Jharkhand


चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट-टाइमिंग और सबकुछ :

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Apr 2024, 10:59 am
  झारखंड के अलग-अलग प्रमुख स्टेशनो में रेल यात्रियो की भीङ को देखते दक्षिण पूर्व रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन झारखंड के रांची-हटिया और टाटानगर स्टेशन से खुलेगी। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी हैं। इन ट्रेनों में टाटानगर-पटना स्पेशल, टाटानगर- वाराणसी, रांची-इस्लामपुर और रांची-भागलपुर शामिल है। टाटा-पटना-टाटानगर स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से 26 जून तक टाटा-पटना-टाटा स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को दोनों दिशाओं में चलेगी। ट्रेन संख्या 08183 टाटा-पटना स्पेशल टाटानगर से दिन 1.20 में प्रस्थान कर रात को 9.50 मिनट में पटना पहुंचेगी। उसी प्रकार ट्रेन संख्या 08184 पटना-टाटा स्पेशल पटना से रात को 11.05 प्रस्थान कर सुबह 8.15 में टाटानगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव पुरुलिया-भोजूडीह मे भी होगा। टाटा-वाराणसी-टाटा एक्सप्रेस 25 अप्रैल से 27 जून टाटा-वाराणसी-टाटा स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल से 27 जून तक चलेगी। ट्रेन संख्या 08103 टाटा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को टाटा से रात को 9.05 में प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह यानी शुक्रवार को सुबह आठ बजे पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 08104 वाराणसी-टाटा स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को वाराणसी से सुबह 9.30 से चलकर, उसी दिन रात को 10.30 मिनट में टाटानगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव पुरुलिया और बोकारो स्टील सिटी मे होगा।रांची-इस्लामपुर-रांची स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल से 29 जून तक ट्रेन संख्या 08624 रांची-इस्लामपुर स्पेशल 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 08.20 बजे रांची से रवाना होकर उसी दिन रात के 7.10 बजे इस्लामपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08623 इस्लामपुर-रांची स्पेशल 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को रात के 9.50 बजे इस्लामपुर से रवाना होकर अगले दिन 09.30 बजे रांची पहुंचेगी।इस विशेष ट्रेन का ठहराव में मुरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा।रांची-भागलपुर-रांची स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल से 27 जून तक ट्रेन संख्या 08014 रांची-भागलपुर स्पेशल 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक गुरुवार को रात 11.25 बजे रांची से रवाना होगी और अगले दिन 12.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08013 भागलपुर-रांची स्पेशल 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को दिन के 2.30 बजे भागलपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 03.30 बजे रांची पहुंचेगी। विशेष ट्रेन का ठहराव मुरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा।

हजारीबाग में राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या :

News Pratyaksh | Updated : Fri 19th Apr 2024, 11:46 am
हजारीबाग में राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या :झारखंड के हजारीबाग जिले में एक 29 वर्षीय राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कंडाबेर बरियातू गांव में बुधवार को घटी। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि दो अज्ञात लोगों ने मिलकर राजमिस्त्री की हत्या कर दी।पुलिस को संदेह है कि आपसी कलाह के कारण राजमिस्त्री की हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए तलाशी जारी है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे में अन्य चार घायल भी हुए हैं। यह घटना बुधवार देर रात कुमारडुंगी इलाके में घटी। करीबन 12 बच्चे घटनास्थल पर खेल रहे थे। एक बच्चे की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाने के दौरान ही दम तोड़ दिया। चार बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है।

झारखंड के चतरा जिले में बुधवार सुबह दो बहनें एक तालाब में डूब गईं।

News Pratyaksh | Updated : Thu 18th Apr 2024, 12:01 pm
झारखंड के चतरा जिले में बुधवार सुबह दो बहनें एक तालाब में डूब गईं। पुलिस ने बताया कि घटना हंटरगंज थाना क्षेत्र के दाहा गांव में हुई। पांच लड़कियां तालाब में नहा रही थीं, तभी हादसा हुआ। लड़कियों की उम्र 8 से 12 साल के बीच रही होगी। उन्होंने बताया कि दो बहनें तालाब में डूब गईं, जिनकी पहचान शिवानी कुमारी (10) और देवेन्ती कुमारी (8) के रूप में हुई है। उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।इस बीच लोहरदगा जिले में बुधवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान जनरेटर सेट और साउंडबॉक्स ले जा रही एक पिक-वैन के पलट जाने से 17 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। इस दौरान 24 लोग घायल भी हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना लोहरदगा शहर के राणा चौक के पास हुई। जख्मी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में जिन चार लोगों की हालत गंभीर थी, उन्हें रिम्स-रांची रेफर कर दिया गया।पलामू जिले में बुधवार को एक ऑटोरिक्शा पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मेदिनीनगर से करीब छह किलोमीटर दूर पनकी-मेदिनीनगर रोड पर पोखराहा के पास हुई। उपमंडलीय पुलिस अधिकारी मणिभूषण प्रदाद ने कहा कि जब ऑटोरिक्शा पलटा तो उसमें 15 यात्री खचाखच भरे हुए थे। घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ऑटोरिक्शा जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories