Tue, 28th Apr 2026कच्चे तेल में उछाल के बीच एमसीएक्स पर सोना ₹1,50,600 और चांदी ₹2,37,600 तक लुढ़के : वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए भारी उछाल और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट   Tue, 28th Apr 2026महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने 27 अप्रैल को मीरा रोड के नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास दो सुरक्षा गार्ड पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा एजेंसियां ​​इसे एक संभावित 'लोन वुल्फ' टेरर अटैक मान रही हैं.महाराष्ट्र एटीएस ने बत   Tue, 28th Apr 2026#newspratyaksh #bihar बेतिया के चनपटिया सीट से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने 'आपका विधायक-आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम मझौलिया के गढ़वा बजार के एक बगीचा परिसर में किया गया, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. सभी विभाग के अलग अ   Mon, 27th Apr 2026ईडी का यह तलाशी अभियान आरोपियों, उनके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों से संबंधित है. अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान का उद्देश्य अपराध से प्राप्त अतिरिक्त धनराशि का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और धन शोधन से संबंधित साक्ष्य जुटाना है अध   Sat, 25th Apr 2026#newspratyaksh #bihar पूर्णिया के अमौर थाना के बालूगंज गांव में ससुराल वालों की प्रताड़ना से आहत एक महिला ने अपने मायके में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाबत मृतका की मां ने कहा कि सुलोचना की शादी 2020 ईस्वी में अमौर थाना के बागधर निवासी सु

Bihar


HEC की बदहाली को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं और कर्मियों ने फूंका बिगुल, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी!

News Pratyaksh | Updated : Fri 22nd Sep 2023, 12:00 am
HEC की बदहाली को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं और कर्मियों ने फूंका बिगुल, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी! इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सभी सार्वजनिक कल-कारखानों को अडानी-अंबानी के हवाले कर रही है| खनिज संपदा, कल-कारखानेऔर हवाई जहाज भी अडानी को दे दिया है| एचइसी को बंद होने से बचाने और कर्मियों को 18 माह के बकाये वेतन का भुगतान करने सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुगुवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं और एचइसी कर्मियों ने मुख्यालय से लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर महाधरना दिया| दिल्ली में इंडिया गठबंधन व श्रमिक संगठनों की ओर दिये गये महाधरना की अध्यक्षता झामुमो के मुश्ताक अहमद ने की| महाधरना में सैकड़ों लोग शामिल हुए| इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सभी सार्वजनिक कल-कारखानों को अडानी-अंबानी के हवाले कर रही है| खनिज संपदा, कल-कारखाने और हवाई जहाज भी अडानी को दे दिया है| इसी तरह झारखंड के कोयला, आयरन और गैस सहित कई खनिज संपदा अडानी को सौंपने जा रही है| किसानों की हजारों एकड़ जमीन कौड़ी के दाम पर लुटायी जा रही है| नेताओं ने कहा कि चंद्रयान के लिए लांचिंग पैड बनाने वाले एचइसी को बचाया नहीं गया, तो केंद्र सरकार के विरुद्ध बड़ी लड़ाई लड़ी जायेगी| जरूरत पड़ी तो आर्थिक नाकेबंदी कर राज्य से खनिज संपदाओं को बाहर नहीं जाने दिया जायेगा और मोदी सरकार के झारखंड आगमन पर राज्य की जनता काला झंडा दिखायेगी| #newspratyaksh #Jharkhand #HEC #indiagathbandhan

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब PhD के लिए होगी BET की परीक्षा!

News Pratyaksh | Updated : Thu 21st Sep 2023, 02:51 pm
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब PhD के लिए होगी BET की परीक्षा : बिहार में अब पीएचडी करना पहले से आसान होने जा रहा है. विद्यार्थियों को अब अलग-अलग विश्वविद्यालयों में प्री-पीएचडी परीक्षा नहीं देना पड़ेगा. अगले सत्र से सभी विश्वविद्यालयों में पीएचडी में नामांकन के लिए एक ही परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसको लेकर बिहार सरकार द्वारा राजभवन को प्रस्ताव भेजा जाएगा. इस प्रस्ताव पर शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर की अध्यक्षता पर पहले ही मुहर लग गई है. बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है.एक ही परीक्षा के माध्यम से विषय विशेष में सीट उपलब्धता एवं आरक्षण के रोस्टर के हिसाब से उनका एडमिशन पीएचडी में लिया जाएगा. इससे एक तरफ जहां शोधार्थी बार-बार अलग-अलग विश्वविद्यालयों में परीक्षा की परेशानी से बचेंगे. वहीं, उन्हें फॉर्म के नाम पर आर्थिक नुकसान भी नहीं उठाना पड़ेग. #newspratyaksh #Bihar #BiharGovernment  

देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को जोरदार टक्कर मारी, दोनों की मौत !

News Pratyaksh | Updated : Thu 21st Sep 2023, 02:46 pm
आरा-पटना नेशनल हाईवे पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन होटल के समीप मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि भतीजा ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार, मृतकों में पटना जिला के बिहटा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी सुनील प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार और दूसरा उसी गांव के निवासी ददन प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार है। दोनों रिश्ते में चाचा-भजीता लगते थे। मृतको के परिजन संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम वह दोनों बाइक से आरा घूमने के लिए आए थे। मंगलवार की देर रात जब दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। उसी दौरान मनभावन होटल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इसके बाद कोईलवर थाना पुलिस द्वारा दोनों को आरा सदर अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सक ने संजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं जख्मी राहुल कुमार में इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया। #newspratyaksh #Bihar #bhojpur #RoadAccident  

महिला आरक्षण विधेयक में एससी, एसटी के साथ ओबीसी के लिए कोटा हो: चिराग पासवान

News Pratyaksh | Updated : Thu 21st Sep 2023, 02:44 pm
महिला आरक्षण विधेयक में एससी, एसटी के साथ ओबीसी के लिए कोटा हो: चिराग पासवान भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने बुधवार को लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक का समर्थन किया और सरकार से यह आग्रह भी किया कि इस विधेयक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) की महिलाओं के लिए कोटे का प्रावधान किया जाए। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने के प्रावधान वाले ‘संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023’ पर निचले सदन में जारी चर्चा में भाग लेते हुए पासवान ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूरा विश्वास है कि ओबीसी वर्ग की महिलाओं को अधिकार मिलेगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि राजनीतिक दलों ने इस कानून को बेहतर बनाने की आड़ में विधेयक को लटकाया। यही कारण है कि 27 वर्षों से यह कानून धरातल पर नहीं उतर पाया। हम चाहते हैं कि एससी, एसटी और ओबीसी का इसमें प्रतिनिधित्व होना चाहिए। प्रधानमंत्री पर मेरा विश्वास है कि यह होगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि विधेयक में यह प्रावधान जोड़ा जाए कि एससी, एसटी और ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण हो। #newspratyaksh #Bihar #WomenReservationBill #ChiragPaswan  

अपनी राइफल साफ करते समय दो होम गार्ड गोली लगने से घायल!

News Pratyaksh | Updated : Thu 21st Sep 2023, 02:43 pm
बिहार के बेतिया शहर में बुधवार को अपनी राइफल साफ करते समय दो होम गार्ड गोली लगने से घायल हो गए। पीड़ितों की पहचान दीन बंधु यादव और सुरेश प्रसाद के रूप में की गई है। उनके पैरों में चोटें आई हैं और उन्हें बेतिया के जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित बेतिया में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में तैनात थे। बेतिया पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि राइफल साफ कर रहे होम गार्ड के जवानों में से एक ने गलती से गोली चला दी, जो दो होम गार्ड के पैर में जा लगी। उन्हें जीएमसीएच ले जाया गया और उनका इलाज चल रहा है। कथित होम गार्ड को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। #newspratyaksh #Bihar #Betiya #homeguard  
Follow us
Categories
Latest News
कच्चे तेल में उछाल के बीच एमसीएक्स पर सोना ₹1,50,600 और चांदी ₹2,37,600 तक लुढ़के : वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए भारी उछाल और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट

कच्चे तेल में उछाल के बीच एमसीएक्स पर सोना ₹1,50,600 और चांदी ₹2,37,600 तक लुढ़के : वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए भारी उछाल और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट

Tue 28th Apr 2026 11:56 am
महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने 27 अप्रैल को मीरा रोड के नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास दो सुरक्षा गार्ड पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा एजेंसियां ​​इसे एक संभावित 'लोन वुल्फ' टेरर अटैक मान रही हैं.महाराष्ट्र एटीएस ने बत

महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने 27 अप्रैल को मीरा रोड के नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास दो सुरक्षा गार्ड पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा एजेंसियां ​​इसे एक संभावित 'लोन वुल्फ' टेरर अटैक मान रही हैं.महाराष्ट्र एटीएस ने बत

Tue 28th Apr 2026 11:56 am
भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के समर्थन में निकाला विरोध मार्च तो आतिशी ने पूछा महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 : दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र से पहले सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के

भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के समर्थन में निकाला विरोध मार्च तो आतिशी ने पूछा महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 : दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र से पहले सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के

Tue 28th Apr 2026 11:55 am
#newspratyaksh #bihar
बेतिया के चनपटिया सीट से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने 'आपका विधायक-आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम मझौलिया के गढ़वा बजार के एक बगीचा परिसर में किया गया, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. सभी विभाग के अलग अ

#newspratyaksh #bihar बेतिया के चनपटिया सीट से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने 'आपका विधायक-आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम मझौलिया के गढ़वा बजार के एक बगीचा परिसर में किया गया, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. सभी विभाग के अलग अ

Tue 28th Apr 2026 11:54 am
#newspratyaksh #bihar #NitishKumar
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (मंगलवार, 28 अप्रैल) 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे. उनके साथ जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद थे. दोनों ने करीब एक घंटे तक पूरे आवास का निरीक्षण किया. जानकारी मिल

#newspratyaksh #bihar #NitishKumar पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (मंगलवार, 28 अप्रैल) 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे. उनके साथ जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद थे. दोनों ने करीब एक घंटे तक पूरे आवास का निरीक्षण किया. जानकारी मिल

Tue 28th Apr 2026 11:49 am
Popular Categories