Jharkhand


पीएम मोदी बिहार के बूथ कमेटी अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों को ‘मिशन 400 पार’ की देंगे टिप्स

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Apr 2024, 10:36 am
भाजपा ने बिहार की सभी 40 लोकसभा सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए मगंलवार को बिहार के सभी बूथ कमेटी अध्यक्ष और सभी पन्ना प्रमुखों से सीधा संवाद करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को प्रदेश के सभी बूथ कमेटी अध्यक्ष, सभी पन्ना प्रमुखों और लाखों कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव की तैयारियों को जानना और उसे गति देना है।

बिजली के लिए इस जिले को करना पड़ेगा लंबा इंतजार, विभाग को लगा लगभग 5 करोड़ का झटका :

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Apr 2024, 10:34 am
झारखंड के गढ़वा जिले में आधे घंटे के तूफान ने पूरे जिले को अंधेरे में धकेल दिया. इस तूफान के चलते बिजली विभाग को लगभग पांच करोड़ का झटका दिया है. बिजली विभाग के अधिकारी की माने तो लगभग एक से डेढ़ माह बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में लगेगा. गढ़वा जिले में बीते दिनों देर रात आए तूफान ने बिजली विभाग को पांच करोड़ का झटका दिया है. एक तरफ जहां विभाग को पांच करोड़ का झटका लगा है तो दूसरी तरफ आम लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है. पिछले 48 घंटे से गढ़वा की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. विभाग सिर्फ पानी भरने के लिए बिजली दे रहा है. गढ़वा जिले से होकर गुजरी नेशनल ट्रांसमिशन की यही चार टावर जो तूफान में धारासाई हो गई. अब विभाग को इसे ठीक करने के लिए लगभग एक से डेढ़ माह का वक्त लगेगा और दो करोड़ की राशि का खर्चा आएगा. वहीं तब तक जिले की बिजली व्यवस्था बिहार के सोननगर और यूपी के रिहन्द के ऊपर निर्भर रहेगी. बिहार के सोननगर से बिजली पांच मेगावाट मिल रही है. जबकि यूपी से अभी बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. जिससे जिले को महज 24घंटे में डेढ़ से दो घंटा बिजली मिल पा रही है. विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बिजली व्यवस्था दुरुस्त होने में एक माह लगेगा और इस तूफान से विभाग को पांच करोड़ का नुकसान हुआ है.जब से तूफान आया है, तब से जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. एक तरफ आग उगलते भगवान सूर्य की तपिश तो दूसरे तरफ बिजली नहीं होना पूरे जिले वासियों को परेशानी में डाल रहा है. पूरा शहर रात के अंधेरे में जी रहा है. व्यवसायी ने बताया कि हम लोग बहुत परेशान है, बिजली है नहीं और गर्मी बढ़ती जा रही है.

झारखंड स्टेट योगसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 7 को :

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Apr 2024, 10:31 am
र्ल्ड फिटनेस फेडरेशन (डब्ल्यूएफएफ) ऑफ योगासना स्पोर्टस इंडिया के झारखंड चैप्टर द्वारा आगामी 7 अप्रैल को बिष्टुपुर मिलानी हॉल में एक दिवसीय ”झारखंड स्टेट योगसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप” का आयोजन किया जाएगा. इसके लिये संस्था द्वारा लगातार बैठक कर इसकी तैयारी की समीक्षा की जा रही है. इसमें भाग लेने के लिये राज्यभर के स्कूल-कॉलेज व विभिन्न संस्थाओं से संपर्क साधा जा रहा है. संस्था को लोगों से बेहतर रिस्पांस भी मिल रहा है.वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन (डब्ल्यूएफएफ) ऑफ योगासना स्पोर्टस इंडिया के अध्यक्ष सह सरकार योगा एकेडमी के संस्थापक योगगुरु अंशु सरकार ने बताया कि दिनभर चलने वाले प्रतियोगिता में कई इवेंट आयोजित किये जाएंगे. सभी प्रतियोगिताएं अलग-अलग आयु वर्ग की श्रेणी (कुल 12) में होंगे. सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है. प्रतियोगिता में सब जूनियर (सभी मे बॉयज एंड गर्ल्स) ग्रुप ए (5 से 9 वर्ष) और बी (10 से 14 वर्ष), जूनियर ग्रुप (15 से 18 वर्ष), सीनियर (सभी मे पुरुष व महिला) ग्रुप ए (19 से 22 वर्ष), बी (23 से 26 वर्ष) और सी (27 से 30 वर्ष), सुपर सीनियर ग्रुप (31 से 40 वर्ष पुरुष व महिला), मास्टर्स (सभी मे पुरुष व महिला) ग्रुप ए (41 से 50 वर्ष), बी (51 से 60 वर्ष) और सी (60 वर्ष से अधिक), मॉम्स कैटेगरी (सिर्फ महिला-ओपन ग्रुप) तथा स्टार कैटेगरी (सिर्फ दिव्यांग-ओपन ग्रुप) शामिल है.अंशु सरकार ने बताया कि चूंकि प्रतियोगिता में राज्य के अलग-अलग जिलों से प्रतिभागी शामिल होंगे. इसका शुभारंभ पूर्वान्ह 8 बजे होगा तथा शाम 6 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह शुरु होगा. उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डब्ल्यूएफएफ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम भादुरिया उपस्थित होंगे. अन्य अतिथियों में जैपआईटी (झारखंड सरकार) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राज कुमार गुप्ता तथा टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (शेयर्ड सर्विस) प्रोबाल घोष शामिल होंगे. वहीं पुरस्कार वितरण समारोह में जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अन्य अतिथियों में समय कंस्ट्रक्शन ग्रुप के निदेशक राजेश सिंह तथा संस्था डबल्यूएफएफ की रीतु रावत आदि शिरकत करेंगी.

झारखंड के दुमका में साल 2022 में 12वीं की स्टूडेंट पर पेट्रोल उड़ेलकर उसे जिंदा जलाने के बहुचर्चित कांड के दोनों मुल्जिमों शाहरुख हुसैन और मो. नईम अंसारी उर्फ छोटू को जिले की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने दोषी करार दिया:

News Pratyaksh | Updated : Thu 21st Mar 2024, 07:47 am
28 मार्च को दोनों की सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी.यह वारदात 23 अगस्त 2022 को दुमका शहर के जरूवाडीह में हुई थी. इल्जाम है कि 12वीं की नाबालिग छात्रा अपने घर में सोई थी, तब शाहरुख हुसैन और छोटू उर्फ नईम ने खिड़की से उस पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी थी. उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए रिम्स रांची ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया था. उसने अपने फर्द बयान में मुल्जिमों का नाम लिया था. इनमें से एक मुल्जिम शाहरूख उस पर जबरन बातचीत करने का दबाव डालता था. इनकार करने पर उसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले में स्पीडी ट्रायल में कुल 51 लोगों की गवाही हुई और उसका क्रॉस एग्जामिनेशन किया गया. इसके आधार पर प्रथम जिला और अपर सेशन के जस्टिस सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो रमेश चंद्रा की कोर्ट ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया. बता दें कि इस मामले की गूंज पूरे देश भर में हुई थी. झारखंड हाईकोर्ट ने भी इस पर स्वतः संज्ञान लिया था.

सेना को लेकर जा रही स्पेशल ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त :

News Pratyaksh | Updated : Thu 21st Mar 2024, 07:37 am
बेतिया में सेना को लेकर जा रही स्पेशल ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। यह घटना बगहा पुलिस जिला के बगहा रेलवे स्टेशन के समीप की है। हालांकि इस ट्रेन दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।ट्रेन में सवार सेना के जवानों का कहना है कि 1907 बटालियन के जवानों को स्पेशल ट्रेन से राजस्थान से पश्चिम बंगाल के सिल्लिगुड़ी ले जाया जा रहा था। तभी बगहा रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन से ट्रेन की तीन बोगी उतर गई। अचानक हुए इस घटना से ट्रेन के अंदर अफरातफरी का माहौल हो गया। आननफानन में ट्रेन में बैठे जवान जल्दी से ट्रेन से बाहर निकलने लगे। हालांकि इस दुर्घटना में सेना के सभी जवान सुरक्षित है। रेल पटरी से उतरने के बाद ट्रेन से आग की लपटे निकलने लगी। अगल-बगल के लोग देख हो हल्ला करने लगे।बगहा रेलवे स्टेशन अधीक्षक आरआर पांडेय ने बताया कि शाम के 7.20 बजे के करीब स्पेशल ट्रेन की दो बोगी पटरी से उतर गई है। इसमें किसी भी जवान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दे दी गई है। यातायात को शुरू करने की पहल की जा रही है। इस दौरान एक लाइन चालू रहेगा और दूसरे पर काम चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि पूरी तरह आवागमन बहाल करने में 3 से 5 घंटा का समय लग सकता है। वही घटनास्थल पर समस्तीपुर डीआरएम के आने की भी सूचना है।

मुफ्त मिलेगी 300 यूनिट तक बिजली, ऐसे उठाएं लाभ

News Pratyaksh | Updated : Tue 12th Mar 2024, 01:43 pm
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक कल्याणकारी योजना है. इसके तहत लोगों के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे. इसके तहत घरेलु उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ दिया जाएगा. घरों में सोलर पैनल सिस्टम लगाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. जिससे वह अपने घरों पर सोलर पैनल लगा सकेंगे और मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा सकेंगे.घरेलू उपभोक्ता को 1 किलोवाट सोलर सिस्टम के लिए ₹30,000, दो किलोवाट सोलर सिस्टम के लिए ₹60,000 और 3 किलो वाट या इससे अधिक क्षमता वाले सोलर सिस्टम के लिए 78,000 रुपए तक अधिकतम सब्सिडी प्रदान की जाएगी.जिले के लोगों को इस योजना का लाभ देने के लिए कार्य शुरू हो गया है. प्रथम चरण में घरेलू उपभोक्ताओं के घरों का सर्वे का कार्य किया जा रहा है. इस योजना के तहत घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ दिया जाएगा. सर्वे का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद उपभोक्ताओं का सत्यापन किया जाएगा. द्वितीय चरण में आवेदनों की प्रक्रिया के बाद उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिया जाएगा. वहीं आने वाले समय में घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ से जोड़ने के बाद कॉमर्शियल, इंस्टिट्यूट, इंडस्ट्रियल सरकारी और सोशल सेक्टर में भी सर्वे का कार्य किया जाएगा.सीएससी मैनेजर रंजन नंदा ने लोकल 18 को बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले के सभी लाभार्थियों को 300 यूनिट फ्री बिजली का लाभ दिया जाना है. इसके लिए हमारे सीएससी व वीएलइ सर्वे का कार्य कर रहे हैं. फिलहाल गुमला जिला के लोगों को इस योजना से जोड़ने के लिए घरों के सर्वे का कार्य किया जा रहा है और उम्मीद है कि कुछ समय में पूरे जिले के घरों का सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा.