Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Bihar


बिहार में बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी!

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th Sep 2023, 05:05 pm
बिहार के अधिकांश इलाकों में पिछले एक सप्ताह में हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी है। बारिश से पानी की कमी के कारण मर रही धान की फसलों में हरियाली छा गई है, जिससे किसानों के मुरझाए चेहरे पर मुस्कुराहट देखी जा रही है। धान किसानों का कहना है कि पिछले नक्षत्र में बारिश नहीं होने के कारण खेतों में लगी धान की फसल पीले पड़ने लगे थे। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ एसके सिंह भी कहते हैं कि इस बारिश से धान की फसल को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे खेत में नमी भी लंबे समय तक बनी रहेगी, जिसका रबी के फसल में भी लाभ मिलने की संभावना है। आंकड़ों की बात करें तो राज्यभर में 938.6 एमएम बारिश की आवश्यकता थी, इसमें शनिवार शाम तक 671.4 एमएम ही वर्षा हुई है। पूर्णिया छोड़कर शेष अन्य प्रमंडल में राज्य औसत से कम बारिश हुई है। पटना प्रमंडल के सभी छह जिले पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास तथा कैमूर को मिलाकर 36 प्रतिशत कम बारिश हुई है, इसमें भोजपुर में 46 तथा पटना में 43 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मगध प्रमंडल में 39 प्रतिशत कम बारिश हुई है। #newspratyaksh #Bihar #kisan #weather  

आरा में मिट्टी का चूल्हा तोड़ने के विवाद में जमकर हुई मारपीट!

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th Sep 2023, 05:04 pm
आरा में मिट्टी का चूल्हा तोड़ने के विवाद में जमकर हुई मारपीट भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुधुआ गांव में देर शाम बकरी के द्वारा मिट्टी का चूल्हा तोड़ने के विवाद को लेकर देवर ने लाठी डंडे और लात घुसे से अपने परिवारों के साथ मिलकर अपनी भाभी–भतीजा, बहू और पोते की पिटाई कर दी। इस दौरान देवर ने दस महीना के पोते को उठाकर पटक दिया। जिसके बाद अन्य पाटीदारों की मदद से मामले को शांत कराया गया और इलाज के लिए आनन–फानन में आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुधुआ गांव निवासी स्व. उमेश गोंड के 40 वर्षीय पत्नी सुनैना कुंवर, बहू चंदन गोंड के 21 वर्षीय पत्नी अनीता देवी, 13 वर्षीय बेटा गोलु कुमार और चंदन गोंड का दस महीना का बेटा अनीश कुमार शामिल है। #newspratyaksh #Bihar #arah  

बिहार के दरभंगा में अपराधियों ने एक दो साल की मासूम की हत्या!

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th Sep 2023, 05:03 pm
बिहार के दरभंगा में अपराधियों ने एक दो साल की मासूम की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने मासूम को अगवा कर लिया था। स्थानीय लोगों को जब उस अपरहरण की जानकारी मिल तो, वे उनका पीछा करने लगे। पुलिस के अनुसार, बचने के लिए अपराधियों ने बच्चे की हत्या कर पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। सोमवार को पुलिस ने मासूम की लाश सड़क किनारे गड्ढे से बरामद किया। इसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के राघेपुरा की है। #newspratyaksh #Bihar #darbhanga #kidnappings  

30 सितंबर तक राज्यभर में बारिश की संभावना!

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th Sep 2023, 01:32 pm
30 सितंबर तक राज्यभर में बारिश की संभावना :झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से पिछले चार-पांच दिनों से कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच-छह दिनों तक राज्य में मानसून के एक्टिव रहने की संभावना है। राज्य में पिछले 24 घंटे में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राज्य में मानसून की गतिविधियां सामान्य रही। इस दौरान सबसे अधिक बारिश गोड्डा जिले के पथरगामा में 57.2 मिलीमीटर बारिश हुई। राजमहल में 45.2, महरो में 30.8, रायडीह में 30.2, सिकटिया में 28, डुमरी में 26.7, साहेबगंज में 20, और जमशेदपुर में 13.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि लोहरदगा में 6.5, मंझारी में 6, गोमिया में 5.6, बरही में 5.4, खूंटी में 3, कांके में 3, कोडरमा में 1.8 और डालटनगंज में 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई।मौसम विभाग की ओर से अगले 30 सितंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है। 25 और 26 सितंबर के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार 25 सितंबर को राज्य में कई स्थानों पर बारिश होगी। जबकि 26 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। वहीं 27 सितंबर को उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। 28 सितंबर को उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। 29 और 30 सितंबर को भी राज्य में कई स्थानों पर बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। #newspratyaksh #weather #WeatherUpdate   आखिर मौसम कैसे पलट गया? 
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories