Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Jharkhand


इस माह के अंत तक हर हाल में बच्चों को पोशाक उपलब्ध कराएं : झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक किरण कुमार पासी

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Sep 2023, 04:43 pm
सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि इस माह के अंत तक हर हाल में बच्चों को पोशाक उपलब्ध कराएं : झारखंड के सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है. जिन बच्चों को अभी तक सरकार की तरफ से पोशाक नहीं मिली है उनको अब इस माह स्कूली पोशाक मिल जाएगी. क्योंकि झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से इसके लिए राज्य के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक को अहम दिशा निर्देश दी गई है. साथ ही इसी महीने के अंदर स्कूली बच्चों को पोशाक देने की बात की है.झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक किरण कुमार पासी ने एक समीक्षा बैठक की. इस बैठक में सभी जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक शामिल हुए. समीक्षा के दौरान किरण कुमार पासी ने कहा कि सभी जिलों को 207 करोड रुपए पोशाक के लिए उपलब्ध कराया गया हैं.लेकिन अब तक केवल 22 करोड़ रुपए ही खर्च हुए हैं. राशि उपलब्ध कराए जाने के बाद भी बच्चों को अब तक पोशाक नहीं मिली है.बैठक के दौरान निर्देशक किरण कुमार पासी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि इस माह के अंत तक हर हाल में बच्चों को पोशाक उपलब्ध कराएं. साथ ही अगर ऐसा नहीं होता है डीएसई पर सख्त कार्रवाई की जाएगी व पोशाक उपलब्ध कराने के बाद पदाधिकारी को इसकी जानकारी भी उपलब्ध करानी होगी.समीक्षा बैठक में 80 उत्कृष्ट विद्यालय में बच्चों के नामांकन व शिक्षकों के रिक्त पदों की स्थिति पर भी विचार विमर्श किया गया. सभी जिलों को निर्देश के अनुरूप जल्द से जल्द विद्यालय में शिक्षकों की प्रति नियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है. बता दे, फिलहाल राज्य के 80 उत्कर्ष विद्यालय में शिक्षकों के 889 पद खाली है. इसके अलावा बैठक में स्कूलों को उपलब्ध कराई गई वार्षिक अनुदान राशि के खर्च की भी जानकारी जिलों से ली गई. #newspratyaksh #Jharkhand #GovernmentSchools #students  

कई कुर्मी संगठनों ने समुदाय के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर 20 सितंबर से झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के नौ रेलवे स्टेशनों पर अनिश्चितकालीन रेल नाकाबंदी का किया आह्वान !

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Sep 2023, 04:39 pm
कई कुर्मी संगठनों ने समुदाय के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर 20 सितंबर से झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के नौ रेलवे स्टेशनों पर अनिश्चितकालीन रेल नाकाबंदी का आह्वान किया है. इस प्रदर्शन के दौरान कुर्मी संगठन कुर्माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी करेंगे. इन तीन राज्यों में, समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में सूचीबद्ध किया गया है.झारखंड में कुर्मियों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली अग्रणी संस्था टोटेमिक कुर्मी विकास मोर्चा (टीकेवीएम) के अध्यक्ष शीतल ओहदार ने सोमवार (18 सितंबर) को कहा कि यह आंदोलन पश्चिम बंगाल के आदिवासी कुर्मी समाज और ओडिशा के कुर्मी सेना सहित विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित किया जा रहा है. ओहदार ने यहां मीडिया को बताया कि 20 सितंबर से झारखंड के मुरी, गोमोह, नीमडीह, घाघरा स्टेशनों और पश्चिम बंगाल के खेमासुली और कुस्तौर के अलावा ओडिशा के हरिचंदनपुर, जराइकेला और धनपुर स्टेशनों पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू होगा.टीकेवीएम के अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा, 'कुर्मी समुदाय के हजारों लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा, ढोल और अन्य संगीत वाद्ययंत्रों के साथ आंदोलन में भाग लेंगे और छऊ नृत्य, पाटा नृत्य, नटुवा नृत्य, घोड़ा नृत्य और झूमर नृत्य करेंगे.' गौरतलब है कि बीते दो साल में इन्हीं मांगों को लेकर कुर्मियों का यह दूसरा बड़ा आंदोलन है. इससे पहले अप्रैल 2023 में भी कुर्मी समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में झारंखंड के कई रेलवे स्टेशनों पर धरना प्रदर्शन किया था. इस विरोध प्रदर्श के दौरान झारखंड में करीब 250 से अधिकर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था. आगामी 20 सितंबर को होने वाले प्रदर्श को लेकर कुर्मी संगठनों का दावा किया कि इस बार 20 सितंबर से इस बार प्रदेश के सिर्फ चार जगहों से नीमडी, गोमो, मनोहरपुर और मुरी में बड़ी संख्या में लोग एक साथ रेल पटरियों पर डेरा डालेंगे. इस आंदोलन को लेर आदिवासी कुर्मी समाज के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस बार समुदाय अपनी मांगो लेकर 'रेल टेका, डहर छेका' (रेल रोको, रास्ता रोको) का आंदोलन अभूतपूर्व होगा. प्रदर्शन के दौरान नेशनल हाईवे को भी रोकने के प्लान बना रहे हैं. वहीं आदिवासी संगठन कुर्मी समुदाय की एसटी की मांग का विरोध जता रहे हैं. उनका कहना है कि कुर्मी समुदाय को एसटी का दर्जा देना आदिवासी समुदाय के अस्तित्व पर हमला है. #newspratyaksh #kurmi #RailRokoAndolan  

भाजपा सांसद की कार को ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, एमपी समेत पांच सवार गंभीर रूप से घायल!

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Sep 2023, 05:38 pm
भाजपा सांसद की कार को ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, एमपी समेत पांच सवार गंभीर रूप से घायल : पटना के गांधी सेतु पुल पर सोमवार की अहले सुबह भाजपा सांसद सतीश चंद्र दुबे की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सांसद सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक थाना और आलमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं की भीड़ मेदांता अस्पताल में लग गई। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सांसद सतीश चंद्र दूबे का इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दूबे अपनी इनोवा गाड़ी से बगहा से पटना आ रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने उनकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संसद की गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे एक और वाहन से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इनोवा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, हादसा भीषण होने के कारण पांच लोग सघायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते हैं ट्रैफिक थाना सहित सुल्तानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रैफिक थाना प्रभारी ने बताया कि सांसद की स्थिति खतरे से बाहर है, जबकि गाड़ी में सवार दो लोग की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त अचानक इनोवा गाड़ी की अचानक सेल्टी वल्व खुल गई। इस कारण गाड़ी पर सवार सभी लोगों की जान बच गई। #newspratyaksh #Bihar #bjpsansad #RoadAccident  

रांची के पॉश इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में लिव इन में रह रही सना प्रवीण नामक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत!

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Sep 2023, 05:32 pm
रांची के पॉश इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में लिव इन में रह रही सना प्रवीण नामक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत! सना का शव उसके ही कमरे में फंदे से झूलता हुआ मिला. शुरुआती जांच मे ये मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है हालांकि परिजनों ने इस घटना को लेकर हत्या की अशंका जाहिर की है.दरअसल सना जमशेदपुर की रहने वाली थी और रांची के एक निजी कंपनी मे कार्यरत थी. शनिवार की सुबह सना का शव पुनदाग ओपी स्थित एकलव्य अपार्टमेंट में स्थित फ्लैट में पंखे से झूलता हुआ मिला. मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुनदाग ओपी की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक सना प्रवीण राजीव नामक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी.दोनों जमशेदपुर के ही रहने वाले थे. राजीव और सना एक ही कंपनी मे कार्यरत थे. हालांकि राजीव शादीशुदा था जिसे लेकर ही सना और राजीव में अक्सर विवाद हुआ करता था. ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि इसी विवाद की वजह से सना ने आत्महत्या की होगी. हालांकि पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और हर बिंदु पर भी तफ्तीश कर रही है. सना के परिजनों को भी जानकारी दी गई है और उनके द्वारा दिए जाने वाले आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.मामले की जानकारी देते हुए रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि पुलिस सभी टेक्निकल एविडेंस का संकलन कर मामले की तफ्तीश कर रही है. फिलहाल पुलिस राजीव से भी पूछताछ कर रही है और मौत के रहस्य को सुलझाने का प्रयास कर रही है. सना के परिजन इसे मौत नहीं मान रहे, उनका कहना है कि सना के शरीर पर चोट के निशान हैं और वी इसे आत्महत्या नहीं मान रहे बल्कि इसे वो हत्या बता रहे हैं. उनका कहना है कि राजीव सना को प्रलोभन देकर अपने साथ रख रहा था. #newspratyaksh #Ranchi #LiveIn #MurderCase  

रांची के एक शिक्षक पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Sep 2023, 05:30 pm
रांची के एक शिक्षक पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप : झारखंड के रांची में कांके प्रखंड के मारवा के एक स्कूल में शुक्रवार को अभिभावकों ने सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाकर जमकर बवाल किया. अभिभावकों का आरोप था कि स्कूल में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों से ऐसा नाटक करवाया गया जिसमें सनातन धर्म का अपमान किया गया है. आरोप के बाद नाटक को करवाने वाले शिक्षक को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया है.जानकारी के अनुसार मान्यता प्राप्त साइंस विजन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को शिक्षक सम्मान के साथ कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन था. इस समारोह में नाटक का मंचन किया गया, जिसका शीर्षक था, 'जो गूगल कर सकता है, वह तुम्हारा भगवान नहीं' नाटक का वीडियो कुछ बच्चों ने मोबाइल में बनाया. अभिभावकों ने कहा कि जब उन्होंने वीडियो देखा तो कई दृश्य आपत्तिजनक लगे. इसके बाद सभी अभिभावक शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे स्कूल पहुंचे और हंगामा किया.वहीं इस संबंध में बीईईओ सुरेश कुमार ने कहा कि, उन्हें जानकारी नहीं है, इस बारे में पता करते हैं और मामले की जांच की जायेगी. जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. आरोपी शिक्षक मोइनुल इस्लाम ने कहा कि, जल्दबाजी में नाटक का मंचन हो गया. हम लोग सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. स्कूल के निदेशक असीम अख्तर ने कहा कि, कल जो हुआ वह गलत था. जनभावना को देख शिक्षक को निकाल दिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में स्कूल में ऐसी गलती नहीं होगी.बता दें कि, पूरे देशभर में पहले से ही डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान के बाद सियासी तकरार तेज हो गई है. दरअसल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से की. उन्होंने सनातनी प्रथाओं को खत्म करने का आह्वान किया था. #newspratyaksh #Ranchi #teachers #SanatanaDharma  

मीडिया कप फुटबॉल 2023 : रोमांचक मुकाबले में शंख को हरा दामोदर बना चैंपियन!

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Sep 2023, 05:27 pm
मीडिया कप फुटबॉल 2023 : रोमांचक मुकाबले में शंख को हरा दामोदर बना चैंपियन रविवार को मीडिया कप फुटबॉल 2023 के खिताबी मुकाबले में प्लेयर ऑफ द फाइनल अमोद साहू के एकमात्र गोल की बदौलत एक संघर्षपूर्ण एवं रोमांचक मुकाबले में दामोदर ने शंख को 1-0 से हरा विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में दूधिया रोशनी में खेले गए फाइनल मैच में पहला हॉफ गोलरहित बराबरी पर छूटा। मैच के 26वें मिनट में अमोद साहू ने गेंद को नेट में डालकर दामोदर को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद शंख की टीम ने एक के बाद कई हमले किए लेेकिन दामोदर के डिफेंस को भेदने में सफल नहीं हो पाई और लगातार दूसरे वर्ष टीम दामोदर ने मीडिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। पता हो कि पिछले वर्ष फाइनल मुकाबले में दामोदर ने गंगा को हराकर खिताब जीता था। #newspratyaksh #sports #mediacupfootball  
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories