Jharkhand


विष्णु अग्रवाल के न्यूक्लियस मॉल पहुंची ईडी की टीम :

News Pratyaksh | Updated : Fri 17th May 2024, 12:19 pm
झारखंड के बड़े कारोबारी विष्णु अग्रवाल के न्यूक्लियस मॉल में ईडी का सर्वे हो रहा है. विष्णु अग्रवाल पिछले दिनों निर्मला सीतारमण से मिले थे. बुधवार (15 मई) को रांची जोनल की ईडी की टीम न्यूक्लियस मॉल में सर्वे के लिए पहुंची. विष्णु अग्रवाल इस मॉल के मालिक हैं. जमीन घोटाला मामले में उनसे एक बार ईडी की टीम पूछताछ कर चुकी है.न्यूक्लियस मॉल में तैनात सुरक्षाकर्मी और अन्य लोगों का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. यह पूछने पर कि क्या मॉल में ईडी की कोई टीम पहुंची है, सिक्यूरिटी गार्ड्स ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. हालांकि, न्यूक्लियस मॉल के बाहर कई गाड़ियां खड़ीं हैं. एक कार पर भारत सरकार वित्त मंत्रालय लिखा हुआ है. एक और सफेद कार खड़ी है, जिस पर सीओ टाउन लिखा हुआ है.बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने विष्णु अग्रवाल के मालिकाना हक वाले न्यूक्लियस मॉल का बुधवार को असेंसमेंट शुरू किया है. पिछले दिनों विष्णु अग्रवाल का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ एक फोटो वायरल हुआ था, जिसके बाद राजनीतिक दलों ने उस पर सवाल खड़े किए थे. तभी से विष्णु अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में आ गए थे.यहां बताना प्रासंगिक होगा कि चेशायर होम रोड की जमीन की खरीद-बिक्री में पैसे खाने वाले पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश समेत कई आरोपियों को ईडी ने मनी लाउंडरिंग के मामले में गिरफ्तार किया. दस्तावेज से छेड़छाड़ कर जमीन की खरीद-बिक्री मामले में रांची के तत्कालीन उपायुक्त छवि रंजन समेत कई लोग अब भी जेल में बंद हैं.

लोकसभा चुनाव के लिए 'केजरीवाल की 10 गारंटी' का ऐलान

News Pratyaksh | Updated : Mon 13th May 2024, 12:21 pm
लोकसभा चुनाव के लिए 'केजरीवाल की 10 गारंटी' का ऐलानदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहते हैं ने लोकसभा चुनाव के लिए 10 गारंटियों का ऐलान किया। उन्होंने कहा, "आज हम लोकसभा चुनाव लिए 'केजरीवाल की 10 गारंटी' की घोषणा करने जा रहे हैं। मेरी गिरफ्तारी के कारण इसमें देरी हुई लेकिन अभी भी चुनाव के कई चरण बाकी हैं। मैंने बाकी लोगों के साथ इस पर चर्चा नहीं की है।" इंडिया गठबंधन लेकिन यह एक गारंटी की तरह है जिससे किसी को कोई समस्या नहीं होगी, मैं यह गारंटी लेता हूं कि इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने के बाद, मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि ये गारंटी लागू हो...''

पटना आ रहे पीएम मोदी को रोहिणी आचार्य ने चाय पर बुलाया :

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th May 2024, 11:45 am
पटना आ रहे पीएम मोदी को रोहिणी आचार्य ने चाय पर बुलाया :लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर लगातार हमलावर है। 12 मई को पीएम नरेंद्र मोदी फिर से बिहार आ रहे। पटना में रोड शो करेंगे। 13 मई को पीएम छपरा (सारण लोकसभा सीट) में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के लिए वोट मांगेंगे। पीएम के इस कार्यक्रम पर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी और सारण लोकसभा सीट से महागठबंधन की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने हमला बोला है।रोहिणी ने कहा कि उन्होंने कहा कि मैं तो पहले ही बोली हूं कि अंकल जी (पीएम) मढ़ौरा में आइए। चाचा-भतीजी मिलकर चाय पीएंगे। सारण में मिठास घोलेंगे। हमलोग बैठेंगे और चर्चा करेंगे कि कब लोगों को 2 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी, विशेष राज्य का दर्जा कब दे रहे हैं? मेरे भाइयों को 15-15 लाख रुपये कब दे रहे हैं? यहां पर कब एम्स खोला जाएगा?रोहिणी ने कहा कि अंकल मेरे लिए भी आकर थोड़ा रोड शो कर लिया कीजिए। मैं तो आपको चाय पर चर्चा लिए न्यौता दे रही हूं। मैं भी एक बेटी हूं। उन्हें मेरे लिए भी एक रोड शो करना चाहिए। आपकी ही पार्टी के लोगों ने कहा था कि रोहिणी आचार्य आदर्श बेटी है। झारखंड के निशिकांत दूबे ने कहा था कि भगवान रोहिणी आचार्य जैसी आदर्श बेटी दे। मैं तो अपने भगवान से लड़ता हूं कि मुझे रोहिणी जैसी बेटी क्यों नहीं दिया। राजीव प्रताप रुडी पर तंज कसते हुए रोहिणी ने कहा कि आपलोग बेटा को तो देख लिए। पिछले 10 साल में उन्होंने क्या किया? केंद्रीय मंत्री के पद से उन्हें क्यों हटाया गया? जरा यह भी बताकर जाएं। यह बातें रोहिणी ने सारण में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

सीता सोरेन के समर्थन में रक्षा मंत्री राजनाथ की रैली :"

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th May 2024, 11:37 am
सीता सोरेन के समर्थन में रक्षा मंत्री राजनाथ की रैली :"केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के दुमका में आज एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने झारखंड के सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर जमकर निशाना साधा। रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर गले तक भ्रष्टाचार में डूबे होने और लोगों का शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस गठबंधन को लोगों पर अत्याचार करने के लिए दंडित किया जाएगा। बता दें कि राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में यहां रैली की।राजनाथ सिंह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक समृद्ध देश बनाने के लिए बहुत प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने केवल गरीबी कम करने के खोखले वादे किए थे। भाजपा नेता ने रैली में कहा, "झामुमो के नेतृत्व वाला भ्रष्ट गठबंधन निर्दोष लोगों का खून चूस रहा है। वह उनके साथ विश्वासघात कर रहा है। भाजपा इंसाफ और इंसानियत की राजनीति में विश्वास करती है। जनता पर अत्याचार के लिए झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को सजा मिलेगी।"

ग्रामीण विकास विभाग के दो इंजीनियर भी ईडी के राडार पर रहे :

News Pratyaksh | Updated : Wed 08th May 2024, 12:02 pm
ग्रामीण विकास विभाग के दो इंजीनियर भी ईडी के राडार पर रहे :झारखंड ग्रामीण विकास विभाग में फैले भ्रष्टाचार की परत दर परत ईडी के द्वारा खोले जा रहे हैं. वहीं, इस विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी मजबूत हैं इसका अंदाजा ईडी की कार्रवाई में नजर आ रहा है. सोमवार को हुई छापेमारी में जहां 35 करोड़ 23 लाख रुपए मिले तो मंगलवार को उसी फेहरिस्त को जब ईडी ने आगे बढ़ाया तो फिर 2 करोड़ 14 लाख रुपए ईडी को मिले. साथ ही इस विभाग में फैले भ्रष्टाचार से संबंधित कई अहम दस्तावेज भी ईडी ने बरामद किए हैं जिनमे कई सफेदपोशों के चेहरे आने वाले दिनों में बेनकाब होते नजर आ सकते हैं.बता दें कि सोमवार को ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उनके करीबियों के यहां जब ईडी ने दबिश दी तो फिर एक बार नोटों का पहाड़ ईडी को मिला. साथ ही पदाधिकारियों और अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग से संबंधित कई कागजात और जमीन से जुड़े कई दस्तवेज और जेवरात भी ईडी ने बरामद किए. वहीं, ईडी की जांच में कई अहम जानकारियां भी सामने आईं. इन जानकारियों में ये बातें सामने आईं कि संजीव इंजीनियरों की मदद से निविदा (टेंडर) में कमीशन वसूलता था और इन पैसों को एकत्र करने का काम जहांगीर किया करता था.वहीं, ये पैसे सरकार में बैठे उपर के लोगों तक जाते थे. इसे लेकर बाकायदा पूरी मशीनरी संजीव लाल ने बना रखी थी. ईडी ने कोर्ट को ये भी जानकारी दी है की ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए विरेंद्र राम (पूर्व ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर) ने ईडी को पूछताछ में बताया था कि कमीशन के करोड़ों रुपये सितंबर 2022 के महीने में उसने संजीव लाल को सौंप दिए गए थे. वहीं संजीव लाल के घर से 2 गाड़ियां भी बरामद की गई हैं, जिसका इस्तेमाल भले संजीव किया करता था, लेकिन वो गाड़ियां जहांगीर के नाम पर ही थीं. इन बातों की जानकारी ईडी ने पीएमएलए कोर्ट को दी है.