम राज्य सरकार या किसी भी सरकार को कोई नीतिगत निर्णय लेने से नहीं रोक सकते। यह गलत होगा...हम सर्वेक्षण कराने के राज्य सरकार के अधिकार से संबंधित अन्य मुद्दों पर विचार करेंगे।’’ #newspratyaksh #Bihar #Bihargovernment #SupremeCourt #castcensusbihar  

मुजफ्फरपुर में शराब जब्ती अभियान के दौरान तालाब में कूदा युवक, डूबने से हुई मौत!

News Pratyaksh | Updated : Fri 06th Oct 2023, 04:10 pm
मुजफ्फरपुर में शराब जब्ती अभियान के दौरान तालाब में कूदा युवक, डूबने से हुई मौत! बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शराब जब्ती अभियान के दौरान एक युवक की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ. असल में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब की तस्करी में लिप्त हैं. इस सूचना पर अचानक पुलिस ने छापेमारी की तो गांव के लोग इधर उधर भागने लगे. उसी दौरान जितेंद्र उर्फ चुनचुन गांव के एक तालाब में कूद गया. लेकिन वो बाहर नहीं निकल पाया. जिसके बाद पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. जैसे ही युवक की मौत की खबर मिली लोग बेकाबू हो गए और आग लगाकर तोड़फोड़ करने लगे. पूरा मामला जानिए.बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गाढ़ा थाना क्षेत्र में शराब जब्त करने के लिए छापेमारी के दौरान एक युवक की मौत के बाद उग्र भीड़ ने बुधवार की शाम को जमकर उत्पात मचाया और दो पुलिस वाहनों और कई जब्त मोटरसाइकिल में आग लगा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के रामपुर जयपाल गांव निवासी जितेंद्र यादव के रूप में की गई है।ग्रामीणों के अनुसार, जितेंद्र शराब विरोधी दस्ते से बचने के लिए अपने गांव के एक तालाब में कूद गया था। हालांकि डूबने से उसकी मौत हो गई। मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) (नगर) अरविंद प्रताप सिंह ने पत्रकारों से कहा, “शाम लगभग सात बजे ग्रामीणों ने मुजफ्फरपुर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को अवरुद्ध कर दिया।’’ जितेंद्र की मौत से आक्रोशित भीड़ उसके शव को सड़क पर रखकर उत्पात मचाते हुए गाढ़ा थाने के परिसर में घुस गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर में खड़े दो पुलिस वाहनों और कई जब्त मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। एसपी ने कहा, ‘‘थाने को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वारदात की सूचना मिलने के तुरंत बाद हम सभी गाढ़ा थाने पहुंचे और दमकल अधिकारियों को सूचित किया गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल अधिकारियों ने जल्द आग पर काबू पा लिया। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।” बिहार में अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शराब की बिक्री और खपत पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था। #newspratyaksh #Bihar #sarabbandi #Muzaffarpur  
Follow us
Categories
Latest News
आर्यन हुड्डा की 94 रन की तूफानी पारी : झारखंड T20 क्रिकेट लीग 2026 के सातवें दिन के दूसरे मुकाबले में रांची टाइटंस ने धनबाद डायमंड्स पर शानदार जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए दिन के दूस

आर्यन हुड्डा की 94 रन की तूफानी पारी : झारखंड T20 क्रिकेट लीग 2026 के सातवें दिन के दूसरे मुकाबले में रांची टाइटंस ने धनबाद डायमंड्स पर शानदार जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए दिन के दूस

Wed 17th Jun 2026 01:08 pm
ऑस्ट्रिया ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीता : ऑस्ट्रिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जॉर्डन की टीम को 3-1 से हराकर 36 साल बाद अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत दर्ज की. इसके साथ ऑस्ट्रेयान ने बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की.ऑस्ट्रिया के लिए

ऑस्ट्रिया ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीता : ऑस्ट्रिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जॉर्डन की टीम को 3-1 से हराकर 36 साल बाद अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत दर्ज की. इसके साथ ऑस्ट्रेयान ने बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की.ऑस्ट्रिया के लिए

Wed 17th Jun 2026 01:07 pm
सुप्रीम कोर्ट ने सालों तक लंबित रहने के बाद अपीलों को वापस हाई कोर्ट भेजा :

सुप्रीम कोर्ट ने सालों तक लंबित रहने के बाद अपीलों को वापस हाई कोर्ट भेजा :

Wed 17th Jun 2026 01:07 pm
नालंदा में मजदूरों से भरी बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई  : बिहार के नालंदा में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां ईंट भट्ठे से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों से भरी स्लीपर बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई. इस घटना में कई लोग झुलस गए हैं. वहीं दो लोगों की मौत हो च

नालंदा में मजदूरों से भरी बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई : बिहार के नालंदा में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां ईंट भट्ठे से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों से भरी स्लीपर बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई. इस घटना में कई लोग झुलस गए हैं. वहीं दो लोगों की मौत हो च

Wed 17th Jun 2026 01:06 pm
अभिनेता ऋषभ साहनी अपनी मेहनत और काम के प्रति समर्पण से लगातार प्रभावित कर रहे हैं. उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'नागबंधम' की शूटिंग से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जिसमें उन चुनौतियों का जिक्र है जिनका उन्होंने सामना किया. पहले ही खबर आ चुकी है कि इस भव्य फि

अभिनेता ऋषभ साहनी अपनी मेहनत और काम के प्रति समर्पण से लगातार प्रभावित कर रहे हैं. उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'नागबंधम' की शूटिंग से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जिसमें उन चुनौतियों का जिक्र है जिनका उन्होंने सामना किया. पहले ही खबर आ चुकी है कि इस भव्य फि

Wed 17th Jun 2026 01:06 pm
Popular Categories