Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Bihar


नवादा: गला दबा कर महिला की हत्कया, महज 6 माह पहले हुई थी शादी!

News Pratyaksh | Updated : Tue 31st Oct 2023, 04:31 pm
नवादा: गला दबा कर महिला की हत्कया, महज 6 माह पहले हुई थी शादी! रायपरसुराय थाना क्षेत्र के बरगीबीघा गांव में दहेज के खातिर नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना घटी है। मृतका चंदन कुमार की 20 वर्षीय पत्नी कंचन कुमारी थी ।करायपरसुराय थाना क्षेत्र के विनसा सलेमपुर गांव निवासी मृतका के भाई मंटू कुमार ने बताया कि 6 महीना पहले शादी हुई थी। शादी के समय क्षमता अनुसार उपहार दिया गया था। इसके बाद भी दहेज के लिए उसे अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। इसी खुन्नस में गला घोट कर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर रूप देने के लिए शव को ग्रिल से फंदा बनाकर टांग दिया गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घर के आंगन में रस्सी के सहारे ग्रिल से लटका शव बरामद किया गया है। घर के सभी लोग फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #newspratyaksh #Bihar #Nalanda #MurderCase  

औरंगाबाद : तीन बहने निकली लुटेरी! क्या है माजरा?

News Pratyaksh | Updated : Tue 31st Oct 2023, 04:28 pm
औरंगाबाद : तीन बहने निकली लुटेरी! क्या है माजरा? औरंगाबाद जिले के गोह थाना के गोह बाजार में आयोजित महायज्ञ के अंतिम दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रही एक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर भाग रही तीन शातिर महिलाओं को गोह थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों शातिर महिलाएं सगी बहन हैं। गिरफ्तार महिला में पटना के मीठापुर निवासी धर्मवीर प्रसाद की पत्नी कंचन देवी, गोह थाना क्षेत्र के फाग गांव निवासी दिलीप साव की पत्नी बबिता देवी और गया जिले के परइया थाना क्षेत्र निवासी सोनू कुमार की पत्नी ज्योति देवी शामिल हैं। गोह थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि थाना में दिये आवेदन में बताया गया है कि गया जिले के आंती थाना क्षेत्र के आंती निवासी रंजीत कुमार की पत्नी पूनम कुमारी आज गोह में आयोजित यज्ञ में पहुंची थी। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के दौरान पीछे-पीछे तीन महिलाएं घूम रही थी। तीनों महिलाओ ने चकमा देकर पूनम के गले से चैन निकालकर भागने लगी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को बताया गया की तीन महिलाएं चेन छीनकर मेले में ही घूम रही हैं। तत्काल गोह पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दी। यज्ञ स्थल से ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जब गिरफ्तार महिलाओं की तलाशी ली गई तो कंचन देवी के पास से 10 ग्राम की सोने की चेन बरामद हुई। #newspratyaksh #Bihar #aurangabad  

आरा: दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक ने किया आत्मसमर्पण

News Pratyaksh | Updated : Tue 31st Oct 2023, 04:25 pm
आरा: दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक ने किया आत्मसमर्पण मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में महज दस वर्षीय एक छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने के मामले में वांछित प्राइवेट शिक्षक ने पुलिस दबिश के बाद सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस पिछले पांच दिनों से आरोपित शिक्षक को तलाश रही थी। सरेंडर करने के बाद आरोपित पैर से दिव्यांग शिक्षक को जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद से गांव में लोगों के बीच आक्रोश का माहौल था और आरोपी शिक्षक भागा फिर रहा था लेकिन पुलिसिया दबिश के कारण आरोपित शिक्षक ने आत्मसमर्पण कर दिया। बता दें कि 25 अक्टूबर को एक छात्रा रोज की तरह गांव के ही एक शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए गई हुई थी। आरोप है कि शिक्षक ने दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। #newspratyaksh #Bihar #arah #Crime  

राजधानी पटना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बालू माफियाओं ने वर्चस्व को लेकर की गोलीबारी!

News Pratyaksh | Updated : Tue 31st Oct 2023, 04:23 pm
राजधानी पटना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बालू माफियाओं ने वर्चस्व को लेकर की गोलीबारी!  दबंगों द्वारा फायरिंग ऐसे की गई जैसे आतिशबाजी हो रही हो. ये घटना पटना के बिहटा स्थित पथलौटिया सोन नदी घाट का बताया जा रहा है. सोन नदी में अवैध बालू घाटों पर कब्जा को लेकर दो ग्रुप में भिड़ंत हो गई. इस दौरान दबंगों ने सैकड़ों राउंड फायरिंग की. इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां बालू माफियाओं के द्वारा गोलीबारी की घटना आम बात हो गई है.घाट पर कब्जा और वर्चस्व को लेकर जमकर गोलीबारी की गई. इस घटना में दोनों तरफ से दर्जनों राउंड गोली चली है. दबंगों ने इस दौरान दर्जनों पोकलेन मशीन को भी आग के हवाले कर दिया गया है. गोलीबारी की घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके वारदात से दर्जनों खोखा को बरामद किया है. फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. इस घटना में किसी भी व्यक्ति की हताहत होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है.घटना के संबंध सब इस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि सोन नदी से अवैध बालू निकासी को लेकर दो गुटों में गोलीबारी हुई है. लगभग 5 मशीन को जलाने की सूचना मिली है आगे जांच की जा रही है. बता दें कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal) ने बालू खनन पहले पहले ही रोक लगा दिया है. इसके बाद भी खनन जारी है. माफियाओं के हौसले बुलंद है. सोन नदी से लगातार बालू की निकासी की जा रही है. बालू माफिया अपना वर्चस्व कायम करने के लिए फायरिंग करते हैं. #newspratyaksh #Bihar #balumafia #patna #firing  

जापान के सबसे बड़े ट्रैवेल शो जाटा-2023 के दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री सह पर्यटन मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने टोक्यो के बाद ओसाका के टूर और ट्रैवेल ऑपरेटर्स के साथ संवाद किया!

News Pratyaksh | Updated : Sun 29th Oct 2023, 12:11 pm
जापान के सबसे बड़े ट्रैवेल शो जाटा-2023 के दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री सह पर्यटन मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने टोक्यो के बाद ओसाका के टूर और ट्रैवेल ऑपरेटर्स के साथ संवाद किया : बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जापान में बड़ी पहल की है. दरअसल जापान के सबसे बड़े ट्रैवेल शो जाटा-2023 के दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री सह पर्यटन मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने टोक्यो के बाद ओसाका के टूर और ट्रैवेल ऑपरेटर्स के साथ संवाद किया. ओसाका शहर में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में सभी ऑपरेटर्स को बिहार पर्यटन स्थलों से जुड़े वीडियो प्रजेंटेशन दिया और उनसे बिहार के पर्यटन स्थलों पर भ्रमण करने की अपील की गयी.इस दौरान उपमुख्यमंत्री सह पर्यटन मंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार टूरिज्म रोड शो कार्यक्रम को संबोधित भी किया. इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने टोक्यो के बाद जापान के दूसरे प्रमुख शहर ओसाका में बिहार टूरिज्म रोड शो के माध्यम से वहां से प्रमुख टूर और ट्रैवल ऑपरेटर्स के साथ संवाद कर उन्हें बिहार के पर्यटक स्थलों के बारे में अवगत कराया. तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि बिहार पौराणिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और ऐतिहासिक रूप से सबसे समृद्ध राज्य है. मां सीता का जन्म सीतामढ़ी में हुआ था. उनका बचपन बिहार के मिथिला क्षेत्र में बीता था. महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति बिहार में हुई थी. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म यहीं हुआ था और बिहार उनकी कर्मभूमि रही है. सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था और उन्होंने अपना बचपन पटना साहिब में बिताया था. बिहार में मनेरशरीफ, बिहारशरीफ, फुलवारीशरीफ प्राचीन सूफी आस्था के केंद्र हैं. सासाराम, चंपारण क्षेत्र, पटना, भागलपुर में विक्रमशिला, पावापुरी, नालंदा से जुड़ी बिहार में बहुत से समृद्ध पौराणिक, ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं हैं, जो बिहार के लोगों के असंख्य त्योहारों, उत्सवों और जीवन में प्रतिबिंबित होती हैं।डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार एक ऐसा राज्य है जिसके पास पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनने की अपार संभावनाएं हैं और पर्यटन के माध्यम से राज्य में नौकरी, रोजगार तथा आय को भी बढ़ाया जा सकता है. इसी सोच के साथ बिहार सरकार सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय, सामंजस्य और सहयोग स्थापित करते हुए आगे बढ़ रही है जिसका सकारात्मक परिणाम मिल सकता है #newspratyaksh #japan #jata2023 #bihar  

लालू यादव के 'जेल से फोन' वाले दावे पर घमासान :

News Pratyaksh | Updated : Sun 29th Oct 2023, 12:07 pm
लालू यादव के 'जेल से फोन' वाले दावे पर घमासान : सदाकत आश्रम में श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह के दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने चौंकाने वाला दावा किया। उनके बोल ने INDIA गठबंधन को मुश्किल में डाल दिया है। स्थिति यह हो गई है कि लालू प्रसाद के जेल से कांग्रेस नेताओं संग बातचीत को लेकर दिए गए बयान पर आरजेडी ने चुप्पी साध ली है। हालांकि, बिहार में महागठबंधन के साथी दल जरूर राजद सुप्रीमो का बचाव करते नजर आ रहे। मगर वो भी बैकफुट पर ही दिख रहे और वह भी डिफेंसिव मूड में।बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का मानना है कि लालू यादव को जेल से फोन करना सही नहीं था। जेल से जब उन्होंने फोन किया तो उनके लिए जेल कोई सजा नहीं थी क्या? आरजेडी सुप्रीमो ने जेल में रहकर फोन किया है तो उन्हें फिर से सजा मिलनी चाहिए। अगर जेल के बंदी को फोन करने या अन्य सुविधा मिलेगी तो उनमें सुधार कैसे होगा। इसलिए इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और इस मामले की जांच होनी चाहिए! #newspratyaksh #bihar #laluyadav #mobile
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories