Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Bihar


लछुआड़ थाना क्षेत्र के जाजल निवासी पवन कुमार की पत्नी नेहा ने अपने देवर अंशु कुमार के संग भागकर मंदिर में विवाह रचा लिया

News Pratyaksh | Updated : Fri 22nd Aug 2025, 05:49 am
लछुआड़ थाना क्षेत्र के जाजल निवासी पवन कुमार की पत्नी नेहा ने अपने देवर अंशु कुमार के संग भागकर मंदिर में विवाह रचा लिया। पवन कुमार, उसकी पत्नी नेहा और उसका ममेरा भाई अंशु तमिलनाडु के एक धागा फैक्ट्री में एक साथ काम करते थे। इस दौरान नेहा को अंशु से प्यार हो गया। इसकी भनक पवन को लग गई और उसने एक दिन दोनों को साथ देखकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद वह पत्नी को लेकर अपने घर लौट आया। लेकिन इन दोनों के पीछे-पीछे अंशु भी सिकंदरा पहुंच गया। इसके बाद पवन की पत्नी नेहा एक दिन मंदिर जाने का बहाना बनाकर अपने घर से अंशु के साथ भाग गई। फिर दोनों ने मंदिर में विवाह रचा लिया। इस घटना को लेकर पवन कुमार की ओर से लछुआड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर नेहा और अंशु को शेखपुरा जिले के देवरा गांव से बरामद कर लिया।

नवादा के महादलित टोले में फायरिंग :बिहार के नवादा जिले के मंजौर गांव के महादलित टोला में वर्चस्व को लेकर जमकर बवाल हुआ है। आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसका वीडियो भी सामने आया

News Pratyaksh | Updated : Thu 21st Aug 2025, 05:55 am
नवादा के महादलित टोले में फायरिंग :बिहार के नवादा जिले के मंजौर गांव के महादलित टोला में वर्चस्व को लेकर जमकर बवाल हुआ है। आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीण विनोद चौधरी ने आरोप लगाया कि वह दुकान बंद करके घर जा रहे थे, इसी दौरान कुछ दबंग युवक हथियार दिखाकर मारपीट किया और रुपये छीन लिये, जब विरोध किया गया तो मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। यह विवाद रात से शुरू हुआ और सुबह होते ही पूरा बबाल में बदल गया।

शराब के खिलाफ छापेमारी करने विक्रमगंज के धारुपुर गांव पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर सोमवार की रात शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Aug 2025, 12:05 pm
शराब के खिलाफ छापेमारी करने विक्रमगंज के धारुपुर गांव पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर सोमवार की रात शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया। इस घटना में दरोगा अजिताभ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और फिलहाल उनका इलाज बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धारूपुर गांव के वार्ड नंबर 21 की बताई जाती है।मिली जानकारी के अनुसार हमले के दौरान शराब तस्करों ने जब्त शराब को भी पुलिस से छुड़ा लिया और लेकर फरार हो गए। बताया जाता है कि बिक्रमगंज उत्पाद विभाग की टीम को अवैध शराब तस्करी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई, इसके बाद सूचना का सत्यापन कर जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो अचानक शराब तस्करों ने हमला कर दिया। घटना में एक दरोगा गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं।मामले में उत्पाद विभाग ने बताया कि इंस्पेक्टर अजीत कुमार के नेतृत्व में सोमवार की देर रात जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धारूपुर में छापेमारी के लिए उत्पाद विभाग की टीम को भेजा गया था, तभी कुछ मनचलों ने शराब तस्करों के साथ मिलकर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया और बरामद शराब छीन ले गए। प्रभारी भिखारी राम के अनुसार घायल अजिताभ कुमार को सिर में गंभीर चोट है। उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है तथा जल्द हीं सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी 'वोटर अधिकार यात्रा' के दूसरे दिन सोमवार को भी कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग पर हमला जारी रखा और चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र और बिहार में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार बनने पर 'वोट चोरी' के लिए मुख्

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Aug 2025, 10:41 am
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी 'वोटर अधिकार यात्रा' के दूसरे दिन सोमवार को भी कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग पर हमला जारी रखा और चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र और बिहार में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार बनने पर 'वोट चोरी' के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और निर्वाचन आयुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपनी 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान गयाजी में सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के लिए विशेष पैकेज की बात करते हैं उसी तरह निर्वाचन आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के रूप में विशेष पैकेज लेकर आया, जिसका मकसद नए ढंग से वोट चोरी करना है। उन्होंने दावा किया कि ' वोट चोरी' के जरिये भारत माता पर आक्रमण किया जा रहा है। आज राहुल गांधी की यात्रा गया से होते हुए बरबीघा तक है।

जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के कल्याणबीघा ओपी के बड़ी आमर गांव में सोमवार की दोपहर बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Aug 2025, 10:41 am
जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के कल्याणबीघा ओपी के बड़ी आमर गांव में सोमवार की दोपहर बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मृतका बड़ी मेघन मांझी की 45 वर्षीय पत्नी संजू देवी है। मृतका के भतीजे मनोज मांझी ने बताया कि मेघन मांझी ने मोकीमपुर गांव के कुछ बदमाशों के साथ शराब पी थी। इसके दौरान दो–तीन सौ रुपये का विवाद हो गया।रुपये नहीं देने पर सोमवार को तीन–चार बदमाश घर पर चढ़ आए और परिजनों से मारपीट करने लगे। बदमाश उनकी बच्ची को जबरन उठा ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान एक गोली संजू देवी के सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी कई राउंड हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ,कल्याणबीघा ओपी प्रभारी और हरनौत थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई अहम सुराग जुटाए हैं। डीएसपी ने बताया कि मोकीमपुर गांव के बदमाशों द्वारा रुपये के विवाद में घर पर हमला कर फायरिंग की गई, जिसमें महिला की मौत हो गई है। परिजनों के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। खासकर इसलिए भी कि सोमवार की शाम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हरनौत प्रखंड के पाकड़ पंचायत के नूरनगर गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। उससे पहले ही बदमाशों ने इस घटना को अंजाम देकर पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 4835 विद्यालय लिपिक और 518 विद्यालय परिचारी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Aug 2025, 10:37 am
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 4835 विद्यालय लिपिक और 518 विद्यालय परिचारी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. लंबे समय से अभ्यर्थी नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे. सभी की नियुक्ति अनुकंपा के आधार पर की जा रही है और शिक्षा विभाग में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर अनुकंपा के आधार पर सरकार की तरफ से नियुक्ति की गई है.पटना जिले के माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त किए जाने वाले विद्यालय लिपिक और विद्यालय परिचारी के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री खुद नियुक्ति पत्र देंगे. इसके अलावा सभी जिले में कार्यक्रम कर प्रभारी मंत्री नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. पटना में मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद में आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ विभागीय मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद रहेंगे. 11:15 बजे से कार्यक्रम होगा. चुनावी साल में नीतीश कुमार लोगों को लगातार कई सौगातें दे रहे हैं. इससे पहले जेपी सेनानियों की पेंशन दोगुनी कर दी थी. बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पेंशन पाने वाले पत्रकारों को अब ₹15000 पेंशन की राशि देने की घोषणा की गई. सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत दी जाने वाली पेंशन को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया गया. वहीं जनता को 125 यूनिट बिजली फ्री कर दिया गया है.
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories