Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Bihar


CBI ने सब इंस्पेक्टर और एएसआई को 9 घंटे तक पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार!

News Pratyaksh | Updated : Thu 05th Oct 2023, 05:44 pm
CBI ने सब इंस्पेक्टर और एएसआई को 9 घंटे तक पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार : बिहार के गोपालगंज के चर्चित राजनाथ शर्मा प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई ने बुधवार को कटेया के तत्कालीन थानेदार सुमन कुमार मिश्र व एएसआइ प्रदीप राम को अरेस्ट (Gopalganj News) कर लिया. पटना बुलाकर पूरे मामले में नौ घंटे तक पूछताछ के बाद सीबीआई ने अरेस्ट कर लिया. इसकी लिखित जानकारी भी पुलिस मुख्यालय को सीबीआई ने भेज दिया. इसकी पुष्टी गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया है. उधर कार्रवाई के बाद कांड में शामिल और पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ गई है. उनपर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही.देश के सबसे बड़े एजेंसी को इस कांड की जांच की जिम्मेदारी 11 फरवरी को पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए पटना हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह व न्यायमूर्ति राजेश कुमार वर्मा की पीठ ने सीबीआई को सौंपी. सीबीआई की कार्रवाई से अब परिजनों को इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है.कटेया थाना के बेइली गांव में गत छह जून 2021 की रात गांव में एक शादी थी. उसी शादी में आए सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाने के लधी नोनियाटोली गांव के राजनाथ शर्मा, जलपुरवा के संदीप यादव सरारी, नोनियाटोली के मानवेन्द्र कुमार महतो ने आनंद शर्मा घर से बुलाकर ले गए. दूसरे दिन सात जून की सुबह आनंद शर्मा की लाश बरामद की गई. आनंद शर्मा की पत्नी रम्भा देवी के तहरीर पर तीनों को नामजद करते हुए पुलिस ने कटेया थाना के कांड संख्या 189/21 दर्ज की. कटेया पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दो दिनों बाद शौच जाने के क्रम में एक अभियुक्त राजनाथ शर्मा चकमा देकर थाने से भाग जाने की प्राथमिकी कटेया थाने में चौकीदार परशुराम पासवान के बयान पर तहरीर पर दर्ज कर ली. इसके बाद मामले को ठंडा बस्ता में डाल दिया.20 मई को कटेया में पहुंची इंस्पेक्टर मुकेश पांडेय के नेतृत्व में सीबीआई की टीम में साइको एक्सपर्ट व अन्य वैज्ञानिक जांच के लिए विशेषज्ञ भी शामिल थे. राजनाथ शर्मा को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अफसर दारोगा प्रेम प्रकाश राय व उसके फरार होने में कांड दर्ज कराने वाले चौकीदार परसुराम पासवान की बयान को रिकॉर्ड किया था. कटेया थाना के आसपास के दुकानदारों व व्यवसायियों को से भी पूछताछ की गई थी. #newspratyaksh #Bihar #Gopalganj #CBI  

बिहार जातीय सर्वे मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा गया!

News Pratyaksh | Updated : Tue 03rd Oct 2023, 06:53 pm
बिहार जातीय सर्वे मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा गया! कोर्ट ने 6 अक्टूबर को सुनवाई की बात कही. मामला पहले से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. कोर्ट ने सर्वे के आंकड़े जारी करने पर कोई रोक नहीं लगाई थी. कोर्ट का कहना था कि वह रोक का आदेश विस्तृत सुनवाई के बाद ही देगा. दरअसल, इस मामले की सुनवाई आज मंगलवार (03 अक्टूबर) को होनी थी और याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि बिहार सरकार ने जातीय सर्वे के आंकड़े जारी कर दिए हैं. अब कोर्ट शुक्रवार (06 अक्टूबर) को मामले की सुनवाई करेगा. बिहार की कास्ट सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य की 13 करोड़ से ज्यादा की आबादी में ओबीसी 27.13 प्रतिशत, अति पिछड़ा वर्ग 36.01 प्रतिशत और सामान्य वर्ग की आबादी 15.52 प्रतिशत है. भूमिहार की आबादी 2.86 फीसदी, कुर्मी की जनसंख्या 2.87 फीसदी, ब्राह्माणों की आबादी 3.66 प्रतिशत, राजपूतों की आबादी 3.45 फीसदी, मुसहर की आबादी 3 फीसदी और यादवों की आबादी 14 फीसदी है.रिपोर्ट में कहा गया कि राज्य में हिंदू आबादी 81.99 फीसदी, मुसलमानों की 17.70 फीसदी, ईसाई की 0.05 फीसदी, सिखों की 0.011 फीसदी, जैन समुदाय की 0.0096 फीसदी , बौद्ध की 0.0851 फीसदी और अन्य धर्मों की जनसंख्या 0.1274 फीसदी है. वहीं, 2146 वह लोग हैं, जो किसी धर्म को नहीं मानते हैं.बता दें कि जातीय गणना के आंकड़ों को जारी करने पर रोक लगाने के लिए पटना हाईकोर्ट में याचिका डाली गई थी. मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बिहार सरकार के पक्ष में इसका फैसला सुनाया था और सरकार के इस कदम को कानूनी रूप से वैध बताया था. इसके बाद बिहार सरकार ने जातीय सर्वे का काम शुरू कर दिया था. पटना हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और रिपोर्ट को फिलहाल जारी नहीं करने का अनुरोध किया लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था. #newspratyaksh #Bihar #BiharGovernment #SupremeCourt  

सीतामढ़ी में महिला मरीज की मौत पर परिजन का हंगामा, हॉस्पिटल छोड़कर गायब हुए चिकित्सक और कर्मी

News Pratyaksh | Updated : Tue 03rd Oct 2023, 06:51 pm
सीतामढ़ी में महिला मरीज की मौत पर परिजन का हंगामा, हॉस्पिटल छोड़कर गायब हुए चिकित्सक और कर्मी सीतामढ़ी शहर स्थित निजी नर्सिंग होम/क्लीनिक में मरीज की मौत पर परिजन का हंगामा और तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बराबर ऐसी घटनाएं देखने और सुनने को मिलती है। कुछ घटनाओं में खुद मरीज के परिजन की लापरवाही सामने आती है, तो कई घटनाओं में नर्सिंग होम के चिकित्सक एवं कर्मी की गलती उजागर होती है। सोमवार की देर रात एक बार फिर एक नर्सिंग होम में एक मरीज की मौत पर परिजन के हंगामें और तोड़फोड़ की खबर सामने आई है। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजन नर्सिंग होम में काफी तोड़फोड़ करने के साथ ही हंगामा कर चुके थे। यह घटना मेहसौल ओपी क्षेत्र अंतर्गत आईबी के ठीक सामने वाली गली स्थित एक निजी हॉस्पिटल की है। इलाज के दौरान महिला की मौत को लेकर परिजनों ने उक्त हॉस्पिटल में हंगामा खड़ा कर दिया। तोड़फोड़ भी की। लोगों के गुस्से को देख चिकित्सक और कर्मी बिना देर किए गायब हो गए। सूचना मिलने पर ओपी प्रभारी इम्तियाज खां सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत कराया। मृतिका की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के वनगांव निवासी स्व सुरेन्द्र कुंवर की 40 वर्षीय पत्नी शिला देवी के रूप में की गयी है। #newspratyaksh #Sitamarhi #BiharMedical  

नकली सोने का कारोबार करने वाले बिहार के तीन लोग असम से गिरफ्तार!

News Pratyaksh | Updated : Tue 03rd Oct 2023, 06:49 pm
नकली सोने का कारोबार करने वाले बिहार के तीन लोग असम से गिरफ्तार! नकली सोने का कारोबार करने के आरोप में असम के हैलाकांडी जिले से बिहार के रहने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि बिहार के गया के रहने वाले तीन लोग जिनमें रामू प्रजापति, सुदामा प्रजापति और यमुना यादव शामिल हैं, गिरजेश विश्वकर्मा को कथित तौर पर नकली सोना बेचने के लिए हैलाकांडी आए थे। हैलाकांडी शहर में एक सरकारी कार्यालय में काम करने वाले विश्वकर्मा भी बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने गिरफ्तार किए गए लोगों के कब्जे से कम से कम 2 किलो नकली सोना जब्त किया है। #newspratyaksh #Bihar #gold  
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories