Tue, 16th Jun 2026झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे इंडिया और एनडीए के नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज होती जा रही है.   Mon, 15th Jun 2026बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.   Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.

Bihar


भगवान श्रीराम सपने में आकर उनसे यह उम्मीद जता रहे थे : बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर

News Pratyaksh | Updated : Wed 20th Sep 2023, 05:56 pm
भगवान श्रीराम सपने में आकर उनसे यह उम्मीद जता रहे थे : बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखररामचरितमानस पर तरह तरह के विवादित बयान देने के कारण सुर्ख़ियों में रहने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने आज फिर कुछ ऐसी ही बात फिर कह दी। इस बात को लेकर फिर से घमासान शुरू हो गया है। "रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है" के बाद अब शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनके सपनों में भगवान श्री राम आये और उन्होंने प्रो. चंद्रशेखर से कहा कि मुझे बचा लो।शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर रविवार को सुपौल के रामपुर गांव में एक शिक्षक नेता के पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने फिर से अपने भाषण के दौरान कहा कि “भगवान राम मेरे सपने में आए और कहा कि देखो चंद्रशेखर, हमको इनलोगों ने बाजार में बेच दिया है। हमको बिकने से बचा लो। इसलिए हम कही-कभार इस तरह की बात कर देते हैं।”

क्बिया हार में शराबबंदी कानून को लागू करने का जिम्मा मुख्य रूप से पुलिसकर्मियों पर है लेकिन यही पुलिसवाले शराबबंदी कानून को न केवल ठेंगा दिखा रहे हैं बल्कि जब्त दारू की भी हेराफेरी कर रहे हैं?

News Pratyaksh | Updated : Wed 20th Sep 2023, 05:45 pm
#newspratyaksh #bihar #BiharPolice #sarabbandi ऐसी खबर आ रही है कि बिहार में शराबबंदी कानून को लागू करने का जिम्मा मुख्य रूप से पुलिसकर्मियों पर है लेकिन यही पुलिसवाले शराबबंदी कानून को न केवल ठेंगा दिखा रहे हैं बल्कि जब्त दारू की भी हेराफेरी कर रहे हैं. ताजा मामला बक्सर जिला से जुड़ा है, जहां ऐसे ही पुलिसवाले शराब की हेरफेर में न केवल पकड़े गए हैं बल्कि उनको सस्पेंड भी किया गया है.दरअसल कुछ दिन पहले बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाने की पुलिस ने शराब से भरे एक बड़े कंटेनर को जब्त किया था, जिसमें तकरीबन 40 लाख रुपए की शराब बरामद की गई थी. शराब को मालखाने में सील करने के बाद भी इस शराब की खेप से दो पेटी शराब थाने के कमरे में रखी हुई थी. बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि उत्पाद अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी थाने में दर्ज की गई है

आईएमडी के मुताबिक, ओडिशा के तट के पास बने निम्न दबाव के प्रभाव से बुधवार को ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, यूपी, बिहार, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना

News Pratyaksh | Updated : Wed 20th Sep 2023, 05:42 pm
#newspratyaksh #weather #WeatherUpdate आईएमडी के मुताबिक, ओडिशा के तट के पास बने निम्न दबाव के प्रभाव से बुधवार को ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, यूपी, बिहार, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना : उत्तर-पश्चिम बंगाल के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से मंगलवार को ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा तट के इलाकों और झारखंड समेत पूर्वी मध्य हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में जमकर बारिश हुई। अगले दो दिन इसके उत्तरी ओडिशा और दक्षिणी झारखंड की तरफ पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से ओडिशा के साथ ही झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में अगले तीन दिन भारी बारिश होने की संभावना है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी रेड अलर्ट के मुताबिक ही गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ इलाकों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हुई। जूनागढ़ के विसावदार तालुका में सबसे अधिक 302 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राज्य आपदा संचालन केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, गुजरात में अब तक 870 मिमी या औसत सलाना बरसात का 99.27 फीसदी बारिश हो चुकी है। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर चक्रवात की स्थिति बनी हुई है, इसके प्रभाव में गुजरात के निकटवर्ती क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।आईएमडी के मुताबिक, ओडिशा के तट के पास बने निम्न दबाव के प्रभाव से बुधवार को ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, यूपी, बिहार, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश समेत पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में भारी और कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है।

पिंडदान भी अब डिजिटल हो गया है. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के द्वारा जारी ई-पिंडदान पैकेज की शुरूआत की गई!

News Pratyaksh | Updated : Wed 20th Sep 2023, 05:38 pm
पिंडदान भी अब डिजिटल हो गया है. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के द्वारा जारी ई-पिंडदान पैकेज की शुरूआत की गई : इसके तहत पंडा द्वारा विष्णु पद मंदिर, अक्षय वट एवं फल्गु नदी के किनारे पिंडदान किया जाएगा. फिर वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी, जो पेन ड्राइव के माध्यम से संबंधित श्रद्धालु को पंडा द्वारा मुहैया कराया जाएगा. इसके लिए श्रद्धालुओं को 20,476 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. इसमें पूजन सामग्री एवं पंडित का दक्षिणा भी शामिल किया गया है. इसमें टैक्स सहित कुल मिलाकर ई- पिंडदान पर 23 हजार रुपए का पैकेज तैयार किया गया है.इस संबंध में जानकारी देते हुए गया के डीएम डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने बताया कि यह सुविधा मुख्य रूप से विदेश में रहने वाले तथा जो गयाजी आने में असमर्थ है उन श्रद्धालुओं के लिए है. इस सुविधा के लिए श्रद्धालुओं को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम पर ऑनलाइन करने होंगे. हालांकि इन्होंने सभी श्रद्धालुओं से गया जी आकर पिंडदान करने के लिए अपील किए हैं. इन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को गया में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी. यहां जिला प्रशासन के स्तर से हर तैयारी कर ली गई है.28 सितंबर से पितृपक्ष मास की शुरुआत हो रही है, जो 14 अक्टूबर तक रहेगी. पितृपक्ष के दौरान देश-विदेश के लोग गया जी में अपने पूर्वजों का पिंडदान करने पहुंचते हैं. वैसे तो गया जी में सालों भर पिंडदान का विधान है, लेकिन पितृपक्ष के दौरान पिंडदान करने से पितरों के द्वारा विशेष आशीर्वाद मिलता है. पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि पितृपक्ष के दौरान पितर किसी न किसी रूप में गयाजी आते हैं.अपने परिजनों द्वारा किए गये पिंड पाकर तृप्त हो जाते हैं.इस वर्ष पितृपक्ष मास के दौरान गयाजी में 15 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. जिला प्रशासन के स्तर से पितृपक्ष मास को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है. पितृपक्ष मास के दौरान गया जी में अधिक भीड़ होने के कारण कई लोग गयाजी नहीं पहुंच पाते. ऐसे में उनके लिए पर्यटन विभाग के द्वारा ई-पिंडदान की व्यवस्था की गई है. #newspratyaksh #bihar #PindDaan #digital  

8 साल के बच्चे की हत्या करने वाले भी नाबालिग ही थे!

News Pratyaksh | Updated : Wed 20th Sep 2023, 05:36 pm
#newspratyaksh #Jharkhand #Koderma #KidnappingCase #MurderCase झारखंड की कोडरमा पुलिस ने हत्या के एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसमें 8 साल के बच्चे की हत्या करने वाले भी नाबालिग ही थे. थाना क्षेत्र के जलवाबाद में 8 वर्षीय अब्दुल समद की हत्या कर दी गई थी जिसकी गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में दो नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है और रिमांड होम भेजने की तैयारी में है.14 सितंबर को घर के बाहर खेलते वक्त अब्दुल समद का अपहरण कर लिया गया था और चार दिनों के बाद उसका शव घर के पास ही एक अर्धनिर्मित मकान से प्लास्टिक की बोरी से बरामद किया गया था. फिरौती मांगने और अब्दुल समद के मामा से दुश्मनी का बदला लेने के लिए अब्दुल समद का अपहरण कर उसकी हत्या की गई थी. पुलिस कप्तान ने बताया कि 14 सितंबर को शाम में अपहरण के बाद ही रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई थी और शव को छिपाने की नीयत से प्लास्टिक की बोरी में बांधकर रखा गया था.मामले की जानकारी देते हुए कोडरमा के एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि कुछ साल पहले आरोपियों के द्वारा मदरसा में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था और उसी घटना के उद्वभेदन में अब्दुल समद के मामा की अहम भूमिका थी. इसके बाद से ही नाबालिग आरोपी समद की हत्या कर उसके मामा से बदला लेना चाह रहे थे. घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी और मृतक के चप्पल भी बरामद किए थे, इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज के जरिए नाबालिगों की पहचान की गई. एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों जो कि नाबालिग हैं ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है.

ट्रेन से कटकर दो मगरमच्छों की मौत !

News Pratyaksh | Updated : Wed 20th Sep 2023, 05:29 pm
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मंगलपुर असौनी हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर दो मगरमच्छों की मौत हो गई। रेलवे पुलिस के मुताबिक, गोरखपुर और नरकटियागंज रेलखंड पर बगहा-वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन के बीच मंगलपुर औसानी हॉल्ट के पास सोमवार को रेलवे के कर्मचारियों ने दो मगरमच्छ के शव देखे। इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। बगहा वन प्रक्षेत्र कार्यालय को सूचना मिलने के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने मरे मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के बाद दोनों को दफना दिया गया। बगहा वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर दो मगरमच्छ का शव मिला है। मगरमच्छ किस ट्रेन से कटे इसकी पड़ताल की जा रही है। #newspratyaksh #bihar #railwaytracks #Crocodiles  
Follow us
Categories
Latest News
आर्यन हुड्डा की 94 रन की तूफानी पारी : झारखंड T20 क्रिकेट लीग 2026 के सातवें दिन के दूसरे मुकाबले में रांची टाइटंस ने धनबाद डायमंड्स पर शानदार जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए दिन के दूस

आर्यन हुड्डा की 94 रन की तूफानी पारी : झारखंड T20 क्रिकेट लीग 2026 के सातवें दिन के दूसरे मुकाबले में रांची टाइटंस ने धनबाद डायमंड्स पर शानदार जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए दिन के दूस

Wed 17th Jun 2026 01:08 pm
ऑस्ट्रिया ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीता : ऑस्ट्रिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जॉर्डन की टीम को 3-1 से हराकर 36 साल बाद अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत दर्ज की. इसके साथ ऑस्ट्रेयान ने बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की.ऑस्ट्रिया के लिए

ऑस्ट्रिया ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीता : ऑस्ट्रिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जॉर्डन की टीम को 3-1 से हराकर 36 साल बाद अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत दर्ज की. इसके साथ ऑस्ट्रेयान ने बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की.ऑस्ट्रिया के लिए

Wed 17th Jun 2026 01:07 pm
सुप्रीम कोर्ट ने सालों तक लंबित रहने के बाद अपीलों को वापस हाई कोर्ट भेजा :

सुप्रीम कोर्ट ने सालों तक लंबित रहने के बाद अपीलों को वापस हाई कोर्ट भेजा :

Wed 17th Jun 2026 01:07 pm
नालंदा में मजदूरों से भरी बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई  : बिहार के नालंदा में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां ईंट भट्ठे से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों से भरी स्लीपर बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई. इस घटना में कई लोग झुलस गए हैं. वहीं दो लोगों की मौत हो च

नालंदा में मजदूरों से भरी बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई : बिहार के नालंदा में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां ईंट भट्ठे से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों से भरी स्लीपर बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई. इस घटना में कई लोग झुलस गए हैं. वहीं दो लोगों की मौत हो च

Wed 17th Jun 2026 01:06 pm
अभिनेता ऋषभ साहनी अपनी मेहनत और काम के प्रति समर्पण से लगातार प्रभावित कर रहे हैं. उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'नागबंधम' की शूटिंग से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जिसमें उन चुनौतियों का जिक्र है जिनका उन्होंने सामना किया. पहले ही खबर आ चुकी है कि इस भव्य फि

अभिनेता ऋषभ साहनी अपनी मेहनत और काम के प्रति समर्पण से लगातार प्रभावित कर रहे हैं. उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'नागबंधम' की शूटिंग से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जिसमें उन चुनौतियों का जिक्र है जिनका उन्होंने सामना किया. पहले ही खबर आ चुकी है कि इस भव्य फि

Wed 17th Jun 2026 01:06 pm
Popular Categories